Close Menu
    What's Hot

    वैभव सूर्यवंशी की कातिलाना गेंदबाजी, 4 बॉल में झटके 2 विकेट,दलीप ट्रॉफी में मचाई सनसनी | Sports

    August 25, 2026

    Meerut News: यूट्यूब वीडियो देखकर घर से गायब हुए 2 बच्चे, सुनसान जगह पर पहुंच गए ! पुलिस ने किया रेस्क्यू | Uttar Pradesh

    August 25, 2026

    फरीदाबाद में क्यों बढ़ रहा H1N1, OPD से ICU तक मरीज, क्या आप भी इसके शिकार? डॉ. खन्ना ने बताई वजह

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Meerut News: यूट्यूब वीडियो देखकर घर से गायब हुए 2 बच्चे, सुनसान जगह पर पहुंच गए ! पुलिस ने किया रेस्क्यू | Uttar Pradesh

      August 25, 2026

      Hijab Row: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब वाली याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं | National

      August 25, 2026

      Nagpur Chlorine Gas Leak: नागपुर के वॉटर प्लांट में गैस लीक, 52 अस्पताल में भर्ती, इलाके में एंट्री पर रोक | National

      August 25, 2026

      ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में चूहे का आतंक, रिटायर्ड अधिकारी की नाक कुतरी

      August 24, 2026

      रक्षा बंधन से लेकर ईद और जन्माष्टमी तक, देखें, अगस्त-सितंबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

      August 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»फरीदाबाद में क्यों बढ़ रहा H1N1, OPD से ICU तक मरीज, क्या आप भी इसके शिकार? डॉ. खन्ना ने बताई वजह
    हरियाणा

    फरीदाबाद में क्यों बढ़ रहा H1N1, OPD से ICU तक मरीज, क्या आप भी इसके शिकार? डॉ. खन्ना ने बताई वजह

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद. बरसात के मौसम में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, जुकाम और बदन दर्द होना आम बात है. ऐसे लक्षण होने पर ज्यादातर लोग इसे सामान्य वायरल समझ लेते हैं और घर पर ही दवा लेना शुरू कर देते हैं. लेकिन हर बार इन लक्षणों को सामान्य वायरल मानना सही नहीं है. कई बार यही लक्षण H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के भी हो सकते हैं. खासकर अगर बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी होने लगे, ऑक्सीजन लेवल गिरने लगे या हालत लगातार बिगड़ती जाए, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आखिर सामान्य वायरल और H1N1 में फर्क कैसे पहचानें और किस स्थिति में डॉक्टर को दिखाना जरूरी है, आइये जानते हैं.

    हर मरीज का नहीं करते टेस्ट

    लोकल 18 से अमृता हॉस्पिटल (फरीदाबाद) के HOD, Pulmonology, डॉ. अर्जुन खन्ना बताते हैं कि इस मौसम में H1N1 के मरीज काफी संख्या में सामने आ रहे हैं. अस्पताल की OPD से लेकर IPD, वार्ड और ICU तक बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं. OPD में सुबह से दोपहर तक आने वाले करीब 25 से 30 मरीज ऐसे लक्षणों के साथ देख चुके हैं. हालांकि हर मरीज का H1N1 टेस्ट नहीं किया जाता, लेकिन जो मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होते हैं या ICU तक पहुंचते हैं, उनका टेस्ट किया जा रहा है. इनमें काफी मरीज H1N1 पॉजिटिव भी मिल रहे हैं.

    ये लक्षण भी घातक

    डॉ. अर्जुन खन्ना बताते हैं कि H1N1 भी एक वायरल इंफेक्शन है और इसके लक्षण शुरुआत में सामान्य वायरल जैसे ही दिखाई दे सकते हैं. गले में खराश, खांसी, जुकाम, बुखार और शरीर में दर्द इसके आम लक्षण हैं. अगर किसी व्यक्ति को पहले से कोई बीमारी नहीं है और लक्षण हल्के हैं, तो आराम, पर्याप्त पानी पीना, गर्म पानी की भाप लेना और डॉक्टर की सलाह के अनुसार पैरासिटामोल जैसी दवा से राहत मिल सकती है. लेकिन लक्षण गंभीर होने पर खुद से इलाज करना सही नहीं है. डॉ. अर्जुन के मुताबिक, अगर तेज बुखार लगातार बना हुआ है और उतरने का नाम नहीं ले रहा है, शरीर में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है, सांस फूल रही है या ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. बलगम में खून आना, सांस लेने में ज्यादा परेशानी होना या हालत तेजी से खराब होना भी गंभीर संकेत हैं. ऐसे मामलों में H1N1 संक्रमण निमोनिया का रूप ले सकता है और मरीज को ICU या वेंटिलेटर की जरूरत तक पड़ सकती है. अस्पताल में अभी भी ऐसे मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं.


