
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने मनमोहन सिंह को लेकर किया बड़ा खुलासा
Ex PM Manmohan Singh, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस दिलचस्प बातचीत का जिक्र कुरैशी ने अपनी आगामी पुस्तक ‘इंडिया एंड आई: ए हंड्रेड मेमोरीज, नॉट ए मेमॉयर’ में किया है। कुरैशी की किताब के मुताबिक 2012 में चुनाव आयोग के खिलाफ कुछ मंत्रियों ने कमेंट किए। जब इनकी शिकायत मनमोहन सिंह की गई तो उन्होंने कहा था, अगर आपको ऐसा लगता है, तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।
यूपी चुनाव में सलमान खुर्शीद मुस्लिम आरक्षण बढ़ाने का वादा किया था
दरअसल, 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने मुस्लिम आरक्षण बढ़ाने का चुनावी वादा किया था। भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए खुर्शीद को फटकार लगाई थी।
कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग को कहा था अहंकारी
कार्रवाई के बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने चुनाव आयोग को मनमौजी और अहंकारी बताना शुरू कर दिया। कुरैशी को यह बात बुरी लगी। ईद मिलन समारोह के दौरान उन्होंने तत्कालीन पीएम के प्रेस सचिव हरीश खरे से अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि यह बात प्रधानमंत्री तक पहुंचनी चाहिए।
मनमोहन सिंह ने फोन कर मिलने बुलाया
अगले ही दिन पीएमओ से फोन आया और मनमोहन सिंह ने कुरैशी को उसी शाम मिलने के लिए बुलाया। कुरैशी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पहुंचने पर डॉ. सिंह दरवाजे पर उनका इंतजार करते मिले। उन्होंने गुस्से में कहा, हरीश ने मुझे बताया कि आपने क्या कहा। अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो मैं सुसाइड कर लूंगा। मैं चुप रह गया।
कुरैशी लिखते हैं, मेरी बात कुछ मिनिस्टर के बर्ताव के बारे में थी, उनके बारे में नहीं। कुरैशी ने मनमोहन सिंह की बातें याद करते हुए लिखा, उनके लिए यह बात बर्दाश्त से बाहर थी कि मुझे उनके इरादों पर शक है। एक पल के लिए भी यह बात वे सोच नहीं सकते थे। इसके बाद मुझे उन्हें शांत करने में कुछ मिनट लगे।
ये भी पढ़ें : Haryana Weather : पहाड़ों में बारिश से हरियाणा में आफत, नदियों का जलस्तर बढ़ा
