Close Menu
    What's Hot

    9 औरतों से चल रहा था चक्कर, सच जानकर टूटी एक्ट्रेस, 14 साल का रिश्ता खत्म

    April 8, 2026

    टाइप टेस्ट क्लियर नहीं कर पाए तो क्लर्क से तीन कर्मी बने चपरासी

    April 8, 2026

    हरियाणा के इस जिले में धारा 163 लागू, जानें क्या है वजह

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      टाइप टेस्ट क्लियर नहीं कर पाए तो क्लर्क से तीन कर्मी बने चपरासी

      April 8, 2026

      सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को मिली जमानत

      April 8, 2026

      पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

      April 8, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग आमने-सामने

      April 8, 2026

      Sabarimala Women Entry Case: धर्म में अंधविश्वास क्या है, इसका फैसला करने का हमें अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      April 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»टाइप टेस्ट क्लियर नहीं कर पाए तो क्लर्क से तीन कर्मी बने चपरासी
    Breaking News

    टाइप टेस्ट क्लियर नहीं कर पाए तो क्लर्क से तीन कर्मी बने चपरासी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Kanpur Collectorate
    Kanpur Collectorate: टाइप टेस्ट क्लियर नहीं कर पाए तो क्लर्क से तीन कर्मी बने चपरासी

    Kanpur Collectorate, (द भारत ख़बर), लखनऊ: टाइपिंग की परीक्षा में दूसरी बार भी टेस्ट क्वालिफाई न कर पाना तीन सरकारी कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। टेस्ट में दूसरी बार विफल रहने पर उन्हें क्लर्क के पद से हटाकर चपरासी बना दिया गया। वाकया कानपुर कलेक्ट्रेट का है। तीन जूनियर क्लर्क अमित कुमार यादव, नेहा श्रीवास्तव और प्रेमनाथ यादव, पहली बार जब परीक्षा में फेल हुए तो उनकी सैलरी व इंक्रीमेंट रोक दी गई थी।

    जिलाधिकारी ने की कड़ी कार्रवाई

    अमित, नेहा और प्रेमनाथ जब दूसरी बार भी परीक्षा पास नहीं कर पाए तो जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके डिमोशन के निर्देश जारी कर दिए। इसके मुताबिक तीनों कर्मचारियों को चपरासी बना दिया गया। वर्ष 2024 में पहली बार  परीक्षा हुई थी और अमित, नेहा और प्रेमनाथ तय मानक के अनुसार टाइपिंग नहीं कर सके थे। सरकारी नियमों के अनुसार जूनियर क्लर्क को एक मिनट में कम से कम 25 शब्द टाइप करना जरूरी था जो वे नहीं कर पाए। यही वजह रही कि उन्हें क्लर्क से डिमोट करके चपरासी बना दिया गया।

    पहली बार फेल होने पर दिया था सुधार का मौका 

    पहली बार फेल होने पर तीनों कर्मचारियों को सीधी सजा देने के बजाय उन्हें सुधार का मौका देते हुए उनका वेतन व इंक्रीमेंट रोका गया था। उम्मीद जताई गई थी कि अगली बार अमित, नेहा और प्रेनाथ अपनी कमी दूर कर लेंगे। वर्ष 2025 में दोबारा परीक्षा आयोजित की गई, लेकिन इस बार भी परिणाम वही रहा। तीनों कर्मचारी एक मिनट में 25 शब्द टाइप करने की अनिवार्य गति तक पहुंचने में विफल रहे।

    डीएम ने मामले की समीक्षा के बाद लिया कड़ा निर्णय 

    प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और जिलाधिकारी (District Magistrate) जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh) ने मामले की समीक्षा के बाद कड़ा निर्णय लिया। प्रेमनाथ यादव डीएम कैंप कार्यालय में तैनात थे। वहीं नेहा श्रीवास्तव और अमित कुमार यादव कलेक्ट्रेट में जूनियर क्लर्क (कनिष्ठ लिपिक) के तौर पर कार्यरत थे। उन्हें इस पद से हटाकर चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी यानी चपरासी बना दिया गया।

    नियमों के तहत की गई कार्रवाई : प्रशासन

    प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि नियमों के तहत अमित, नेहा और प्रेमनाथ पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी अपने पद की बुनियादी जिम्मेदारी ही पूरी न कर सके तो इस वजहसे कामकाज प्रभावित होता है। कलेक्ट्रेट जैसे दफ्तरों में नोटिंग फाइल्स के काम के अलाव दस्तावेज तैयार करने आदि काम सारा टाइपिंग पर ही निर्भर करता है। ऐसे में दक्षता की कमी से सीधा काम प्रभावित होता है। इसी वजह से विभाग को सख्त कदम उठाना पड़ा।
    इस कार्रवाई के चलते कलेक्ट्रेट और अन्य विभागों में भी हड़कंप है।

    ये भी पढ़ें : UP Govt News: योगी सरकार खेती के लिए देगी और अधिक बिजली, फीडरों की संख्या होगी दोगुनी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के इस जिले में धारा 163 लागू, जानें क्या है वजह
    Next Article 9 औरतों से चल रहा था चक्कर, सच जानकर टूटी एक्ट्रेस, 14 साल का रिश्ता खत्म
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को मिली जमानत

      April 8, 2026

      पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

      April 8, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग आमने-सामने

      April 8, 2026

      Sabarimala Women Entry Case: धर्म में अंधविश्वास क्या है, इसका फैसला करने का हमें अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      April 8, 2026

      Monsoon-2026: मानसून की बारिश इस बार सामान्य से 6 प्रतिशत कम रह सकती है : स्काईमेट वेदर

      April 8, 2026

      बारिश, ओलावृष्टि से गिरा पारा

      April 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      9 औरतों से चल रहा था चक्कर, सच जानकर टूटी एक्ट्रेस, 14 साल का रिश्ता खत्म

      By श्वेता चौहानApril 8, 2026

      Poojitha Jonnalagadda Husband Cheat: 9 औरतों से चल रहा था चक्कर, सच जानकर टूटी एक्ट्रेस,…

      टाइप टेस्ट क्लियर नहीं कर पाए तो क्लर्क से तीन कर्मी बने चपरासी

      April 8, 2026

      हरियाणा के इस जिले में धारा 163 लागू, जानें क्या है वजह

      April 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.