Close Menu
    What's Hot

    Ind vs Eng: 12 साल बाद कार्डिफ में उतरी टीम इंडिया, प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, केएल राहुल बाहर | Sports

    July 16, 2026

    विजिलेंस ब्यूरो ने इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते…

    July 16, 2026

    क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व? जानें किस दिन है यह त्योहार और पूजा विधि

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व? जानें किस दिन है यह त्योहार और पूजा विधि

      July 16, 2026

      डीजीएमए ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी

      July 16, 2026

      जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत, पहले दिन की यात्रा रूकी, कल फिर से शुरू होगी

      July 16, 2026

      आखिर क्यों अचानक बदल दिया गया पीएम मोदी का यात्रा रूट

      July 16, 2026

      क्यों 19 दिन से भूख हड़ताल पर है सोनम वांगचुक? जानें क्या है वजह?

      July 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व? जानें किस दिन है यह त्योहार और पूजा विधि
    Breaking News

    क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व? जानें किस दिन है यह त्योहार और पूजा विधि

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Guru Purnima 2026 : अषाढ़ महीने की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले पर्व गुरु पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसे ‘आषाढ़ी पूर्णिमा’ या ‘व्यास पूर्णिमा’ भी कहा जाता है। यह पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। उनके सम्मान में इस दिन गुरु पूजा की जाती है।

    दान, जप, गुरु पूजन का महत्व

    आषाढ़ का महीना गुरु पूर्णिमा के साथ ही खत्म होता है और भगवान शिव को समर्पित सावन महीने की शुरुआत होती है। गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान, दान, जप और गुरु पूजन का विशेष महत्व है।

    इस साल कब है गुरु पूर्णिमा?

    उदयातिथि के मुताबिक गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई, 2026 को मनाया जाएगा, जबकि हिंदू पंचांग के हिसाब से गुरु पूर्णिमा 28 जुलाई, 2026 को शाम 6:21 बजे शुरू होगी और यह 29 जुलाई 2026 को रात 8:07 बजे खत्म होगी।

    कब है शुभ मुहूर्त?

    • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:17 बजे से 4:59 बजे तक
    • विजय मुहूर्त – दोपहर 2:43 बजे से 3:37 बजे तक
    • संध्या मुहूर्त – शाम 7:14 बजे से रात 8:17 बजे तक

    इस बार बन रहे दो शुभ योग

    इस साल की गुरु पूर्णिमा में दो खास योग बन रहे हैं। इनसे इस साल इस पर्व का महत्व बढ़ गया है।

    • प्रीति योग – प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
    • हर्षण योग – सफलता, प्रसन्नता और शुभ फल देने वाला योग माना जाता है।

    मान्यताओं के मुताबिक, इन शुभ योग के दौरान की गई पूजा और दान का विशेष महत्व है।

    पूजा की विधि

    इस दिन सुबह उठकर स्नान करके साफ और स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद, पूजा घर की साफ-सफाई करके सफेद कपड़ा बिछाकर व्यास की पीठ तैयार करें। अब महर्षि वेदव्यास की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें और चंदन, रोली, पुष्प, फल तथा मिष्ठान अर्पित कर उनकी पूजा करें।

    क्यों कहा जाता है व्यास पूर्णिमा?

    यह दिन महान ऋषि वेद व्यास जी के जन्मदिन और उनके चारों वेदों के संकलन के उपलक्ष्य में भी मनाया जाता है। उन्होंने महाभारत और पुराणों की रचना कर मानवता को ज्ञान का अनमोल खजाना दिया, इसीलिए उनके सम्मान में इसे ‘व्यास पूर्णिमा’ कहा जाता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articlegangster lokesh urf soorya| राजस्थान पुलिस का वांटेड दिल्ली पुलिस ने दबोचा, कौन है 20 हजार का इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या?
    Next Article विजिलेंस ब्यूरो ने इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      डीजीएमए ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी

      July 16, 2026

      जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत, पहले दिन की यात्रा रूकी, कल फिर से शुरू होगी

      July 16, 2026

      आखिर क्यों अचानक बदल दिया गया पीएम मोदी का यात्रा रूट

      July 16, 2026

      क्यों 19 दिन से भूख हड़ताल पर है सोनम वांगचुक? जानें क्या है वजह?

      July 16, 2026

      प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते हैं श्रद्धालु

      July 16, 2026

      कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट पर साइबर अटैक, हैकर्स ने चुराया संवेदनशील डाटा

      July 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Ind vs Eng: 12 साल बाद कार्डिफ में उतरी टीम इंडिया, प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, केएल राहुल बाहर | Sports

      By परवेश चौहानJuly 16, 2026

      भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम…

      विजिलेंस ब्यूरो ने इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते…

      July 16, 2026

      क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व? जानें किस दिन है यह त्योहार और पूजा विधि

      July 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.