Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने खुद की डेथ का किया था नाटक

    March 11, 2026

    रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

    March 11, 2026

    वित्त मंत्री चीमा बोले- महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां बिल्कुल भी बर्दाश्त योग्य नहीं; विधायक खैहरा तुरंत माफी मांगें

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

      March 11, 2026

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

      March 11, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

      March 11, 2026

      प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

      March 11, 2026

      12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: वोटर लिस्ट सार्वजनिक करने से पार्टी का इनकार, शशि थरूर और मनीष तिवारी ने की थी मांग
    Breaking News

    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: वोटर लिस्ट सार्वजनिक करने से पार्टी का इनकार, शशि थरूर और मनीष तिवारी ने की थी मांग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लिए मतदाता सूची सार्वजनिक नहीं होगी. कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने शनिवार को पार्टी नेता मनीष तिवारी और शशि थरूर की मतदाता सूची को सार्वजनिक करने की मांग खारिज करते हुए यह बात कही. मिस्त्री ने कहा, ‘ये कांग्रेस की परंपरा है कि सिर्फ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को ही मतदाता सूची दी जायेगी. आइए आप चुनाव लड़ें, फॉर्म भरें और आपको पूरी सूची दे दी जाएगी. मतदाता सूची पब्लिक के लिए नहीं है, बल्कि पार्टी के लिए है. हम सभी डेलीगेट्स (मतदाताओं) को परिचय पत्र देने जा रहे हैं जो अध्यक्ष पद के चुनाव में वोट डालेंगे.’

    उन्होंने आगे कहा, ‘चुनाव निष्पक्ष होगा, अगर किसी को लगता है कि ऐसा नहीं होगा, तो उसका क्या करें, न उसको समझाने की जरूरत है और न मैं समझाऊंगा. जिसको अपना नाम देखना है, लिस्ट देखनी है, मतदाता सूची देखनी है वो प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में जाकर आसानी से लिस्ट देख सकते हैं. 9000 से ज्यादा मतदाता हैं, उन सब को पता है.’ दरअसल, सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर उनसे अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद के आगामी चुनाव के लिए मतदाता सूची प्रकाशित करने की मांग की है.

    ऐसी खबर है कि कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और असम के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने भी मिस्त्री को पत्र लिखकर मतदाता सूची सार्वजनिक करने की मांग की है. अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे थरूर ने मिस्त्री को पत्र लिखा और मतदाता सूची प्रकाशित करने की मांग की. चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया में 10 प्रस्तावक शामिल हैं जो प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) के प्रतिनिधि (डेलिगेट) होंगे. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि इन प्रतिनिधियों के बारे में जानना महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर उनका नाम अंतिम सूची में नहीं आता तो नामांकन पत्र खारिज हो सकता है.

    मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम और थरूर ने बुधवार को भी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची सार्वजनिक करने की मांग की थी. कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह में शामिल रहे तिवारी के साथ ही थरूर ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से जुड़े निर्वाचक मंडल की सूची सार्वजनिक नहीं किये जाने पर वस्तुत: सवाल खड़े करते हुए 31 अगस्त को कहा कि चुनाव से संबंधित पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए.

    कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक होगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख आठ अक्टूबर होगी और अगर जरूरत पड़ी तो 17 अक्टूबर को चुनाव कराए जाएंगे. नतीजों की घोषणा 19 अक्टूबर को की जाएगी.

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकानून व्यवस्‍था का मुद्दा लेकर LG ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे AAP विधायक हिरासत में
    Next Article पंजाब के DGP वीके भावरा को हटाया गया, गौरव यादव को मिला एडिशनल चार्ज
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

    March 11, 2026

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

    March 11, 2026

    गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    March 11, 2026

    प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

    March 11, 2026

    12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

    March 11, 2026

    देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने खुद की डेथ का किया था नाटक

    By श्वेता चौहानMarch 11, 2026

    Poonam Pandey: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने खुद की डेथ का किया था नाटक क्रिकेट…

    रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

    March 11, 2026

    वित्त मंत्री चीमा बोले- महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां बिल्कुल भी बर्दाश्त योग्य नहीं; विधायक खैहरा तुरंत माफी मांगें

    March 11, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.