Close Menu
    What's Hot

    गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह, भारी बारिश के बाद जलभराव और ट्रैफिक से बढ़ी परेशानी

    August 26, 2026

    Ind vs SL 2nd Test Day 4: आखिरी दिन आएगा कोलंबो टेस्ट का फैसला, टीम इंडिया की जीत पक्की! श्रीलंका की हालत पतली | Sports

    August 26, 2026

    पंजाब को लूटने के लिए अकाली लीडरशिप BJP के साथ…

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संकट मोचक दीपक खत्री गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर

      August 26, 2026

      UP Cabinet Decision: यूपी में प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम ! हेल्थ चेकअप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं | Uttar Pradesh

      August 26, 2026

      दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से बुरा हाल, NDMC चेयरपर्सन ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा?

      August 26, 2026

      IMD Weather Alert: आज फिर बदलेगा मौसम ! दिल्ली में बादल, हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 26, 2026

      पीएम किसान के अलावा इन सरकारी योजनाओं से भी मिलती है नकद सहायता

      August 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»महिला अधिकारी सेना में स्थायी कमीशन की हकदार, पेंशन भी मिलेगी
    Breaking News

    महिला अधिकारी सेना में स्थायी कमीशन की हकदार, पेंशन भी मिलेगी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Supreme Court
    Supreme Court: महिला अधिकारी सेना में स्थायी कमीशन की हकदार, पेंशन भी मिलेगी

    • चयन प्रक्रिया की समीक्षा के भी निर्देश दिए

    Supreme Court, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सेना की शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला अधिकारियों के पक्ष में आज बड़ा फैसला सुनाया। जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जवल भुईयां और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि सेना में केवल पुरुषों का एकाधिकार नहीं हो सकता। महिला अधिकारी भी सेना में स्थायी कमीशन की हकदार हैं और और जिनकी सर्विस खत्म हुई है उन्हें पेंशन भी मिलेगी।

    महिला अफसरों ने खटखटाया था अदालत का दरवाजा

    दरअसल, सुचेता एडन समेत अन्य कई महिला अधिकारियों ने स्थायी कमीशन देने में पुरुषों के मुकाबले उनके साथ भेदभाव करने के सेना व केंद्र सरकार पर आरोप लगाए थे और शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। याचिकाकर्ताओं ने केंद्र की स्थायी कमीशन से जुड़ी 2019 की पॉलिसी और आर्म्ड फोर्सेस ट्रिब्यूनल के फैसलों को चुनौती दी गई थी।

    सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को इसी को लेकर महिला अफसरों की याचिका पर सुनवाई हुई और अदालत ने भारतीय सेना में महिलाओं के खिलाफ होने वाले प्रणालीगत भेदभाव को स्वीकार करते हुए अपनी विशेष संवैधानिक शक्तियों (अनुच्छेद 142) का इस्तेमाल कर आर्मी में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत सेवा देने वाली उन महिला अधिकारियों के हक में फैसला सुनाया जिन्हें स्थायी कमीशन से वंचित रखा गया था।

    ‘आपरेशन सिंदूर’ का हिस्सा रहीं अधिकारी भी थीं शामिल

    विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाली महिला अफसरों में ‘आपरेशन सिंदूर’ का हिस्सा रहीं अधिकारी भी शामिल थीं। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा, आर्मी में सिर्फ पुरुषों का एकाधिकार नहीं हो सकता, मंिहला अधिकारी भी सेना में स्थायी कमीशन की बराबर की हकदार हैं और जिनकी सर्विस समाप्त हुई है उन्हें पेंशन भी मिलेगी। जजों ने भविष्य में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के मकसद से चयन प्रक्रिया की समीक्षा के भी निर्देश दिए हैं।

    20 साल की सेवा के बराबर माना जाएगा पेंशन पाने का हकदार

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिन महिला अफसरों ने अपनी सेवा से हटाए जाने के मामले को कोर्ट में चुनौती दी थी, उन्हें 20 साल की सर्विस के बराबर पेंशन पाने का हकदार माना जाएगा। साथ ही मामले की सुनवाई कर रही शीर्ष कोर्ट की पीठ स्पष्ट किया कि सेना में महिलाओं के खिलाफ प्रणालीगत भेदभाव के कारण उन्हें स्थायी कमीशन नहीं मिल पाया।

    यह भी पढ़ें: Supreme Court Breaking: देश में पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत, 13 साल से कोमा में थे हरीश

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएम्स रेवाड़ी में शैक्षणिक सत्र को हरी झंडी
    Next Article Vivo T5x 5G पहली सेल आज! 7200mAh बैटरी के साथ दमदार फोन
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संकट मोचक दीपक खत्री गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर

      August 26, 2026

      UP Cabinet Decision: यूपी में प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम ! हेल्थ चेकअप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं | Uttar Pradesh

      August 26, 2026

      दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से बुरा हाल, NDMC चेयरपर्सन ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा?

      August 26, 2026

      IMD Weather Alert: आज फिर बदलेगा मौसम ! दिल्ली में बादल, हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 26, 2026

      पीएम किसान के अलावा इन सरकारी योजनाओं से भी मिलती है नकद सहायता

      August 26, 2026

      रक्षाबंधन पर यात्रियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवें ने की घोषणा, चेक करें रूट और समय

      August 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह, भारी बारिश के बाद जलभराव और ट्रैफिक से बढ़ी परेशानी

      By प्रमोद रिसालियाAugust 26, 2026

      Gurugram Rain: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार, 25…

      Ind vs SL 2nd Test Day 4: आखिरी दिन आएगा कोलंबो टेस्ट का फैसला, टीम इंडिया की जीत पक्की! श्रीलंका की हालत पतली | Sports

      August 26, 2026

      पंजाब को लूटने के लिए अकाली लीडरशिप BJP के साथ…

      August 26, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.