Close Menu
    What's Hot

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! India’s Got Latent 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट आई सामने

    June 25, 2026

    शिवसेना को संसद कार्यालय खाली करना पड़ सकता है

    June 24, 2026

    हरियाणा के हांसी में XEN पर गिर सकती है गाज, निजी व्यक्ति 16500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ की भूमिका निभाने का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      शिवसेना को संसद कार्यालय खाली करना पड़ सकता है

      June 24, 2026

      भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी में हुई महापंचायत, पीके बोले- बिहार संविधान से चलेगा सम्राट से नहीं

      June 24, 2026

      यूरोप के 26 देश हीटवेव की चपेट में

      June 24, 2026

      ईरान बोला- हमने अपनी शर्तों पर डील की, इस्लामाबाद समझौता अमेरिका की हार

      June 24, 2026

      सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

      June 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, June 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पंजाब में फर्जी फर्मों पर नकेल कसने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने का ऐलान
    Breaking News

    पंजाब में फर्जी फर्मों पर नकेल कसने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने का ऐलान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 30, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link



    चंडीगढ़/जालंधर/लुधियाना: पंजाब के कराधान आयुक्त  कमल किशोर यादव ने आज टैक्स (कर) अधिकारियों को वैट और जीएसटी के बकाया पड़े सभी मामलों को जून के अंत तक निपटाने के निर्देश दिए हैं.

    आज यहाँ जीएसटी भवन में कराधान अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कराधान आयुक्त ने कहा कि राज्य भर के व्यापारियों को अपेक्षित राहत देना समय की प्रमुख आवश्यकता है.  यादव ने कहा कि अधिकारी वैट और जीएसटी के बकाया मामलों का निपटारा करने और हर सप्ताह निजी तौर पर इस काम की निगरानी करेंगे. उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


    कराधान आयुक्त ने आगे ऐलान किया कि विभाग जल्द ही राज्य में फर्जी फर्मों पर नकेल कसने के लिए एक बड़ी मुहिम शुरू करेगा. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी फर्जी फर्म जो अवैध ढंग से टैक्स चोरी करने की कोशिश करती है, उसके साथ सख़्ती से निपटा जाएगा.  यादव ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को उनके अधिकार क्षेत्र में किसी भी फर्जी फर्म के संचालन के लिए जवाबदेह बनाया जाएगा.


    एक अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुए कराधान आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएगा कि आकलन के मामले सितम्बर के अंत तक मुकम्मल हो जाएँ. उन्होंने कहा कि अधिकारी वित्तीय वर्ष के अंत तक इंतज़ार ना करें, बल्कि बारीकी से अध्ययन करके सितम्बर के अंत तक इस कार्य को पूरा करें.  यादव ने कहा कि विभाग द्वारा जल्द ही प्रत्येक अधिकारी द्वारा अपने आकलन पूरे करने के लिए मासिक लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा.


    कराधान आयुक्त ने अधिकारियों को अपने क्षेत्र के दौरे बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यह एक ओर विभाग को ज़मीनी हकीकतों से अवगत करवाने और दूसरी ओर टैक्स से सम्बन्धित मामलों को सुचारू बनाने में मदद करेगा.  यादव ने कहा कि जांच करना प्रत्येक अधिकारी के लिए ज़रूरी है और इस सम्बन्धी विभाग के आदेशों की पालना की जाए.


    कराधान आयुक्त ने यह भी कहा कि डीम्ड अपरूवल आर.सीज़ के लिए भी निरीक्षण की कार्यवाही में तेज़ी लाने की ज़रूरत है. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा फील्ड निरीक्षण करने में अधिकारियों की कोताही का सख़्त नोटिस लिया जाएगा.  यादव ने कहा कि गलती करने वाले अधिकारियों के खि़लाफ़ कारण बताओ नोटिस जारी करने समेत सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी.


    कराधान आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि टैक्स चोरी करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि टैक्स चोरी करने से सरकारी खज़ाने को भारी नुकसान होता है, जोकि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विभाग द्वारा अब सभी टैक्स चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा.  यादव ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएं कि कोई भी टैक्स चोरी करने वाला सरकार के शिकंजे से बचकर ना निकले.


    कराधान आयुक्त ने टैक्स की बकाया राशि की जल्द वसूली पर भी ज़ोर दिया. उन्होंने कहा कि अधिकारी डिफॉल्टरों से बकाए की वसूली के लिए बड़े स्तर पर रिक्वरी अभियान शुरू करें.  यादव ने कहा कि राज्य में टैक्स की वसूली को बढ़ाना समय की प्रमुख माँग है.


    अधिकारियों द्वारा टैक्स सुधारों के लिए दिए गए नए विचारों/सुझावों का स्वागत करते हुए कराधान आयुक्त ने कहा कि टैक्स सुधारों के लिए नई पहल की जानी चाहीए हैं. उन्होंने कहा कि विभाग राज्य स्तर पर भी अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नए विचारों को अपनाएगा.  यादव ने यह भी कहा कि विभाग राज्य में टैक्स वसूली को और बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है.


    भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त ना करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कराधान आयुक्त ने कहा कि इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने कहा कि लोगों को बिना किसी देरी के समयबद्ध ढंग से सेवाएं मुहैया करवाई जाएँ.  यादव ने यह भी कहा कि विभाग टैक्स वसूली और सेवाएं देने में एक नया मापदंड स्थापित करेगा.


    कराधान आयुक्त ने समूह व्यापारियों को भी अपील की कि वह अपना बकाया टैक्स सरकार को जमा करवाएं. उन्होंने कहा कि इस टैक्स का प्रयोग उचित ढंग से राज्य में विकास कार्यों के लिए किया जाता है, जिस कारण टैक्स अदा करने वाले इस विकास का हिस्सा बनते हैं. यादव ने यह भी कहा कि करदाताओं के सहयोग के बिना राज्य के विकास का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के पेंशनभोगियों को 62.68 करोड़ रुपए की राशि जारी करने के आदेश
    Next Article बिजली संकट पर क्या बोले केजरीवाल, NTPC ने क्या कहकर दिल्ली सरकार का दावा ख़ारिज किया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    शिवसेना को संसद कार्यालय खाली करना पड़ सकता है

    June 24, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी में हुई महापंचायत, पीके बोले- बिहार संविधान से चलेगा सम्राट से नहीं

    June 24, 2026

    यूरोप के 26 देश हीटवेव की चपेट में

    June 24, 2026

    ईरान बोला- हमने अपनी शर्तों पर डील की, इस्लामाबाद समझौता अमेरिका की हार

    June 24, 2026

    सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

    June 24, 2026

    एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

    June 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! India’s Got Latent 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट आई सामने

    By श्वेता चौहानJune 25, 2026

    India’s Got Latent Season 2 Episode 2: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! India’s Got Latent…

    शिवसेना को संसद कार्यालय खाली करना पड़ सकता है

    June 24, 2026

    हरियाणा के हांसी में XEN पर गिर सकती है गाज, निजी व्यक्ति 16500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ की भूमिका निभाने का आरोप

    June 24, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.