Close Menu
    What's Hot

    Flights Ticket: फेस्टिव सीजन में महंगे हो सकते हैं IndiGo के फ्लाइट टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला | National

    November 2, 2026

    हरियाणा में खनन माफिया की SDM को कुचलने की कोशिश, डंपर का पीछा करते हुए क्रेटा कार ने रोका रास्ता, केस दर्ज

    November 2, 2026

    पटाखा विक्रेताओं के लिए लकी ड्रॉ, 20 दुकानदारों को स्टॉल…

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Flights Ticket: फेस्टिव सीजन में महंगे हो सकते हैं IndiGo के फ्लाइट टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला | National

      November 2, 2026

      Imran Khan News: आमिर खान के भांजे इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 7 दिसंबर तक नहीं छोड़ना होगा देश | National

      November 2, 2026

      Mumbai News: शादी की दावत बनी मुसीबत, दूल्हा-दुल्हन समेत 31 अस्पताल में भर्ती, 100 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार | National

      November 2, 2026

      Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO का AQI 349 पहुंचा, दिवाली से पहले बढ़ी प्रदूषण की चिंता | National

      November 2, 2026

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      November 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, November 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली की दस बड़ी खबरें, 11 अप्रैल 2022 की क्या है राहत वाली ख़बर
    Breaking News

    दिल्ली की दस बड़ी खबरें, 11 अप्रैल 2022 की क्या है राहत वाली ख़बर

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 11, 2022No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     

    नई दिल्ली: Apr 11, 2022

    1. क़ुतुब मीनार का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. गणेश जी की मूर्तियां हटाये जाने से लेकर मस्जिद की जगह मंदिर बनाने की माँगों के बीच अब विश्व हिंदू परिषद ने एक नया दावा कर दिया है. VHP ने दावा किया है कि कुतुब मीनार पहले ‘विष्णु स्तंभ‘ था. मीनार को 27 हिंदू–जैन मंदिरों को तोड़कर उनसे प्राप्त सामग्री से बनाया गया था. इतना ही नहीं क़ुतुब मीनार को हिंदू समुदाय को परेशान करने के लिए बनाया किया गया. VHP प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि वे मांग करते हैं कि उन सभी 27 मंदिरों का पुनर्निर्माण किया जाए, जिन्हें पहले गिराया गया था. इसके साथ ही हिंदुओं को कुतुब मीनार में पूजा करने की भी अनुमति दी जाए. आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कुतुब मीनार परिसर में एक जगह भगवान गणेश की उल्टी प्रतिमा और एक जगह उनकी प्रतिमा को पिंजरे में बंद कर हिंदू भावनाओं को अपमानित करने का आरोप लगाया था. उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के महानिदेशक को लेटर लिख कर इन प्रतिमाओं को नेशनल म्युजियम में रखवाने की मांग की है.

    2. दिल्ली सरकार ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है. मजबूरी के शिकार भिखारियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए दिल्ली सरकार ने बाकायदा एक योजना बनाई है. इस योजना के तहत भिखारियों को स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण देकर मेनस्ट्रीम में लाया जाएगा. सरकार के प्लान के अनुसार सड़कों, ऐतिहासिक इमारतों के पास भीख वालों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें. फिल्हाल अभी 50 भिखारियों को दो शेल्टर होम्स में जैम–जैली बनाने के साथ ही रंगाई–पुताई का काम सिखाया जा रहा है. दिल्ली सरकार प्रशिक्षण के बाद इन लोगों को रोजगार भी मुहैया कराएगी. अगर ये प्रयोग सफल रहा तो सरकार इसे बड़े स्तर पर लागू करेगी. जिसमें दिल्ली के अलग–अलग जगहों पर भिखारियों के लिए प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे. गौरतलब है कि साल 2021 में सरकार ने भिखारियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए सर्वे कराया था. जिसमें भिखारियों की कुल संख्या करीब 20 हज़ार पाई गई थी. जिसके बाद भिखारियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए इस प्रोग्राम को शुरू करने का एलान किया था. इस प्रशिक्षण को पूरा करने वाले भिखारियों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा.

