Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा में अगले तीन घंटों मे होगी तूफ़ानी बारिश, विभाग का ताजा अलर्ट जारी

    June 12, 2026

    पति संग विवाद के बाद सपना चौधरी का पहला रिएक्शन, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

    June 12, 2026

    अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने लखोवाल मर्डर केस सुलझाया…

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

      June 12, 2026

      भड़काऊ भाषण देने के आरोप में ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में केस दर्ज

      June 12, 2026

      कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में जाने वाली रोहतक की गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल बहाल

      June 12, 2026

      15 घंटे का होगा एग्जाम

      June 12, 2026

      तुगलकाबाद में सुबह-सुबह मातम, आग की चपेट में आई बिल्डिंग; 3 लोगों की दर्दनाक मौत

      June 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पंजाब सरकार ने दिए पटियाला में हुई हिंसक झड़पों की घटना की तत्काल जांच के आदेश
    Breaking News

    पंजाब सरकार ने दिए पटियाला में हुई हिंसक झड़पों की घटना की तत्काल जांच के आदेश

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पटियाला में हुई झड़पों की घटना की तुरंत जांच करने के आदेश दिए हैं और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को हिदायत की है कि इस दूर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जि़म्मेदार किसी भी दोषी को हरगिज़ बख़्शा नहीं जाना चाहिए.


    पटियाला में हिंसक झड़पों के बाद कानून–व्यवस्था की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए आज शाम यहाँ मुख्यमंत्री निवास में राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने डी.जी.पी. को मौजूदा स्थिति पर करीबी नजऱ रखने और उनको निरंतर अवगत करवाते रहने के निर्देश दिए. 


    भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ‘आप’ सरकार राज्य में कानून–व्यवस्था की स्थिति को बरकरार रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और किसी की व्यक्ति को किसी भी कीमत पर अमन–शांति भंग करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी. हालाँकि, उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स द्वारा लगातार चौकसी बरतने के कारण पंजाब अभी भी देश भर के सबसे शांतमयी राज्यों में से एक है.

    भगवंत मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि कानून–व्यवस्था राज्य का मुख्य सरोकार है और किसी भी व्यक्ति को चाहे वह कितना भी प्रभाव और रसूख क्यों ना रखता हो, कानून को अपने हाथों में लेने की इजाज़त नहीं दी जाएगी और कानून के अनुसार सख़्ती से पेश आया जाएगा.


    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य होने के नाते अत्यधिक संवेदनशील है, क्योंकि विरोधी ताकतें इसको निशाना बनाने की ताक में रहती हैं, जो अपने निहित स्वार्थों के लिए राज्य की शांति को भंग करना चाहते हैं, परन्तु राज्य सरकार की सख़्त निगरानी के कारण ऐसी ताकतों के नापाक मंसूबों को बार–बार कुचल दिया गया.


    भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में सांप्रदायिक सद्भावना, अमन–शांति और आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए अथक प्रयास किए है. उन्होंने भरोसा ज़ाहिर करते हुए कहा कि राज्य के सामाजिक ताने–बाने को बिगाडऩे की इजाज़त नहीं दी जाएगी और ऐसी देश विरोधी ताकतों पर नकेल कसकर देश की अखंडता और संप्रभुता को कायम रखा जाएगा.


    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिजली संकट: पंजाब में कई प्लांट्स में बढ़ाया गया बिजली का उत्पादन
    Next Article पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के पेंशनभोगियों को 62.68 करोड़ रुपए की राशि जारी करने के आदेश
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    June 12, 2026

    भड़काऊ भाषण देने के आरोप में ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में केस दर्ज

    June 12, 2026

    कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में जाने वाली रोहतक की गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल बहाल

    June 12, 2026

    15 घंटे का होगा एग्जाम

    June 12, 2026

    तुगलकाबाद में सुबह-सुबह मातम, आग की चपेट में आई बिल्डिंग; 3 लोगों की दर्दनाक मौत

    June 12, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए एनडीए के प्रयासों पर जोर

    June 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हरियाणा में अगले तीन घंटों मे होगी तूफ़ानी बारिश, विभाग का ताजा अलर्ट जारी

    By प्रमोद रिसालियाJune 12, 2026

    Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते बारिश की…

    पति संग विवाद के बाद सपना चौधरी का पहला रिएक्शन, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

    June 12, 2026

    अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने लखोवाल मर्डर केस सुलझाया…

    June 12, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.