Close Menu
    What's Hot

    पंजाब के 7 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने…

    August 7, 2026

    IMD Weather Alert: दिल्ली में सुबह से बारिश, पंजाब-हरियाणा में भी बरसे बादल, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

    August 7, 2026

    PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति
    Breaking News

    12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Supreme Court Breaking
    Supreme Court Breaking: 12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

    Supreme Court Breaking, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बीते 13 वर्ष से अधिक समय से कोमा में पड़े मरीज को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (passive euthanasia) की अनुमति दे दी है। हरीश राणा नाम का 31 वर्षीय मरीज 2013 से कोमा की स्थिति में था। नोएडा के एक अस्पताल के प्राथमिक बोर्ड की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट के बाद न्यायमूर्ति जेबी परदीवाला और केवी विश्वनाथन की पीठ ने बुधवार को हरीश को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी। पीठ ने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लड़के की हालत दयनीय नजर आती है।

    यह भी पढ़ें: Bengal SIR: न्यायिक अधिकारियों को दिया जाए सुचारू वातावरण, काम में न आए बाधा

    देश में कोर्ट के आदेश पर ‘पैसिव यूथेनेशिया’ का यह पहला मामला है। मामला 2013 का है। हरीश राणा उस समय स्टूडेंट थे और वह इमारत की चौथी मंज़िल से गिर गए थे। उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर दिमागी चोटों के कारण सालों तक मेडिकल इलाज के बावजूद, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

    रक्षाबंधन वाले दिन हुई थी घटना

    पिता अशोक राणा के अनुसार 2013 में रक्षाबंधन वाले दिन बेटा हरीश पीजी की चौथी मंजिल से गिर गया था और उसे कमर व सिर में गंभीर चोट आई थी। तब बिल्कुल नहीं लगा था कि अब वह कभी नहीं उठ पाएगा। अशोक राणा ने बताया कि बीते 12 वर्ष से बेटे का इलाज कराने के साथ उनकी सेवा में लगे हैं। एम्स के अलावा पीजीआई चंडीगढ़, आरएमएल, अपोलो और एलएनजेपी जैसे कई बड़े अस्पतालों में उसका उपचार करवा चुके हैं, लेकिन हरीश को कोई फायदा नहीं हुआ।

    पिता ने उपचार में खर्च के लिए बेचा 3 मंजिला मकान

    अशोक राणा के अनुसार बेटे के इलाज में खर्च के लिए उन्होंने अपना मकान भी बेच दिया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के महावीर एंक्लेव में उनका तीन मंजिला घर था। अशोक राणा ने बताया कि सितंबर 2021 में उन्होंने इस मकान को बेच दिया था और अब और उपचार कराने की आर्थिक क्षमता नहीं बची है। पिता ने यह भी कहा कि अब उम्र ढल रही है और हमेशा अस्पताल में बेटे के साथ रहना मुश्किल है। अशोक ने यह भी कहा कि बेटे के लिए मौत की मांग करना आसान नहीं है, पर हर दिन हम उसकी मौत नहीं देख पाते। हरीश के पिता यह भी चाहते हैं कि हरीश के शरीर का दान किया जाए ताकि दूसरों को नया जीवन दिया जाए।

    निष्क्रिय इच्छामृत्यु में रोक दिया जाता है आवश्यक उपचार

    निष्क्रिय इच्छामृत्यु में मरीज को जानबूझकर मरने देने के लिए जीवन रक्षक उपकरण अथवा जीवन को बनाए रखने के लिए जरूरी इलाज को रोक दिया जाता है। मामले की सुनवाई कर रहे जजों ने बुधवार को एम्स को हरीश राणा को उपशामक देखभाल इकाई में भर्ती करने का निर्देश दिया, ताकि उनका चिकित्सा उपचार बंद किया जा सके। पीठ ने कहा, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इलाज बंद करने की प्रक्रिया एक सुनियोजित योजना के साथ हो ताकि हरीश राणा की गरिमा बनी रहे।

    यह भी पढ़ें: Supreme Court On Surrogacy: कौन दंपति पैरंट्स बन सकते हैं, यह सरकार तय नहीं कर सकती

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में जल्द बदलेगा मौसम, 14 मार्च से बारिश के आसार
    Next Article 12वें दिन भी नहीं थमी ‘The Kerala Story 2’ की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर पहुंची इतने करोड़
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब के 7 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने…

      By श्वेता चौहानAugust 7, 2026

      Punjab Weather: पंजाब में मॉनसून फिर से सक्रिय होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने…

      IMD Weather Alert: दिल्ली में सुबह से बारिश, पंजाब-हरियाणा में भी बरसे बादल, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 7, 2026

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.