Close Menu
    What's Hot

    2026 Mahindra Scorpio N Facelift या Mahindra Thar Roxx, जानें कौन है ज्यादा दमदार और आपके लिए बेहतर

    August 7, 2026

    जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

    August 7, 2026

    हरियाणा में अचानक क्यों बदल दिए गए 17 IAS- 7 PCS अफसर, किसको क्या मिला प्रभार? देखें पूरी लिस्ट

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

      August 7, 2026

      Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

      August 7, 2026

      Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

      August 7, 2026

      Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

      August 7, 2026

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अमेरिका और इंग्लैंड की तरह दिल्ली में भी चलेगा ‘फूड ट्रक’ मनीष सिसोदिया ने की समीक्षा बैठक में बड़ा ऐलान
    Breaking News

    अमेरिका और इंग्लैंड की तरह दिल्ली में भी चलेगा ‘फूड ट्रक’ मनीष सिसोदिया ने की समीक्षा बैठक में बड़ा ऐलान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 17, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली:केजरीवाल सरकार दिल्ली में रोजगार, व्यापार और अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए रोजगार बजट 2022-23 के तहत इसमें शामिल योजनाओं पर युद्धस्तर पर काम कर रही है| सरकार का उद्देश्य इन योजनाओं के माध्यम से दिल्ली की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ रोजगार के 20 लाख नए अवसर भी तैयार करना है| इस दिशा में उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल, रिटेल मार्केटों के पुनर्विकास व फ़ूड ट्रक पॉलिसी आदि से संबंधी चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स के प्रगति की समीक्षा की|

    दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल को लेकर बाजार व व्यापारी उत्साहित, बेसब्री से कर रहे है इस वर्ल्ड-क्लास शॉपिंग फेस्टिवल का इंतज़ार

    केजरीवाल सरकार के बहुप्रतीक्षित व बहुउद्देशीय दिल्ली शॉपिंग के प्रगति के विषय में वित्तमंत्री को अवगत करवाते हुए अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल को लेकर संबंधित एजेंसीज ने विभिन्न मार्केट के प्रतिनिधियों, व्यापार मंडलों से कई स्तर पर बातचीत की है| मार्केट एसोसिएशनों तथा व्यापारियों में दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल को लेकर बहुत उत्साह है और वे बेसब्री से दिल्ली के पहले शॉपिंग फेस्टिवल का इंतज़ार कर रहे है व इसके क्रियान्वयन के हर स्तर पर सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार है| 

    बता दे कि केजरीवाल सरकार द्वारा 28 जनवरी से 26 फरवरी 2023 तक आयोजित किए जाने वाले विश्वस्तरीय “दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल” के तहत दिल्ली के लोगों और दिल्ली की संस्कृति का अनुभव करने के साथ-साथ शॉपिंग करने के लिए देश और दुनिया भर के लोगों को निमंत्रित किया जाएगा। पूरे फेस्टिवल के दौरान लोगों को शॉपिंग के लिए आकर्षक ऑफर व डिस्काउंट दिया जाएगा| शॉपिंग फेस्टिवल से घरेलू और विदेशी सहित भारी संख्या में पर्यटकों आकर्षित होंगे| जिससे होटल, रेस्तरां और अन्य व्यवसायों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। इससे इन क्षेत्रों में कार्यरत 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा और दिल्ली की अर्थव्यवस्था को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा। सरकार द्वारा दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल की स्पेशल ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी| एक महीने के इस फेस्टिवल के दौरान युवाओं और परिवार के लिए अनलिमिटेड इंटरटेनमेंट होगा| इसमें कई सारी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। मसलन, अध्यात्मिक के ऊपर प्रदर्शनी होगी। गेमिंग, खासकर कंप्यूटर गेम को लेकर प्रदर्शन होगी। टेक्नोलॉजी, हेल्थ के ऊपर प्रदर्शनी होगी। इसके अलावा, मनोरंजन के बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे| इसमें दुनिया भर से टॉप के आर्टिस्ट को निमंत्रित किया जाएगा। इस एक महीने के अंदर मनोरंजन के 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    दिल्ली की फ़ूड ट्रक पॉलिसी लगभग बनकर हुई तैयार, जल्द की जाएगी पॉलिसी की घोषणा

    दिल्ली की रात्रि की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को बेहतर नाईटलाइफ देने के लिए केजरीवाल सरकार ने रोजगार बजट के तहत दिल्ली की पहली फ़ूड ट्रक पॉलिसी लाने की घोषणा की| सरकार की एजेंसीज द्वारा इस पॉलिसी को मूर्त रूप देने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है| आज समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने वित्तमंत्री को जानकारी दी कि स्टेकहोल्डर्स से बातें करने व अन्य देशों के फ़ूड-ट्रक मॉडलों को स्टडी करने के बाद फ़ूड सेफ्टी व हाइजीन का ध्यान रखते हुए दिल्ली के लिए पहली फ़ूड-ट्रक पॉलिसी बनाई जा रही है जो लगभग बनकर तैयार है और जल्द ही इस पॉलिसी की घोषणा की जाएगी|   

    इस मौके पर वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इन सभी प्रोजेक्ट्स के माध्यम से दिल्ली सरकार का उद्देश्य दिल्ली की अर्थव्यवस्था को गति देनी है और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर तैयार करने है| उन्होंने कहा कि सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से न केवल व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगी बल्कि दिल्ली के बाजारों को वैश्विक पहचान मिलेगी, देश विदेश से लोग फेस्टिवल में शामिल होने के लिए दिल्ली में आयेंगे जिससे पर्यटन को बढ़ावा, नागरिकों को खरीददारी करने का शानदार अनुभव मिलेगी| फ़ूड ट्रक पॉलिसी पर श्री सिसोदिया ने कहा कि इस पॉलिसी से दिल्ली का नाईट-कल्चर वाइब्रेंट बनेगा| उन्होंने आगे कहा कि फ़ूड ट्रक से जुड़ा व्यवसाय भारत के लिए नया नहीं है, लेकिन देश के किसी भी राज्य ने इस व्यवसाय को सुव्यवस्थित करने और इस क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई है। इस दिशा में दिल्ली “फ़ूड ट्रक पॉलिसी” लाने वाला देश का पहला राज्य बनेगा|

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंडका अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को केजरीवाल सरकार देंगी 10-10 लाख रुपये
    Next Article दिल्ली में डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, दोस्त ही निकला मां-दादी का कातिल
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

    August 7, 2026

    Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

    August 7, 2026

    Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

    August 7, 2026

    Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

    August 7, 2026

    PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

    August 7, 2026

    Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    2026 Mahindra Scorpio N Facelift या Mahindra Thar Roxx, जानें कौन है ज्यादा दमदार और आपके लिए बेहतर

    By परवेश चौहानAugust 7, 2026

    Scorpio N Facelift Vs Mahindra Thar Roxx: हाल ही में Scorpio N Facelift लॉन्च हुई…

    जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

    August 7, 2026

    हरियाणा में अचानक क्यों बदल दिए गए 17 IAS- 7 PCS अफसर, किसको क्या मिला प्रभार? देखें पूरी लिस्ट

    August 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.