
परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया
Bharat Tiwari Encounter, (द भारत ख़बर), भोजपुर: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी गांव में महापंचायत हुई। महापंचायत में 5000 से ज्यादा लोग मौजूद थे। कुछ लोग भरत तिवारी के घर तिरंगा लेकर पहुंचे। यहां सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की गई। भरत तिवारी अमर रहे के नारे लगे।
महापंचायत में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल हुए। इससे पहले प्रशांत किशोर ने भरत के परिवार से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। वहीं, सीएम ने एनकाउंटर की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि ये जांच किस जज को दी जाएगी अभी ये साफ नहीं हुआ है।
विधानसभा घेराव की जानकारी दी
पीके ने कहा कि जांच में गृह मंत्री की भूमिका की जांच होगी। एसआईटी के अधिकारी की जांच होगी, जिसने पटना से मारने का आदेश दिया है। क्या मजिस्ट्रेट पर जांच होगी जिसने गोली चलाने के आदेश पर साइन किया है।
ये बिहार के लोगों का राज है। वहीं, महापंचायत में शामिल लोगों का कहना है कि भरत तिवारी की जो मांग थी, उसे पूरा किया जाए। लोगों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो श्राद्धकर्म पूरा होने के बाद वे विधानसभा का घेराव करेंगे।
एसडीपीओ लाइन हाजिर
आपको बता दें कि 17 जून को भरत तिवारी का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। बेटे की मौत के बाद परिवार ने मुठभेड़ पर सवाल खड़े किए थे। मां ने पुलिस वालों के खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई है।
मामले में एसडीपीओ, एसएचओ और अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार की सुबह सरकार ने जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, इसमें किसी का दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे
Prashant Kishor
