Close Menu
    What's Hot

    सोना एक हजार रुपए सस्ता, चांदी 6 हजार लुढ़की

    March 19, 2026

    9020mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाला iQOO Z11 इस दिन होगा लॉन्च

    March 19, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की ‘राम यंत्र’ की स्थापना

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की ‘राम यंत्र’ की स्थापना

      March 19, 2026

      Donald Trump on Iran War : ईरान के नेता हिंसक और दुष्ट : डोनाल्ड ट्रंप

      March 19, 2026

      ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहे इजरायल, अमेरिका

      March 19, 2026

      Parliament: राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग न थकते हैं, न रिटायर होते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

      March 19, 2026

      भाजपा सांसद कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना-बोली-टपोरी की तरह संसद आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं

      March 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»West Bengal News: टीएमसी की विदाई का समय, घुसपैठियों को संरक्षण दे रही ममता सरकार : अमित शाह
    Breaking News

    West Bengal News: टीएमसी की विदाई का समय, घुसपैठियों को संरक्षण दे रही ममता सरकार : अमित शाह

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Bengal News
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

    Amit Shah Today In Bengal, (द भारत ख़बर), कोलकाता: पश्चिम बंगाल में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसके मद्देनजर राज्य में अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। असम दौरे के बाद शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल पहुंचे और उन्होंने उत्तर 24 परगना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।

     राज्य में मां, माटी और मानुष असुरक्षित

    गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘मां, माटी, मानुष’ के नारे के तहत राज्य में सत्ता में आई थीं और अब ये तीनों – मां, माटी और मानुष – प्रदेश में असुरक्षित हैं। मां असुरक्षित है, महिलाओं की सुरक्षा की कोई ठोस गारंटी नहीं है। मानुष ममता के सिंडिकेट से परेशान है, और माटी को घुसपैठियों (infiltrators) ने निगल लिया है। इसलिए राज्य की ममता सरकार का विदाई का समय आ गया है।

    भारी बहुमत से अगली सरकार बनाएगी भाजपा

    गृह मंत्री ने रामायण से तुलना करते कहा, जब भगवान श्री राम ने राम सेतु बनाया, तो रावण ने भी यही सोचा था कि इस धरती पर मुझे कौन हरा सकता है? उन्होंने कहा, ममता जी, इस बार सावधान रहें, भजापा का वोट शेयर अब 50 प्रतिशत से ज्यादा होने वाला है और राज्य में भारी बहुमत से हमारी सरकार से बनने वाली है।

    बंगाल की पहचान और भारत के गौरव का विरोध कर रहीं ममता

    वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर, अमित शाह ने कहा कि एक तरफ सरकार ने इस कार्यक्रम को मनाने का फैसला किया है, जबकि ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति और वोट-बैंक के विचारों के कारण वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध नहीं कर रही हैं, बल्कि बंगाल की पहचान और भारत के गौरव का विरोध कर रही हैं।

    वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह मना रही मोदी सरकार

    अमित शाह ने कह, इस साल वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह है और पीएम मोदी की सरकार ने पूरे देश में वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह मनाने का फैसला किया है, लेकिन विडंबना देखिए। जब वंदे मातरम, जिसकी शुरूआत बंगाल में हुई थी और जिसे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था, पर संसद में चर्चा हुई, तो ममता बनर्जी के सांसदों ने चर्चा का विरोध किया।

    उन्होंने पूछा कि क्या बंगाल की धरती वंदे मातरम के इस विरोध को बर्दाश्त कर सकती है। शाह ने कहा, हमें यह संदेश बंगाल के हर एक व्यक्ति, हर वोटर, हर नागरिक तक पहुंचाना है कि ममता बनर्जी और टीएमसी वोट बैंक की राजनीति और घुसपैठियों को खुश करने के लिए वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Amit Shah Bengal Visit: भ्रष्टाचार और घुसपैठ समेत कई मुद्दों पर ममता सरकार पर साधा निशाना

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा रोडवेज के किलोमीटर स्कीम के ड्राइवरों को लेकर बड़ा अपडेट, अनिल विज का सख्ती के संकेत
    Next Article हरियाणा में आज से एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, इन 20 जिलों में बारिश और ओलों का अलर्ट जारी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की ‘राम यंत्र’ की स्थापना

      March 19, 2026

      Donald Trump on Iran War : ईरान के नेता हिंसक और दुष्ट : डोनाल्ड ट्रंप

      March 19, 2026

      ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहे इजरायल, अमेरिका

      March 19, 2026

      Parliament: राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग न थकते हैं, न रिटायर होते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

      March 19, 2026

      भाजपा सांसद कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना-बोली-टपोरी की तरह संसद आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं

      March 18, 2026

      राज्यों को 10% एक्स्ट्रा एलपीजी कोटा मिलेगा

      March 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सोना एक हजार रुपए सस्ता, चांदी 6 हजार लुढ़की

      By परवेश चौहानMarch 19, 2026

      Gold Price Update : सोना एक हजार रुपए सस्ता, चांदी 6 हजार लुढ़की सर्राफा बाजार…

      9020mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाला iQOO Z11 इस दिन होगा लॉन्च

      March 19, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की ‘राम यंत्र’ की स्थापना

      March 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.