    3. महंगाई डायन ने डीजल पेट्रोल इतना महंगा कर दिया की लोगों ने अपनी गाड़ियों पर चाभी लगा दी है. तो वहीं निम्बू (Lemon Price hike) पर ऐसी नज़र लगी की गर्मी में निम्बू पानी पीना मुश्किल हो गया है. बढ़ती महंगाई के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रह रहे लोगों को एक और ज़ोर का झटका लग सकता है. यहां कॉमर्शियल और प्राइवेट संपत्ति मालिकों को बढ़े हुए दर पर प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax) देना पड़ सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार प्रॉपर्टी टैक्स के निर्धारण और कॉलोनियों की ग्रेडिंग के लिए पांचवीं निगम मूल्यांकन कमेटी की बैठकों का दौर जारी है. बताया गया कि रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे निगम को दिया जाएगा. और अगर समिति ने प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया तो ऐसा माना जा रहा है कि निगम इस सिफारिश को स्वीकार कर सकता है. अधिकारियों के मुताबिक इस साल करीब 4 लाख 65 हज़ार लोगों ने प्रोपर्टी टैक्स दाखिल किया लेकिन अभी भी कई प्रॉपर्टीज़ को टैक्स के दायरे में लाया जाना बाकी है.

    4. दिल्ली पुलिस ने राजधानी में बेचे जा रहे मिलावटी घी को बड़ी मात्रा में बरामद किया है. पुलिस ने इस मिलावटी घी का कारोबार करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 1250 किलो घी बरामद किया है. डीसीपी आउटर समीर शर्मा का कहना है कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर नकली घी बेचा जा रहा है. लोगों से अपील है कि वे घी खरीदने से पहले पैकिंग पर ध्यान दें. असली नकली पैकेट की पैकिंग में फर्क होता है. जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनका नाम अंशुल और अर्जुन है. अंशुल बालाजी ट्रेडिंग कंपनी चलाता है तो वहीं अर्जुन असली घी के डिब्बे से आधा घी निकाल कर उसमें रिफाइंड या डालडा मिक्स करने का गोरख धंधा करता है. पुलिस को इन दो लोगों के अन्य साथियों की भी तलाश है.

    5. अकेडमिक सेशन 2022-23 के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET अनिवार्य किया गया है. मतलब कि यह टेस्ट देने के बाद ही देश के किसी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्सेज के लिए छात्र दाखिला ले सकते हैं. अब दिल्ली की डॉक्टर बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी (AUD) ने भी इस साल सभी UG कोर्सेज में एडमिशन के लिए इस टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है. यानी कि छात्र अगर दिल्ली की इस यूनिवर्सिटी में किसी यूजी कोर्स में दाखिला लेते हैं तो उन्हें एंट्रेंस टेस्ट देना होगा. इसी एंट्रेंस टेस्ट के जरिए यूनिवर्सिटी में छात्र दाखिला ले पाएंगे. वहीं एडमिशन के लिए 12th में कम से कम 50 परसेंट अंक जरूरी है इसके अलावा चार बी वोकेशनल कोर्सेज में 12वीं में पास कोई भी स्टूडेंट अप्लाई कर सकता है. इंग्लिश ऑनर्स, मैथ ऑनर्स के लिए स्टूडेंट्स को इन सब्जेक्ट में कम से कम 65 फीसदी नंबर जरूरी होंगे तो वहीं हिंदी और इंग्लिश ऑनर्स के लिए छात्रों को इन लैंग्वेजेस में एग्जाम देना होगा.

    6. DU में UG और PG कोर्सेज के फाइनल सेमेस्टर और फाइनल ईयर के एग्जाम 9 मई से शुरू होंगे. 3 घंटे के पेपर में पहली बार आधा घंटा एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा. एग्जामिनेशन ब्रांच ने कहा है कि यूजी और पीजी और प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए ईवन सेमेस्टर यानी सेमेस्टर 2, 4, 6 और 8 और एनुअल मोड के तहत पार्ट 1,2, 3 के एग्जामिनेशन मई–जून में होंगे. डीयू के एग्जामिनेशन ब्रांच ने इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया है जिसे आप du की वेबसाइट पर देख सकते हैं. कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए यूजी, पीजी और प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए एग्जामिनेशन फिजिकल मोड में होंगे.

    7. दिल्ली के deputy CM मनीष सिसोदिया ने प्राइवेट स्कूलों को फीस बढ़ाने की अनुमति देने पर बीजेपी की UP सरकार की निंदा की. साथ ही आरोप लगाया कि वो ‘‘देश को अशिक्षित’’ रखना चाहती है. सिसोदिया ने कहा कि BJP को पेरेंट्स की स्थिति को समझना चाहिए. दिल्ली के एजुकेशन मिनिस्टर सिसोदिया ने एक ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘पंजाब में 16 मार्च को आम आदमी पार्टी (AAP in Punjab) की सरकार बनने के 10 दिन के भीतर CM भगवंत मान ने प्राइवेट स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने का आदेश जारी किया.” ” वहीं दूसरी ओर, 25 मार्च को UP में बीजेपी की सरकार बनी और उसने आदेश पारित किया कि प्राइवेट स्कूलों को फीस बढ़ाने और माता–पिता को लूटने की पूरी आजादी है.”

