Close Menu
    What's Hot

    भानु प्रताप सिंह का पोता हुआ जवान, ‘सूर्यवंशम’ के सोनू का ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़ जाएंगे होश

    March 19, 2026

    घरेलू रिफाइनरियों ने 40 प्रतिशत बढ़ाया एलपीजी उत्पादन

    March 19, 2026

    ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहे इजरायल, अमेरिका

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहे इजरायल, अमेरिका

      March 19, 2026

      Parliament: राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग न थकते हैं, न रिटायर होते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

      March 19, 2026

      भाजपा सांसद कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना-बोली-टपोरी की तरह संसद आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं

      March 18, 2026

      राज्यों को 10% एक्स्ट्रा एलपीजी कोटा मिलेगा

      March 18, 2026

      राज्यसभा में खड़गे बोले- देवगौड़ा ने मोहब्बत हमसे, शादी मोदीजी से की, देवगौड़ा का जवाब- मेरी कांग्रेस के साथ जबरन शादी कराई गई, इसलिए तलाक लेना पड़ा

      March 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»क्या वैश्विक आर्थिक युद्ध के बीच ‘रणनीतिक ढाल’ बनेगा बजट
    दुनिया

    क्या वैश्विक आर्थिक युद्ध के बीच ‘रणनीतिक ढाल’ बनेगा बजट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Budget 2026 : क्या वैश्विक आर्थिक युद्ध के बीच 'रणनीतिक ढाल' बनेगा बजट
    Budget 2026 : क्या वैश्विक आर्थिक युद्ध के बीच ‘रणनीतिक ढाल’ बनेगा बजट

    केंद्र सरकार का दावा विकसित भारत की तरफ उसका पहला कदम है इस बार का बजट

    Budget 2026 (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : आज जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के सामने वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश कर रहीं होंगी तो न केवल देश बल्कि विदेशों में भी अनगिनत लोगों की नजर उनपर होगी। भारत जैसे तेजी से उभरते और विशाल देश के लिए इस बार का बजट कई बातों में बहुत खास है।

    केंद्र सरकार जहां इस बजट को विकसित भारत 2047 के सपने को हकीकत में बदलने की दिशा में पहला कदम बता रही है तो वहीं देखना यह होगा की इस बार वित्त मंत्री बजट से कैसे देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ आम आदमी से लेकर उद्योगपति को कैसे संतुष्ट करती हैं। वो कैसे सिद्ध करती हैं कि यह केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं होगा। यह वैश्विक आर्थिक युद्ध के बीच भारत की ‘रणनीतिक ढाल’ होगी।

    इसलिए चुनौती पूर्ण होगा यह बजट

    एक तरफ अमेरिका में ‘ट्रंप 2.0’ के साथ संरक्षणवादी टैरिफ की सुनामी उठ रही है। दूसरी तरफ भारत के पास खुद को एक अभेद्य आर्थिक किले में तब्दील करने की चुनौती है। इस बार का ‘सरप्राइज’ मध्य वर्ग की राहतों से आगे निकलकर व्यापार को ‘अपराधमुक्त’ करने और ‘आपूर्ति पक्ष’ को दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंजन बनाने वाला हो सकता है। पिछले बजटों का पूरा जोर बाजार में ‘मांग’ पैदा करने पर था। लेकिन आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के पन्ने गवाही दे रहे हैं कि अब बाजी पलट चुकी है। अब सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि वह मांग भारतीय कारखानों से पूरी हो, न कि आयातित माल से।

    बजट में 100 से अधिक कानूनों में संशोधन संभव

    इस बजट का सबसे क्रांतिकारी पहलू उद्योगों को नियम-कायदों के बोझिल जाल से मुक्त करना है। सरकार का मानना है कि मामूली तकनीकी चूकों पर जेल का प्रावधान निवेश के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा है। बजट में ‘जन विश्वास अधिनियम 2.0’ के जरिये 100 से अधिक कानूनों में संशोधन संभव है। अब छोटी गलतियों को ‘अपराध’ की श्रेणी से बाहर कर दिया जाएगा। इसमें जेल के बजाय केवल आर्थिक जुमार्ने का प्रावधान होगा।

    पीएम मोदी ने भी हाल ही में कहा था कि हमें धन सृजन करने वालों पर भरोसा करना होगा। यह बजट उसी दिशा में ‘इंस्पेक्शन राज’ को खत्म कर ‘स्व-प्रमाणन’ की नई संस्कृति शुरू कर सकता है। भारतीय जीडीपी में विनिर्माण का हिस्सा फिलहाल लगभग 17.3 प्रतिशत है। सरकार इसे बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने के लिए आर-पार की लड़ाई के मूड में है। चालू वित्त वर्ष में इस क्षेत्र में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो एक शुभ संकेत है। भारतीय स्टील और टेक्सटाइल पर संभावित ट्रंप टैरिफ का मुकाबला करने के लिए भारत अब अपनी आंतरिक क्रय शक्ति को ही आधार बना रहा है।

    ये भी पढ़ें : Union Budget 2026-27 : आज नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
    Next Article टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      घरेलू रिफाइनरियों ने 40 प्रतिशत बढ़ाया एलपीजी उत्पादन

      March 19, 2026

      इंडोनेशिया से एफटीए का अमेरिका को होगा लाभ

      March 19, 2026

      आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में शॉर्ट टर्म लिक्विडिटी डाली

      March 18, 2026

      यूरोपीय बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार भी गुलजार

      March 18, 2026

      सोने में 860 रुपए तेजी, चांदी भी तीन हजार रुपए हुई महंगी

      March 18, 2026

      देश में एलपीजी की किल्लत होगी जल्द दूर!

      March 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भानु प्रताप सिंह का पोता हुआ जवान, ‘सूर्यवंशम’ के सोनू का ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़ जाएंगे होश

      By श्वेता चौहानMarch 19, 2026

      Sooryavansham Film: भानु प्रताप सिंह का पोता हुआ जवान, ‘सूर्यवंशम’ के सोनू का ट्रांसफॉर्मेशन देख…

      घरेलू रिफाइनरियों ने 40 प्रतिशत बढ़ाया एलपीजी उत्पादन

      March 19, 2026

      ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहे इजरायल, अमेरिका

      March 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.