Close Menu
    What's Hot

    भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल

    March 8, 2026

    टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

    March 8, 2026

    भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के युवाओं को मिली विदेश में नौकरी, 210 युवाओं को मिले ऑफर लेटर, पढ़ें पूरी जानकारी
    हरियाणा

    हरियाणा के युवाओं को मिली विदेश में नौकरी, 210 युवाओं को मिले ऑफर लेटर, पढ़ें पूरी जानकारी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास और विदेशी भाषाएं सीखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हुनर के साथ युवा देश की जड़ों से जुड़े रहें और आत्मनिर्भर बनकर परिवार व राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

    केंद्रीय मंत्री शनिवार को करनाल में हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग और हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) द्वारा आयोजित पंचजन्य 2026 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

    इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 210 युवाओं को दुबई जाने के लिए ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

    इजराइल के लिए 10 हजार और युवाओं की मांग

    मनोहर लाल ने बताया कि पहले चरण में 225 युवाओं का इजराइल के लिए चयन हुआ, जिनमें से 180 युवा वहां रोजगार के लिए जा चुके हैं। अब इजराइल से 10 हजार और श्रमिकों की मांग आई है।
    दूसरे चरण में 210 युवाओं का चयन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार युवाओं को पासपोर्ट, वीजा और विदेश में सुरक्षा की पूरी गारंटी दे रही है, जबकि डंकी रूट से जाने वालों को कोई सुरक्षा नहीं मिलती।


    JJP सुप्रीमो अजय चौटाला पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग, चरखी दादरी SP और DGP को दी गई शिकायत

    स्किलिंग पर सरकार का विशेष फोकस

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं को छात्र जीवन से ही अपने कौशल और प्रतिभा को निखारने पर ध्यान देना चाहिए।
    उन्होंने बताया कि देश की कुल आबादी में हरियाणा की हिस्सेदारी मात्र 2 प्रतिशत है, लेकिन इसके बावजूद रक्षा बलों में हरियाणा के जवानों की भागीदारी लगभग 10 प्रतिशत है, जो प्रदेश के युवाओं की क्षमता और समर्पण को दर्शाता है।

    विदेश जाकर हरियाणा की छवि चमकाएं युवा: गौरव गौतम

    खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि वैश्विक स्तर पर रोजगार के नए अवसर खुले हैं और इसके लिए हरियाणा सरकार लगातार पहल कर रही है।
    उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने युवाओं के हित में बिना पर्ची-बिना खर्ची व्यवस्था लागू की, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं।
    मुख्यमंत्री ने शपथ लेने के तुरंत बाद 24 हजार युवाओं को नौकरी देने का वादा पूरा किया। उन्होंने युवाओं से विदेश जाकर हरियाणा की सकारात्मक छवि बनाने की अपील की।

    विदेशी भाषाओं की कोचिंग जल्द

    विदेश सहयोग विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी कुमार ने कहा कि सरकार युवाओं को ट्रेनिंग से लेकर चयन तक हर स्तर पर सहयोग दे रही है।
    भविष्य में युवाओं को जर्मन, जापानी, अंग्रेजी, फ्रेंच जैसी भाषाओं की कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए फॉरेन लैंग्वेज पॉलिसी जल्द लागू की जाएगी।
    प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर सेंटर खोले जाएंगे, जिनमें करनाल में भी एक सेंटर शामिल होगा। इसके अलावा फरवरी में यूके के साथ एक कार्यशालाका आयोजन किया जाएगा।


    हरियाणा

    कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

    इस मौके पर असंध विधायक योगेन्द्र राणा, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेन्द्र दहिया, HKRNL के सीईओ अमित खत्री, मेयर रेणु बाला गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



    गेम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलटके-झटकों से जीता दिल, अब वेकेशन मूड में क्रिस्टल डिसूजा, तस्वीरों ने उड़ाए होश 
    Next Article गांधीनगर में दूषित पानी पीने से 104 बच्चे बीमार
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में इन 2 जिलों के बीच बनेगा फोरलेन हाईवे, जाम से मिलेगा छुटकारा, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

    March 8, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    March 8, 2026

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूब ने किया ब्लॉक

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल

    By परवेश चौहानMarch 8, 2026

    US-India Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल…

    टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

    March 8, 2026

    भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

    March 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.