    8. दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने मेट्रो स्टेशनों पर होने वाली सुरक्षा जांच पर एक्स–रे बैगेज स्कैनिंग सिस्टम को अपग्रेड करने की शुरुआत कर दी है, मेट्रो इसे पहले से भी अच्छा बनाने का काम करेगी, और धीरे धीरे फेजवाईज सभी जगह यह अपग्रेडेड बैगेज लगाए जाएंगे. DMRC के मुताबिक नए लगाए गए बैगेज स्कैनरों की स्पेशल खूबियों से यात्रियों को पहले से ज्यादा सुरक्षा और संरक्षा मिल सकेगी. वहीं बुजुर्ग और महिला य़ात्रियों को अपना भारी सामान उठाने और उसे स्कैनिंग के लिए रखने में और भी सुविधा हो जायेगी. अब ये स्कैनर प्रति घंटा 550 बैग हैंडल कर सकेंगे, इससे पहले प्रति घंटा 350 बैग ही हैंडल कर पा रहे थे. इसके साथ ही नई सिस्टम में स्कैनिंग के दौरान, हाई रिजॉल्यूशन इमेज बड़े आकार के मॉनिटरों में देखे जायेंगे, जिसकी मदद से किसी विस्फोटक, हथियार जैसी खतरनाक वस्तुओं का तुरंत पता लगाया जा सकेगा.

    9. ठगों को ठगी करने के नये नये आईडियाज न जाने कहां से मिलते हैं. हाई टेक होती दुनिया में अब ठग भी डिजीटल हो गए हैं. ताज महल बेचना अब गुज़रे ज़माने की बात हो गयी है. अब लोगों की ज़रूरतों को ही ठग निशाने पर ले रहे हैं. ताज़ा मामला दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में जॉब का झांसा देकर ठगी करने वाले सिंडिकेट का है. जो वॉट्सऐप पर जॉब रिक्वयारमेंट का मेसेज भेजा जा रहा है. इसके भेजे गये लिंक खोलने पर एक फॉर्म सामने आता है. जिसे भरने के बाद आखिरी में 49 रुपये फीस मांगी जाती है. ऑनलाइन भेजने के लिए डेबिट कार्ड की डिटेल भरवाई जाती है. और जैसे ही सबमिट किया जाता है तो भरने वाले के खाते से पैसे रेत की तरह फिसलने लगती (Fake Job Offer Cyber Crime) है. इस तरह के मामले ईस्ट जिला के साइबर थाना पुलिस के पास आए हैं. जिसके बाद पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है. आप भी ऐसे मैसेज से सतर्क रहें और सुरक्षित रहें.

    10. राजधानी दिल्ली में गर्मी ( Heatwave in Delhi) ने पिछले 72 सालों का रेकॉर्ड तोड़ दिया है. और लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. अभी अप्रैल के शुरूआती महीने में ही गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है. यह पहली बार है जब अप्रैल के पहले 15 दिन में इतनी ज्यादा गर्मी देखी जा रही है. बता दें कि जिस तेजी से गर्मी बढ़ रही है उससे आने वाले दिनों में लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.


    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJNU में दो छात्र गुटों की झड़प में क़रीब 20 छात्र घायल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला
    Next Article गुजरात के सरकारी स्कूलों का दौरा करने पहुंचे मनीष सिसोदिया, खस्ताहाल हालत में मिले स्कूल
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Flights Ticket: फेस्टिव सीजन में महंगे हो सकते हैं IndiGo के फ्लाइट टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला | National

    November 2, 2026

    Imran Khan News: आमिर खान के भांजे इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 7 दिसंबर तक नहीं छोड़ना होगा देश | National

    November 2, 2026

    Mumbai News: शादी की दावत बनी मुसीबत, दूल्हा-दुल्हन समेत 31 अस्पताल में भर्ती, 100 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार | National

    November 2, 2026

    Delhi Air Quality: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO का AQI 349 पहुंचा, दिवाली से पहले बढ़ी प्रदूषण की चिंता | National

    November 2, 2026

    LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

    November 1, 2026

    IMD Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल, कहां भारी बारिश की चेतावनी | National

    November 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Flights Ticket: फेस्टिव सीजन में महंगे हो सकते हैं IndiGo के फ्लाइट टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला | National

    By अंकित कुमारNovember 2, 2026

    फेस्टिव सीजन में इंडिगो फ्लाइट्स की टिकट महंगी हो सकती हैं। IndiGo Stays Away from…

    हरियाणा में खनन माफिया की SDM को कुचलने की कोशिश, डंपर का पीछा करते हुए क्रेटा कार ने रोका रास्ता, केस दर्ज

    November 2, 2026

    पटाखा विक्रेताओं के लिए लकी ड्रॉ, 20 दुकानदारों को स्टॉल…

    November 2, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.