Close Menu
    What's Hot

    India Beat Pakistan: अभिषेक और तिलक की तबाही, पाकिस्तान को भारत ने रौंदा, फाइनल में धूल चटा गोल्ड मेडल पर कब्जा | Sports

    October 3, 2026

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

    October 3, 2026

    चर्चित IAS गौरव दहिया कौन हैं? दो शादियों और हनी ट्रैप के आरोप से जुड़ा नाम

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

      October 3, 2026

      यूपी चुनाव के लिए BJP का ‘4-C’ प्लान, 100 सीटों पर पार्टी रचेगी चक्रव्यूह, सपा और कांग्रेस के लिए मुश्किल होगी राह?

      October 3, 2026

      उत्तर भारत से मॉनसून की विदाई, अब इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-NCR में मौसम साफ

      October 3, 2026

      2nd Oct Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को नोबेल शांति पुरस्कार क्यों नहीं मिला? 5 बार हुआ था नामांकन |

      October 2, 2026

      Gujarat UCC Bill: गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, नियम बनने के बाद लागू होगा कानून | National

      October 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, October 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»चर्चित IAS गौरव दहिया कौन हैं? दो शादियों और हनी ट्रैप के आरोप से जुड़ा नाम
    हरियाणा

    चर्चित IAS गौरव दहिया कौन हैं? दो शादियों और हनी ट्रैप के आरोप से जुड़ा नाम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली (Gaurav Dahiya IAS). लाखों भारतीय यूपीएससी परीक्षा पास करके आईएएस बनने का सपना देखते हैं. इसके लिए लोग दिन-रात एक कर देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस अधिकारी ने AIIMS से MBBS करके यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 76वीं रैंक हासिल की हो, उसका करियर विवादों के भंवर में फंस सकता है? प्रशासनिक गलियारों से हाल ही में बेहद चौंकाने वाली खबर आई है. गुजरात कैडर के चर्चित आईएएस गौरव दहिया को सरकार ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है.

    यह मामला सिर्फ प्रशासनिक कार्रवाई का नहीं है. इसके पीछे लंबी और विवादों से भरी कहानी है. गुरुग्राम के रहने वाले गौरव दहिया कभी मेडिकल की डिग्री और शानदार सफलता के लिए जाने जाते थे. लेकिन पिछले कुछ सालों से अपनी पर्सनल लाइफ और कथित कदाचार के मामलों को लेकर सुर्खियों में हैं. उन पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने, प्रताड़ित करने और हनी ट्रैप जैसे गंभीर आरोप लगे थे. इसके चलते उनका करियर पटरी से उतर गया. जानिए डॉक्टर से आईएएस बने गौरव दहिया का मामला क्या है.

    AIIMS से एमबीबीएस, यूपीएससी सीएसई में 76वीं रैंक

    मूल रूप से हरियाणा के गुरुग्राम (सेक्टर-4) के रहने वाले गौरव दहिया की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद शानदार रही है. उन्होंने साल 2007 में देश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), दिल्ली से MBBS की डिग्री हासिल की थी. डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का मन बनाया और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने 76वीं रैंक हासिल की और 2010 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी बने.

    गुजरात कैडर में चमकाया करियर

    गुजरात कैडर के आईएएस गौरव दहिया ने कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं. उन्होंने NHM के मिशन डायरेक्टर के तौर पर काम किया. बनासकांठा और पाटन में बतौर जिला विकास अधिकारी (DDO) रहे. उनके प्रशासनिक करियर की शुरुआत काफी अच्छी रही थी. लेकिन धीरे-धीरे पर्सनल लाइफ के विवादों ने प्रोफेशनल लाइफ को भी चपेट में ले लिया. गांधीनगर में अतिरिक्त विकास आयुक्त के पद पर रहे दहिया के सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद केंद्र सरकार के DoPT ने उन्हें जबरन रिटायर करने का फैसला लिया है.

    दो शादियों का विवाद और निलंबन की दास्तान

    आईएएस गौरव दहिया के करियर में सबसे बड़ा भूचाल तब आया, जब दिल्ली की एक महिला ने उन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए. महिला का दावा था कि आईएएस गौरव दहिया ने अपनी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए, धोखे में रखकर वर्ष 2018 में उससे दूसरी शादी की थी. महिला के अनुसार, यह शादी 28 फरवरी 2018 को तिरुपति में संपन्न हुई थी और दोनों की एक बेटी भी है. इस मामले ने जब मीडिया और प्रशासनिक हल्कों में तूल पकड़ा तो सरकार ने इसकी जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया.


    हरियाणा STF ने दबोचा 5 लाख का इनामी बदमाश 1624

    गौरव दहिया ने नकार दिए आरोप

    जांच रिपोर्ट के आधार पर गुजरात सरकार ने अगस्त 2019 में गौरव दहिया को सस्पेंड कर दिया था. इस मामले में गौरव दहिया का पक्ष था कि उन्होंने दूसरी शादी नहीं की है. वह महिला के साथ रिलेशनशिप में थे और उन्हें हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है. लंबे समय तक सस्पेंड रहने के बाद 2023 में उन्हें बहाल कर गांधीनगर में पोस्टिंग मिली थी. अब राज्य और केंद्र सरकार ने प्रशासनिक अनुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियानों के तहत उनका रिकॉर्ड खंगालते हुए उन्हें रिटायर कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा STF को बड़ी सफलता: 5 लाख रुपए के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी को दबोचा
    Next Article पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Gurgaon News: रेवाड़ी में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर CM फ्लाइंग की रेड, 400 किलो माल बरामद, लाइसेंस भी हो चुका था एक्सपायर

    October 3, 2026

    हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली; दूसरा गिरफ्तार

    October 3, 2026

    Asian Games 2026: रोहतक की बेटी परवीन हुड्डा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल

    October 3, 2026

    तलाक के बाद पत्नी को पति की संपत्ति में कितना हिस्सा मिलता है? वकील ने बताया कानून

    October 2, 2026

    दिल्ली एनसीआर का पहला बच्चा, डिलीवरी के दौरान था महज 500 ग्राम वजन, कैसे जीती जिंदगी की जंग?

    October 2, 2026

    तेज गुस्सा हार्ट अटैक तो नहीं? एक गलती पड़ जाएगी भारी, फरीदाबाद के कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए

    October 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    India Beat Pakistan: अभिषेक और तिलक की तबाही, पाकिस्तान को भारत ने रौंदा, फाइनल में धूल चटा गोल्ड मेडल पर कब्जा | Sports

    By परवेश चौहानOctober 3, 2026

    भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल नई दिल्ली. भारतीय टीम…

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

    October 3, 2026

    चर्चित IAS गौरव दहिया कौन हैं? दो शादियों और हनी ट्रैप के आरोप से जुड़ा नाम

    October 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.