Close Menu
    What's Hot

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    August 6, 2026

    कचरे से कमाना है पैसा, प्लांट लगाना कितना आसान, क्या नगरपालिका मदद करती है?

    August 6, 2026

    श्रीलंका में गौतम गंभीर के साथ हो गया कांड! अधिकारी ने किया खुलासा, प्रैक्टिस पिच को देखते ही… | Sports

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अबतक कहानियां तो बहुत मिली लेकिन ऐसी नहीं, किशारी लाल बचपन से क्रिकेट के शौकीन थे
    Breaking News

    अबतक कहानियां तो बहुत मिली लेकिन ऐसी नहीं, किशारी लाल बचपन से क्रिकेट के शौकीन थे

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 24, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली : ये किशोरी लाल जी हैं.दलित समाज से आते हैं. अपनी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे के साथ दिल्ली के अशोक नगर में रहते हैं.किशोरी जी बचपन से क्रिकेट के शौक़ीन थे.अच्छे प्लेयर हुआ करते थे.अपना प्राइवेट क्लब भी शुरू किया था.

    पहले डिस्ट्रिक्ट बाद में स्टेट लेवल पर क्रिकेट खेला.लगातार 20 साल तक. भारत का शायद ही कोई ऐसा राज्य हो जहाँ इन्होने क्रिकेट टूर्नामेंट ना खेला हो.बहुत तगड़ी टीम थी इनकी. मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड में कपिल देव और यशपाल शर्मा के अगेंस्ट में क्रिकेट खेला.

    लोग कहते थे-किशोरी क्रिकेट खेलना शानदार सिखाता है.किशोरी जी ने क्रिकेट की कोचिंग देनी शुरू कर दी.250 के करीब बच्चें आते थे.इनके द्वारा ट्रेन्ड किए हुए लड़के स्पोर्ट्स कोटे से कई सरकारी नौकरियों में गए.कुछ PTI टीचर बने. दिल्ली पुलिस में गए.वकील बने.कुछ की नौकरी DDA में हुई

    20 साल तक जमकर क्रिकेट खेला.अचानक पिता की मृत्यु हो गई.परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी.बीए सेकंड ईयर की पढाई चल रही थी वो बीच में ही रुक गई.तब तक शादी हो गई. कई जिम्मेदारियां आ गई और क्रिकेट हमेशा-हमेशा के लिए छूट गया.. पिता की मृत्यु के बाद घर पर कोई कमाने वाला नहीं था.

    किशोरी जी घर के पास ही एक फैक्ट्री में काम करने लगे. महीने के 300 रूपये मिलते थे. सन 2000 में फक्ट्रियां सील हो गई और मजदूरी का काम छूट गया.किशोरी जी की एक लड़का हुआ. नाम पड़ा ‘लक्ष्य आनंद’ बाद में दो बेटियां भी हुई.किशोरी जी अन-स्किल्ड लेबर की तरह काम करने लगे.

    एक हॉस्पिटल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे. कुछ बात हुई तो हॉस्पिटल वाले ने नौकरी से निकाल दिया. कोई स्थाई नौकरी नहीं थी इसलिए काम मिलता-छुटता रहता था.एक प्राइवेट स्कूल में केयर टेकर की नौकरी करने लगे. अभी कोरोना के दौरान स्कूल वालों ने नौकरी से निकाल दिया.

    किशोरी जी बताते हैं- 20-22 साल तक मजदूरी का काम किया. 12-12 घंटे तक. बिना कोई छुट्टी लिए. अब उम्र ज्यादा हो जाने के कारण नौकरी मिलनी बंद हो गई.इनसब के बीच ध्यान देने वाली बात यह थी कि किशोरी जी को जो काम करना पड़ा वो किया लेकिन बच्चों की पढाई नहीं रोकी.

    हाँ कई बार यह हुआ कि मकान का किराया टाइम से ना दे पाने पर मकान मालिक ने मकान खाली करवा दियाकिशोरी जी का बेटा लक्ष्य बहुत मेहनती और पढ़ने में काफी तेज था.बेटे ने हिम्मत नहीं हारी और बाप ने अपनी कोशिश नहीं छोड़ी.खूब पढ़ाया. बेटा और बेटियां दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ते थे

    किशोरी जी का बेटा लक्ष्य बड़ा हो गया था. DTU से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर रहा था. परिवार की जिम्मेदारी समझने लगा. विदेशों में ऑनलाइन ट्यूशन क्लासेज देने लगा. उससे पैसे आने लगे और घर का खर्च चलने लगा.

    अभी कुछ दिन पहले की बात है. किशोरी जी अपने दोस्तों के साथ कहीं बैठे थे.एक फोन आया और किशोरी जी रोने लगे.दोस्तों ने पूछा अरे क्या हो गया?तू अभी तो ठीक था अचानक रोने क्यूँ लगा? किशोरी जी बोले मेरा बेटा IFS बन गया.ये वो दिन था जिस दिन से कोशिरी जी के जीवन की कहानी बदल गई.

    किशोरी जी बताते हैं- पहले मुंह में ज़ुबान तो थी लेकिन बोलने लायक नहीं थी. आज बोलने लायक है. जो कभी बात नहीं करते थे आज मुझसे बात करते हैं. जो कल तक पूछते नहीं थे आज वो अपनी कार रोक देते हैं.किशोरी जी ने दो घटनाएँ बताई……

    शाहदरा सर्कुलर रोड पर मेरा अपना मकान था. मैं और मेरे बड़े भाई साथ रहते थे. अभी मेरी शादी नहीं हुई थी. मेरे बड़े भाई ने उस मकान पर कब्ज़ा कर लिया और मुझे घर से बाहर निकाल दिया. 28 साल बाद बड़े भाई और भतीजे का फोन आया था- ये माकन तुम्हारा है इसे जब चाहे ले लो ‘

    क्योंकि इसी दिन UPSC का रिजल्ट आया था और किशोरी लाल का बेटा लक्ष्य आनंद भारतीय विदेश सेवा का अधिकारी बन गया था.अगले ही पल मेरे साले साहब का फोन आयावही मामा जिसके भांजे का एडमिशन DTU में हो रहा था और कुछ पैसे कम पड़ रहे थे. तो मैंने पैसे के लिए उन्हें फोन किया.

    तो लक्ष्य के मामा का कहना था- जब पैसे नहीं,तो इतने महंगे कॉलेज में पढ़ाते ही क्यों हो?#UPSC वाले रिजल्ट के दिन वो मामा कह रहे थे मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है अगर हो सके तो मुझे माफ़ कर देनाकिशोरी जी भावुक होकर कहते हैं- सर ये दिन देखने के लिए हमने क्या- क्या नहीं देखा.

    द भारत खबर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश भर डराने लगा कोरोना वायरस, बीते दिन 30 फ़ीसदी बढ़ोतरी के साथ सामने आए इतने केस
    Next Article गुजरात दंगों में नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने वाली SIT रिपोर्ट के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    August 6, 2026

    Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

    August 6, 2026

    मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

    August 6, 2026

    रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

    August 6, 2026

    नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

    August 5, 2026

    Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    By अंकित कुमारAugust 6, 2026

    US Iran War: ट्रंप ने लिखा, अमेरिका के पास कुछ खास तरह के गोला-बारूद बहुत…

    कचरे से कमाना है पैसा, प्लांट लगाना कितना आसान, क्या नगरपालिका मदद करती है?

    August 6, 2026

    श्रीलंका में गौतम गंभीर के साथ हो गया कांड! अधिकारी ने किया खुलासा, प्रैक्टिस पिच को देखते ही… | Sports

    August 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.