Close Menu
    What's Hot

    हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास, छात्रों को मिलेगी राहत

    July 29, 2026

    20 मिनट में पहुंच जाएंगे फरीदाबाद से गुरुग्राम…नमो भारत बदलेगी तस्वीर, 62 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर

    July 29, 2026

    पंजाब में पीएसपीसीएल यूनियनों और आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास, छात्रों को मिलेगी राहत

      July 29, 2026

      पेपरलीक पर संसद में राहुल गांधी बरसे, कहा- छात्रों का गुस्सा जायज, प्रदर्शन में नफरत, गुस्सा नहीं

      July 29, 2026

      कब होगा बांकीपुर उपचुनाव और कब सामने आएंगे नतीजे?

      July 29, 2026

      Nanak Ram Bhurji Death: यूपी के पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी नहीं रहे, लखनऊ में 7वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत, कभी थे मुलायम के करीबी | Uttar Pradesh

      July 29, 2026

      अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की-नेतन्याहू, ट्रम्प से करेंगे मुलाकात

      July 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने छात्रों को विश्व स्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं देने के प्रयासों में और तेजी लाने के निर्देश दिए
    Breaking News

    दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने छात्रों को विश्व स्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं देने के प्रयासों में और तेजी लाने के निर्देश दिए

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link



    दिल्ली : खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने आज बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सरकारी स्कूलों के विद्यालय प्रमुखों और शिक्षा विभाग के डीडीई सेंट्रल, डीडीई नॉर्थ, डीडी जोन 7 एवं 27 के साथ बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने स्कूली छात्रों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं और स्कूलों में चल रहीं कार्यप्रगति की समीक्षा की. मंत्री इमरान हुसैन ने संबंधित अधिकारियों को शिक्षा प्रणाली को बेहतर करने के लिए कक्षाओं को स्मार्ट कक्षाओं में बदलने, आधुनिक खेल सुविधाएं, बहुउद्देश्यीय हॉल और स्कूल के अन्य नवीनीकृत बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के प्रयासों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया.

    इमरान हुसैन ने चश्मा स्कूल बिल्डिंग में प्राइमरी क्लासेज को अंग्रेजी माध्यम में उर्दू एक विषय के साथ शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्कूल में साइंस स्ट्रीम शुरू करने की व्यवहार्यता की जांच करने का भी निर्देश दिया. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने इस बात की सराहना की कि चश्मा स्कूल ने छठी कक्षा में इंग्लिश मीडियम सेक्शन शुरू किया है, जिससे छात्रों को अत्यधिक लाभ होगा. बैठक के दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जीनत महल के सरकारी स्कूल में कक्षा नर्सरी से प्राइमरी विंग शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए.

    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने पीडब्ल्यूडी और सिविक एजेंसी की मदद से ईदगाह रोड में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आस पास अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिए. उन्होंने इलाके के निवासियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सर्वोदय को-एड स्कूल, कुरेशनगर में दूसरी पाली शुरू करने के निर्देश दिए .

    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूल के अधिकारियों से छात्रों और स्कूल के कर्मचारियों के लिए स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा. उन्होंने विद्यालय परिसर में स्थापित वाटर कूलर के उचित रखरखाव एवं काम नहीं कर रहे वाटर कूलर बदलने के निर्देश दिये. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने हर स्कूल द्वारा  छात्रों को दी जाने वाली बुनियादी सुविधाओं का सुविधाओं का जायजा लिया और जल्द से जल्द  बुनियादी सुविधाओं को अपग्रेड करने  के निर्देश दिए.

    इमरान हुसैन ने पिछले सात वर्षों में दिल्ली सरकार की ‘अविश्वसनीय उपलब्धियों’ के लिए शिक्षा विभाग की भी सराहना की. पिछले कुछ वर्षों में, दिल्ली का शिक्षा मॉडल अनुकरणीय है और पूरे देश में इसकी सराहना की गई है. श्री अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्ली के शिक्षा बजट को बढ़ाकर 25% कर दिया है और दिल्ली में शिक्षा प्रणाली को उन्नत बनाने के लिए के लिए लगातार प्रयासरत है .

    बल्लीमारान क्षेत्र के जनसंख्या दबाव को देखते हुए, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने शिक्षा विभाग को स्कूलों में नए कक्षाओं और शैक्षणिक ब्लॉकों के निर्माण की व्यवहार्यता का अध्ययन करने का भी निर्देश दिया. मंत्री इमरान हुसैन ने कहा  कि चश्मा बिल्डिंग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जमीन पर अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण निर्माण जल्द किया जाए, जिसे भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त किया गया था, जिस पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था. उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि स्कूल के क्लास रूम आधुनिक बुनियादी ढांचे से युक्त हों और छात्रों के लिए सर्वोत्तम शैक्षणिक आधुनिक सुविधाएं हों.

    द भारत ख़बर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली : जानिए जहांगीर पुरी में अतिक्रमण पर MCD की कार्रवाई कब तक के लिए टली है ?
    Next Article दिल्ली में लैंडफिल साइट में आग की घटनाओं को रोकने के लिए मुंबई के गैस सकिंग मॉडल से होगा काम
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास, छात्रों को मिलेगी राहत

    July 29, 2026

    पेपरलीक पर संसद में राहुल गांधी बरसे, कहा- छात्रों का गुस्सा जायज, प्रदर्शन में नफरत, गुस्सा नहीं

    July 29, 2026

    कब होगा बांकीपुर उपचुनाव और कब सामने आएंगे नतीजे?

    July 29, 2026

    Nanak Ram Bhurji Death: यूपी के पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी नहीं रहे, लखनऊ में 7वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत, कभी थे मुलायम के करीबी | Uttar Pradesh

    July 29, 2026

    अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की-नेतन्याहू, ट्रम्प से करेंगे मुलाकात

    July 28, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर उठाए सवाल, पूछा- क्या क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी?

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास, छात्रों को मिलेगी राहत

    By अंकित कुमारJuly 29, 2026

    Anti paper leak bill passed in Loksabha: देशभर में होने वाली परीक्षाओं के पेपरलीक को…

    20 मिनट में पहुंच जाएंगे फरीदाबाद से गुरुग्राम…नमो भारत बदलेगी तस्वीर, 62 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर

    July 29, 2026

    पंजाब में पीएसपीसीएल यूनियनों और आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली

    July 29, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.