Close Menu
    What's Hot

    चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार

    February 11, 2026

    बांग्लादेश में कल होगा आम चुनाव के लिए मतदान

    February 11, 2026

    अमृता सिंह की कमाई और सैफ से मिले एलिमनी की पूरी कहानी

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बांग्लादेश में कल होगा आम चुनाव के लिए मतदान

      February 11, 2026

      मौसमी बदलाव से जूझ रहा उत्तर भारत

      February 11, 2026

      सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

      February 10, 2026

      अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: क्रॉस-बॉर्डर हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

      February 10, 2026

      CM Yogi Adityanath: कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे, बाबरी ढांचा कयामत के दिन तक नहीं बनेगा: सीएम योगी

      February 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, February 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»भारत ने 4-1 से अपने नाम की सीरीज
    खेल

    भारत ने 4-1 से अपने नाम की सीरीज

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ind vs NZ T20 Series : भारत ने 4-1 से अपने नाम की सीरीज
    Ind vs NZ T20 Series : भारत ने 4-1 से अपने नाम की सीरीज

    विश्व कप से पहले टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

    Ind vs NZ T20 Series (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : विश्व कप की तैयारियों को जबरदस्त तरीके से पुख्ता करते हुए टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पांच मैच की सीरीज में 4-1 से मात दे दी है। इस सीरीज का सबसे बड़ा और सकारात्मक पहलू भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। पूरी सीरीज में टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिससे विश्व कप की तैयारियों को बल मिला। ज्ञात रहे कि टी20 विश्व कप का आगाज सात फरवरी से हो रहा है। भारत इस समय टी20 विश्व विजेता भी है और विश्व कप का आयोजक देश भी है। इसलिए टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करोड़ों क्रिकेट प्रशंसक लगा रहे हैं।

    पांचवें टी20 मुकाबले में छाए भारतीय बल्लेबाज

    सीरीज का अंतिम और पांचवां मुकाबला गत रात्रि तिरुवंतपुरम में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बैटिंग करने का निर्णय लिया। इस मैच में यदि सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को छोड़ दिया जाए तो अन्य सभी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ रन बनाए।

    मैच में ईशान किशन की शतकीय और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारियों और हार्दिक पांड्या की तेज तरार पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 271 रन बनाए। यह उनका बांग्लादेश (297/6) और श्रीलंका (283/1) के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 225 रन ही बना सकी और आॅलआउट हो गई। उनके लिए फिन एलन ने 80 रनों की पारी खेली।

    अर्शदीप ने पांच विकेट झटके

    अंतिम ओवरों में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार वापसी करते हुए कहर बरपाया। शुरूआती ओवरों में महंगे साबित होने के बावजूद अर्शदीप ने अंतिम तीन ओवरों में चार विकेट झटकते हुए कुल 5 विकेट (5/51) अपने नाम किए। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 225 रन पर आॅलआउट हो गई और इस तरह वह लक्ष्य से 46 रन पीछे रह गई। बड़े स्कोर के दबाव और भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के सामने न्यूजीलैंड की टीम अंतत: घुटने टेकने पर मजबूर हो गई।

    Previous articlePM Modi Punjab Visit : आज पंजाब को दो बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी
    Next articleT20 World Cup 2026 : टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज पंजाब को दो बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी
    Next Article संसद में लगातार रिकॉर्ड अपना नौवां बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति, पीएम को दिया बेटे की शादी का न्योता

      February 11, 2026

      National News : रोजगार, डिजिटल अर्थव्यवस्था व बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा है Online Gaming का बाजार : MP Kartikeya Sharma

      February 10, 2026

      पाकिस्तान अपनी बात से पलटा, भारत के खिलाफ खेलेगा

      February 10, 2026

      बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का वार्षिक अनुबंध किया घोषित

      February 10, 2026

      न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया

      February 8, 2026

      इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया

      February 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार

      By परवेश चौहानFebruary 11, 2026

      Share Market Update : चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार सोमवार के बाद…

      बांग्लादेश में कल होगा आम चुनाव के लिए मतदान

      February 11, 2026

      अमृता सिंह की कमाई और सैफ से मिले एलिमनी की पूरी कहानी

      February 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.