Close Menu
    What's Hot

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    August 6, 2026

    कचरे से कमाना है पैसा, प्लांट लगाना कितना आसान, क्या नगरपालिका मदद करती है?

    August 6, 2026

    श्रीलंका में गौतम गंभीर के साथ हो गया कांड! अधिकारी ने किया खुलासा, प्रैक्टिस पिच को देखते ही… | Sports

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»नई लिस्टिंग प्रणाली मामलों में फैसले के लिए पर्याप्त समय नहीं दे रही: सुप्रीम कोर्ट बेंच
    Breaking News

    नई लिस्टिंग प्रणाली मामलों में फैसले के लिए पर्याप्त समय नहीं दे रही: सुप्रीम कोर्ट बेंच

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में मामलों की सुनवाई को लेकर एक नई व्यवस्था लागू की गई है, जिस पर अब सवाल उठने लगे हैं. चीफ जस्टिस उदय उमेश ललित द्वारा पेश किए गए मामलों की लिस्टिंग सिस्टम पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने ऐतराज जताया है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस नए लिस्टिंग सिस्टम की आलोचना करते हुए एक न्यायिक आदेश में कहा कि नई लिस्टिंग प्रणाली ने जजों को मामलों में निर्णय लेने के लिए बहुत कम समय दिया है.

    टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अभय एस ओका की पीठ ने मंगलवार को यह आदेश ‘नागेश चौधरी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य’ नामक मामले की सुनवाई 15 नवंबर तक के लिए स्थगित करते हुए पारित किया. पीठ द्वारा पारित आदेश में कहा गया कि नई लिस्टिंग प्रणाली मौजूदा मामले की तरह सुनवाई के लिए तय किए गए मामलों में फैसला लेने के लिए पर्याप्त समय नहीं दे रही है, क्योंकि ‘दोपहर’ सत्र की अवधि में केसों का अंबार लग जाता है.

    सीजेआई ललित द्वारा पेश की गई नई लिस्टिंग सिस्टम का मतलब 30 जजों के लिए दो अलग-अलग शिफ्ट हैं. सोमवार और शुक्रवार को वे नए दायर किए गए मामलों की सुनवाई के लिए 15 अलग-अलग पीठों में सुनवाई करते हैं, जिनकी संख्या प्रतिदिन 60 से अधिक है. वहीं, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को ये जज सुबह के सत्र में (सुबह 10-30 बजे से दोपहर 1 बजे तक) तीन जजों की पीठ के रूप में कानून के महत्वपूर्ण प्रश्नों से जुड़े पुराने मामलों की सुनवाई करते हैं. दोपहर में जजों की पीठों को 120 मिनट में 30 मामलों की सुनवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है. नए सिस्टम में औसतन एक मामले को निपटाने में चार मिनट का समय मिल रहा है.

    हालांकि, सीजेआई ने मंगलवार से इन तीन दिनों में केस की संख्या को 30 से घटाकर 20 कर दिया है. यानी अब 120 मिनट में 20 केस सुनने होंगे. इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की इस बेंच ने ऐतराज जताया है. वहीं, अन्य दो जजों की पीठ ने शुक्रवार को सुनवाई स्थगित करने से इनकार करते हुए कहा था कि उन्होंने देर शाम तक काम करके मामले की फाइल पढ़ ली है और अधिवक्ता को यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि वे किसी और दिन इसे नए सिरे से पढ़ने के लिए फिर से समय देंगे.

    बता दें कि 49वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेने के बाद सीजेआई ललित ने मामलों को सूचीबद्ध करने के लिए एक नया तंत्र विकसित करने की बात कही थी, क्योंकि पूर्व सीजेआई एन वी रमना के सामने अधिवक्ताओं ने शिकायत की थी कि नई याचिकाएं सूचीबद्ध नहीं हो रही हैं. बीते दिनों चीफ जस्टिस उदय उमेश ललित ने मामलों को सूचीबद्ध करने के लिए सिस्टम को लेकर वकीलों से कहा था कि वे अपने मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए रजिस्ट्रार के समक्ष मेंशनिंग (उल्लेख) करें, न कि सीजेआई के अदालत कक्ष में. सीजेआई ने कहा था कि नई व्यवस्था के तहत मामले की मेंशनिंग के लिए, हम रजिस्ट्रार के सामने उल्लेख करने की मूल प्रथा पर वापस जाएंगे.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकनाडा में स्‍वामीनारायण मंदिर को पहुंचाया नुकसान, दीवारों पर भारत विरोधी बातें भी लिखीं
    Next Article दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे की तरह एनएच 9 पर भी आज से वाहन नॉन स्‍टाप दौड़ेंगे, इस वजह से मिल रही राहत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    August 6, 2026

    Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

    August 6, 2026

    मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

    August 6, 2026

    रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

    August 6, 2026

    नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

    August 5, 2026

    Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    By अंकित कुमारAugust 6, 2026

    US Iran War: ट्रंप ने लिखा, अमेरिका के पास कुछ खास तरह के गोला-बारूद बहुत…

    कचरे से कमाना है पैसा, प्लांट लगाना कितना आसान, क्या नगरपालिका मदद करती है?

    August 6, 2026

    श्रीलंका में गौतम गंभीर के साथ हो गया कांड! अधिकारी ने किया खुलासा, प्रैक्टिस पिच को देखते ही… | Sports

    August 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.