Gurugram Public Transport E-Bus: गुरुग्राम में अब जाम का झंझट खत्म होगा और आपका सफर कापी आरामदायक बनेगा. दरअसल, हरियाणा सरकार ने आम लोगों के जेब के साथ, जाम और प्रदूषण कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) को 71 नई इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा मिल गया है. वहीं, खबर आ रही है कि इन 71 में से 35 बसों का नौ रूटों पर यात्रियों के साथ ट्रायल शुरू हो चुका है.
जीएमसीबीएल के मुख्य सीईओ विश्वजीत चौधरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से शहर की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी. इससे नए रूट शुरू करने, मौजूदा रूटों पर कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और यात्रियों को सुविधाजनक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण अनुकूल और बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था विकसित करने के लिए जीएमसीबीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
नौ रूट्स पर हो रहा है ट्रायल
जानकारी मिली है कि इन ई-बसों का ट्रायल नौ रूटों पर शुरू किया जा चुका है. इनमें गुरुग्राम बस स्टैंड से हेलीमंडी होते हुए पटौदी रेलवे स्टेशन तक जाना और गुरुग्राम बस स्टैंड से गुरुग्राम यूनिवर्सिटी होते हुए ढाणा मोड़, आईएमटी चौक से द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-99A के कॉन्सिएंट हैबिटेट से गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-37 (पेस सिटी-2) से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, कॉन्सिएंट हैबिटेट सेक्टर-99ए से केंद्रीय विहार, भोंडसी पुलिस चौकी से महावीर चौक (गौशाला ग्राउंड) और गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से ढाणा मोड़ तक के रूट शामिल हैं.
गुरुग्राम ई-बस ट्रायल के प्रमुख रूट
| क्र० सं० | प्रारंभिक स्टेशन (कहां से) | अंतिम स्टेशन (कहां तक) |
|---|---|---|
| 1 | गुरुग्राम बस स्टैंड | हेलीमंडी होते हुए पटौदी रेलवे स्टेशन |
| 2 | गुरुग्राम बस स्टैंड | गुरुग्राम यूनिवर्सिटी होते हुए ढाणा मोड़ |
| 3 | आईएमटी चौक | द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन |
| 4 | सेक्टर-99A (कॉन्सिएंट हैबिटेट) | गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन |
| 5 | सेक्टर-37 (पेस सिटी-2) | मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन |
| 6 | कॉन्सिएंट हैबिटेट (सेक्टर-99ए) | केंद्रीय विहार |
| 7 | भोंडसी पुलिस चौकी | महावीर चौक (गौशाला ग्राउंड) |
| 8 | गुरुग्राम रेलवे स्टेशन | ढाणा मोड़ |
एक बस की कितनी होगी क्षमता?
मिली जानकारी के अनुसार, इन ई-बसों की क्षमता 25 यात्रियों की होगी. साथ ही ये इलेक्ट्रिक बसें फिलहाल सेक्टर-10 स्थित बस डिपो से संचालित की जा रही हैं. ट्रायल के दौरान यात्रियों की प्रतिक्रिया, रूटों की कनेक्टिविटी और बसों की संचालन क्षमता का आंकलन किया जाएगा. इसके बाद इन्हें नियमित सेवा में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.
ई-बस किफायती किराया सूची
| दूरी (किलोमीटर में) | किराया (रुपये में) |
|---|---|
| 0 से 6 किलोमीटर | ₹15 |
| 6 से 13 किलोमीटर | ₹25 |
| 13 किलोमीटर से अधिक | ₹35 |
काफी किफायती है किराया
इलेक्ट्रिक बसों का किराया आम जनता की सुविधा एवं आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए बेहद किफायती निर्धारित किया गया है. इसके अंतर्गत 0 से 6 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए ₹15, 6 से 13 किलोमीटर तक के लिए ₹25 तथा 13 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए मात्र ₹35 किराया तय किया गया है.
एसी बस में जाम रहित किफायती किराये पर लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं,
अभी गुरुग्राम में क्या है पब्लिक सर्विस
फिलहाल जीएमसीबीएल केतहत 150 सीएनजी बसें शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं दे रही हैं. सिटी बस के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से बसों के मौजूदा बेड़े की क्षमता बढ़ेगी और नए रूट शुरू करने के साथ यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
इन बसों से आवासीय सेक्टरों को मेट्रो स्टेशन, प्रमुख ट्रांजिट पॉइंट और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों से जोड़कर लास्ट माइल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी. साथ ही, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी लाने और शहर में स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.