    HYP 6535901 d853d14feb714e19b5b7c12bdcf6cf11 wm 1787628518830 2 1200x675

    क्या बरतें सावधानी

    डॉ. अर्जुन खन्ना बताते हैं कि H1N1 हर उम्र के व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों में इसके गंभीर होने का खतरा ज्यादा रहता है. छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. खासकर गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचने के लिए ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. H1N1 से बचने के लिए वही सावधानियां काफी मददगार हैं, जिनका इस्तेमाल लोग कोरोना के समय करते थे. हाथों को साफ रखना, जरूरत पड़ने पर हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाना जरूरी है. अगर किसी जगह जाना जरूरी है और वहां काफी भीड़ है, तो N95 मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रखने के लिए पौष्टिक खाना लेना और पर्याप्त आराम करना भी जरूरी है.

    न करें घर पर इंतजार

    डॉ. अर्जुन खन्ना के मुताबिक, अगर घर में किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम या गले में खराश है, तो उसे दूसरे लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. खासकर बच्चों में ऐसे लक्षण हों तो उन्हें बीमारी के दौरान स्कूल भेजने से बचना चाहिए. एक संक्रमित व्यक्ति से संक्रमण दूसरे लोगों तक पहुंच सकता है. तेज बुखार और सामान्य वायरल जैसे लक्षणों को देखकर तुरंत घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन गंभीर संकेतों को नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए. शुरुआत में सामान्य वायरल और H1N1 के लक्षण काफी मिलते-जुलते हो सकते हैं, इसलिए हालत बिगड़ने पर डॉक्टर की सलाह और जरूरत पड़ने पर जांच कराना ही सबसे सुरक्षित तरीका है. खासकर सांस फूलना, ऑक्सीजन गिरना, लगातार तेज बुखार और खून वाला बलगम जैसे लक्षण दिखें तो घर पर इंतजार करने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारी बारिश से दिल्ली NCR हुआ पानी-पानी! सड़कें बनीं तालाब, 16 फ्लाइट्स रद्द, 123 उड़ानों में देरी
    Next Article Meerut News: यूट्यूब वीडियो देखकर घर से गायब हुए 2 बच्चे, सुनसान जगह पर पहुंच गए ! पुलिस ने किया रेस्क्यू | Uttar Pradesh
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    फरीदाबाद की किसान सुनीत का बेटा क्यों नहीं बन पाया डॉक्टर? रुला गई घीया की खेती

    August 25, 2026

    गुरमीत राम रहीम 17वीं बार आएगा जेल से बाहर, अबकी मिली 21 दिन की परोल

    August 25, 2026

    कुरुक्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हाथ पर ‘ॐ’ और दो नाम गुदे मिले

    August 24, 2026

    Haryana ₹66000 Crore Investment | Haryana News

    August 24, 2026

    सिर्फ 20 मिनट में पहुंचेंगे फरीदाबाद से नोएडा, पुल बनकर तैयार, फिर कहां अटकी सड़क?

    August 24, 2026

    सितंबर से पहले कर लें ये काम, सर्दियों में सुरक्षित रहेगी सब्जियों की फसल, सरकार दे रही ₹40-40 हजार

    August 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    वैभव सूर्यवंशी की कातिलाना गेंदबाजी, 4 बॉल में झटके 2 विकेट,दलीप ट्रॉफी में मचाई सनसनी | Sports

    By परवेश चौहानAugust 25, 2026

    वैभव सूर्यवंशी ने 4 बॉल पर झटके 2 विकेट नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम में…

    Meerut News: यूट्यूब वीडियो देखकर घर से गायब हुए 2 बच्चे, सुनसान जगह पर पहुंच गए ! पुलिस ने किया रेस्क्यू | Uttar Pradesh

    August 25, 2026

    फरीदाबाद में क्यों बढ़ रहा H1N1, OPD से ICU तक मरीज, क्या आप भी इसके शिकार? डॉ. खन्ना ने बताई वजह

    August 25, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.