Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

    April 22, 2026

    हरियाणा की जेलों में सख्ती, पैरोल-फरलो से लौटे कैदियों की 24 घंटे में मेडिकल जांच अनिवार्य

    April 22, 2026

    अभिषेक शर्मा के शानदार शतक से हैदराबाद की आसान जीत

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

      April 22, 2026

      केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

      April 22, 2026

      कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

      April 21, 2026

      पीएम मोदी के खिलाफ खरगे के आतंकवादी वाले बयान से भड़की बीजेपी

      April 21, 2026

      Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

      April 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»‘टोमेटो फ्लू’ बना नया सिरदर्द, केरल में 80 बच्चे बीमार, तमिलनाडु में अलर्ट, क्या हैं इसके लक्षण?
    Breaking News

    ‘टोमेटो फ्लू’ बना नया सिरदर्द, केरल में 80 बच्चे बीमार, तमिलनाडु में अलर्ट, क्या हैं इसके लक्षण?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    सांकेतिक तस्वीर

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से अभी छुटकारा भी नही मिला और इस बीच एक नई बीमारी को लेकर दहशत फैल गई है. फूड पॉइजनिंग की हालिया घटनाओं के बीच केरल के कई हिस्सों में एक नए वायरस का पता चला है, जिसका नाम टोमैटो फ्लू (Tomato Flu) है. इसके बाद उन सभी लोगों के टेस्ट कराए जा रहे हैं, जिन्हें बुखार की शिकायत है. साथ ही आंगनबाड़ियों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की जांच के लिए 24 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. दुर्लभ बीमारी ने राज्य में अब तक पांच साल से कम उम्र के 80 से ज्यादा बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया है और आने वाले समय में यह संख्या बढ़ भी सकती है. 


    टोमेटो फ्लू है क्या? 

    टोमैटो फ्लू (Tomato Flu) एक अज्ञात बुखार है, जो केरल में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में देखा गया है. हालांकि इस बीमारी की अभी तक सही से पहचान नहीं हुई है. ऐसे में यह बता पाना मुश्किल है कि ये चिकनगुनिया या डेंगू से होने वाली बीमारी है या नहीं. फ्लू से संक्रमित बच्चे के शरीर पर चकत्ते और छाले हो जाते हैं, जो आम तौर पर लाल रंग के होते हैं. इसलिए इसे ‘टोमैटो फ्लू’ या ‘टोमैटो फीवर’ कहा जाता है. यह बीमारी केवल केरल के कुछ हिस्सों में पाई गई है और स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर संक्रमण रोकने के उपाय नहीं निकाले गए तो वायरस और जगह भी फैल सकता है. 


    इसके लक्षण क्या हैं? 

    इसके मुख्य लक्षणों में शरीर पर लाल रंग के चकत्ते, छाले, त्वचा में जलन और डिहाइड्रेशन शामिल हैं. इसके अलावा संक्रमित बच्चों में तेज बुखार, शरीर में दर्द, जोड़ों में सूजन, थकान, पेट में ऐंठन, जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, खांसी, छींक और नाक बहने के अलावा हाथों का रंग बदलने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं.


    बचाव कैसे करें? 

    अगर बच्चे में उपर बताये गये कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि संक्रमित बच्चा चकत्ते और छाले को ना खरोचे. इसके साथ ही साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखें. इसके साथ ही डॉक्टर समय-समय पर लिक्विड लेते रहने और उचित आराम करने की सलाह देते हैं. 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैरिटल रेप मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के जजों की अलग-अलग राय, अब फुल बेंच करेगी सुनवाई
    Next Article दिल्ली के सरकारी स्कूलों में इस बार 15 दिनों की छुट्टी, जानिए कब से कब तक?
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

    April 22, 2026

    केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

    April 22, 2026

    कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    April 21, 2026

    पीएम मोदी के खिलाफ खरगे के आतंकवादी वाले बयान से भड़की बीजेपी

    April 21, 2026

    Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

    April 21, 2026

    उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तेज लू की चेतावनी

    April 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

    By अंकित कुमारApril 22, 2026

    US-Iran Ceasefire : अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया पाकिस्तान के अनुरोध पर युद्ध…

    हरियाणा की जेलों में सख्ती, पैरोल-फरलो से लौटे कैदियों की 24 घंटे में मेडिकल जांच अनिवार्य

    April 22, 2026

    अभिषेक शर्मा के शानदार शतक से हैदराबाद की आसान जीत

    April 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.