मात्र कुछ ही मिनट पीएम जींद में ठहरेंगे
PM Modi Haryana visit (द भारत ख़बर), जींद : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह जींद में आ रहे हैं। यहां पर पीएम ने हाईड्रोजन ट्रेन को रवाना करना है। हालांकि पीएम के आने से पहले ही उनकी सुरक्षा पर सुरक्षा एजेंसियों को कुछ संदेह हो गया है। यही कारण है कि पीएम की यात्रा से कुछ घंटे पहले ही उनका यात्रा रूट बदल दिया गया है। अब पीएम मोदी पहले से निर्धारित स्थान पर नहीं उतरेंगे। जहां पहले पीएम ने शहर के बीच से होकर रैली स्थल पर जाना था वहीं अब उनका चॉपर सीधे जींद रेलवे स्टेशन के पास रामलीला ग्राउंड में उतरेगा।
स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के अधिकारियों ने किया बदलाव
जहां देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बताया जा रहा है कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद यह बदलाव किया। एसजीपी का आॅब्जेक्शन था कि शहर में सिंगल-संकरी रोड से वीवीआईपी मूवमेंट सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। अब गोहाना रोड को वीवीआईपी मूवमेंट रूट से बाहर कर दिया गया है। पीएम का शेड्यूल टाइम भी बदला गया है। वो शुक्रवार को 10 बजकर 45 मिनट पर जींद पहुंचेंगे। ट्रेन को झंडी दिखाने से लेकर रैली तक उनका करीब 40-45 मिनट का ही शेड्यूल रहेगा। उसके बाद चंडीगढ़ रवाना होंगे।
कुरुक्षेत्र में पीएम के स्वागत में लगी 9 एलईडी स्क्रीन तोड़ी
कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर लगाई गई एलईडी स्क्रीन को कुछ शरारती तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले शरारती तत्व जल्द पुलिस हिरासत में होंगे। ज्ञात रहे कि पीएम के दौरे और कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के उद्घाटन के लिए इन्हें लगाया गया था। इन स्क्रीन को प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शहर के अलग-अलग जगहों पर लगाया गया था। बताया जा रहा है कि एलईडी को नुकसान पहुंचाने वाले युवक बाइक पर सवार होकर आए थे और रात को 2 से तीन बजे के बीच उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

