Close Menu
    What's Hot

    संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

    February 2, 2026

    हरियाणा के 22 HPS अफसरों के IPS प्रमोशन का रास्ता साफ, UPSC को भेजे जाएंगे नाम

    February 2, 2026

    रोहित शेट्टी के घर पर हमला करने वाले 5 संदिग्धों की पहचान

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

      February 2, 2026

      बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

      February 2, 2026

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      February 2, 2026

      जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

      February 1, 2026

      मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

      February 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»क्या पीसीबी को भारी पड़ेगा भारत के खिलाफ ने खेलने का फैसला
    खेल

    क्या पीसीबी को भारी पड़ेगा भारत के खिलाफ ने खेलने का फैसला

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    T20 World Cup 2026 : क्या पीसीबी को भारी पड़ेगा भारत के खिलाफ ने खेलने का फैसला
    T20 World Cup 2026 : क्या पीसीबी को भारी पड़ेगा भारत के खिलाफ ने खेलने का फैसला

    आईसीसी कर रहा पीसीबी से आधिकारिक संवाद की प्रतिक्षा

    T20 World Cup 2026 (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड पिछले कुछ समय से भारत के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर रहा है। पहले जहां उसने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने की धमकी दी थी अब यह बयान आया है कि पाकिस्तान टी20 विश्व कप तो खेलेगा लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगा।

    हालांकि यदि पाकिस्तान अपने फैसले पर अडिग रहता है तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) उसपर सख्त फैसला ले सकती है। खेल की वैश्विक संस्था ने कहा है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आधिकारिक सूचना का इंतजार है।

    पाकिस्तान की तरफ से यह बयान आया सामने

    पाकिस्तान ने पहले जहां टी20 विश्व कप के मैच भारत में खेलने से मना कर दिया जिसके चलते उसके सभी मैच श्रीलंका में कराए जाने का फैसला आईसीसी ने लिया। अब पाकिस्तान की तरफ से रविवार को नया बयान सामने आया है। इसमें उसने पाकिस्तान टीम के आगामी विश्व कप में शामिल होने की जानकारी दी और बताया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ खेले जाने वाले 15 फरवरी के मुकाबले का बहिष्कार करेगी।

    पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर आईसीसी ने कहा कि वह पीसीबी से आधिकारिक संवाद की प्रतीक्षा कर रहा है, लेकिन चयनात्मक भागीदारी का यह रुख किसी भी वैश्विक खेल प्रतियोगिता की मूल भावना के विपरीत है।आईसीसी के अनुसार, विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में सभी योग्य टीमें तय कार्यक्रम के अनुसार समान शर्तों पर भाग लेती हैं।

    पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य पर पड़ेगा असर

    आईसीसी ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने देश में क्रिकेट के भविष्य पर पड़ने वाले दीर्घकालिक और गंभीर प्रभावों पर विचार करेगा। इसका असर उस वैश्विक क्रिकेट तंत्र पर भी पड़ेगा, जिसका पीसीबी स्वयं एक सदस्य और लाभार्थी है। आईसीसी ने स्पष्ट किया कि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का सफल आयोजन है, जिसकी जिम्मेदारी पीसीबी सहित सभी सदस्य देशों की है।

    सात फरवरी से शुरू हो रहा विश्व कप

    ज्ञात रहे कि टी20 विश्व कप सात फरवरी से शुरू हो रहा है। इस बार इसका आयोजन भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। भारत वर्तमान में टी20 विश्व विजेता भी है। विश्व कप के दौरान भारत में पांच जगह जबकि श्रीलंका में तीन जगह मैच आयोजित किए जाएंगे। वर्ल्ड कप का फाइनल आठ मार्च को होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत
    Next Article रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद औंधे मुंह गिर रहे सोना-चांदी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

      February 2, 2026

      भारत ने 4-1 से अपने नाम की सीरीज

      February 1, 2026

      टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर

      February 1, 2026

      टी20 विश्व कप का एंथम ‘फील द थ्रिल’ लॉन्च

      January 31, 2026

      सीरीज को 4-1 से जीतने के लिए उतरेगी टीम इंडिया

      January 31, 2026

      शानदार ऑलराउंडर के रूप में उभर रहे शिवम दुबे

      January 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

      By अंकित कुमारFebruary 2, 2026

      Parliament Budget Session Live : संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन राष्ट्रपति…

      हरियाणा के 22 HPS अफसरों के IPS प्रमोशन का रास्ता साफ, UPSC को भेजे जाएंगे नाम

      February 2, 2026

      रोहित शेट्टी के घर पर हमला करने वाले 5 संदिग्धों की पहचान

      February 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.