Close Menu
    What's Hot

    राज्यपाल के अचानक इस्तीफे से पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्माई

    March 6, 2026

    सोना 830 रुपए महंगा, चांदी भी 4560 रुपए चमकी

    March 6, 2026

    द केरल स्टोरी 2’ ने 6 दिन में पार किया 20 करोड़ का आंकड़ा

    March 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राज्यपाल के अचानक इस्तीफे से पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्माई

      March 6, 2026

      पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और लद्दाख के एलजी ने दिया इस्तीफा

      March 5, 2026

      2024-25 में 6769.14 करोड़ रुपए रही भाजपा की इनकम

      March 5, 2026

      तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

      March 5, 2026

      एनडीए के पांचों उम्मीदवारों ने किया नामांकन

      March 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»गुजरात दंगों में नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने वाली SIT रिपोर्ट के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की
    Breaking News

    गुजरात दंगों में नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने वाली SIT रिपोर्ट के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली : 2002 गुजरात दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने वाली SIT रिपोर्ट के खिलाफ दायर एक याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका जकिया जाफरी ने दाखिल की थी. जकिया जाफरी के पति एहसान जाफरी की इन दंगों में मौत हुई थी. 72 साल के एहसान जाफरी कांग्रेस नेता और सांसद थे. उन्हें उत्तरी अहमदाबाद में गुलबर्ग सोसाइटी के उनके घर से निकालकर गुस्साई भीड़ ने मार डाला था. 

    एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया ने SIT की रिपोर्ट को चुनौती दी थी, जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री समेत टॉप ब्यूरोक्रेट्स को क्लीन चिट दे दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट में ये मामला जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने सुना. याचिकाकर्ता की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल, SIT की ओर से सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी और गुजरात की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलीलें दीं. इसके बाद बेंच ने 9 दिसंबर 2021 को फैसला सुरक्षित रख लिया था.

    इस मामले में याचिकाकर्ता के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट से कहा था कि SIT ने मामले के अहम पहलुओं पर जांच नहीं की. इससे साबित होता कि पुलिस इस केस में एक्टिव नहीं रही. सिब्बल ने ये भी कहा कि SIT ने जिस तरह जांच की उससे लगता है कि वो कुछ छिपाने की कोशिश कर रही है.

    वहीं, SIT के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि किसी को नहीं बचाया गया और पूरी छानबीन गहराई से हुई है. कुल 275 लोगों से पूछताछ हुई. कोई ऐसा सबूत नहीं मिला जिससे साजिश की बात साबित होती हो. 

    SIT की रिपोर्ट में ऊंचे पदों पर रहे अधिकारियों को क्लीन चिट दी गई थी. इसमें गोधरा कांड और उसके बाद हुए दंगों में अधिकारियों की भूमिका को नकार दिया था. 2017 में गुजरात हाईकोर्ट ने SIT की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ जाकिया की शिकायत खारिज कर दी थी.क्

    आपको मालूम होगा कि गोधरा कांड के बाद 2002 में गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी. उपद्रवियों ने पूर्वी अहमदाबाद में अल्पसंख्यक समुदाय की बस्ती को निशाना बनाया था. इसमें पूर्व कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी समेत 69 लोग मारे गए थे. इनमें से 38 लोगों के शव बरामद हुए थे. जबकि जाफरी सहित 31 लोगों को लापता बताया गया था.


    द भारत ख़बर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअबतक कहानियां तो बहुत मिली लेकिन ऐसी नहीं, किशारी लाल बचपन से क्रिकेट के शौकीन थे
    Next Article SC-ST एक्ट पर कर्नाटक हाईकोर्ट का अहम फैसला: कहा- पब्लिक प्लेस पर दुर्व्यवहार नहीं हुआ तो ये कानून लागू नहीं होगा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    राज्यपाल के अचानक इस्तीफे से पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्माई

    March 6, 2026

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और लद्दाख के एलजी ने दिया इस्तीफा

    March 5, 2026

    2024-25 में 6769.14 करोड़ रुपए रही भाजपा की इनकम

    March 5, 2026

    तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

    March 5, 2026

    एनडीए के पांचों उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    March 5, 2026

    नक्सलियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार

    March 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    राज्यपाल के अचानक इस्तीफे से पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्माई

    By अंकित कुमारMarch 6, 2026

    West Bengal Governor Resign : राज्यपाल के अचानक इस्तीफे से पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्माई…

    सोना 830 रुपए महंगा, चांदी भी 4560 रुपए चमकी

    March 6, 2026

    द केरल स्टोरी 2’ ने 6 दिन में पार किया 20 करोड़ का आंकड़ा

    March 5, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.