Close Menu
    What's Hot

    AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

    April 27, 2026

    चलती बस में लगी आग, 20 से ज्यादा यात्री थे सवार

    April 27, 2026

    राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

      April 27, 2026

      पीएम आज सिक्किम को चार हजार करोड़ की देंगे सौगात

      April 27, 2026

      हर साल बढ़ती गर्मी कृषि पद्धति के लिए हानिकारक : एफएओ

      April 23, 2026

      मिर्जापुर हाईवे पर चार वाहन टकराए, 11 की मौत

      April 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»नगर निकाय चुनाव को लेकर जेजेपी ने घोषित किए 8 उम्मीदवार, जानें किसे मिली टिकट
    Breaking News

    नगर निकाय चुनाव को लेकर जेजेपी ने घोषित किए 8 उम्मीदवार, जानें किसे मिली टिकट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     



    सिरसा/चंडीगढ़: नगर निकाय चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी ने विभिन्न जिलों की नगरपालिकाओं और नगरपरिषदों के चेयरमैन पद के लिए आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

    यह घोषणा जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने मंगलवार को सिरसा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार–विमर्श के उपरांत पत्रकारों से रूबरू होते हुए की. 

    इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, जेजेपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी आदि मौजूद रहे. 

    पार्टी के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष अजय चौटाला ने बताया कि जेजेपी ने नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए उचाना में अनिल शर्मा, घरौंडा में विनोद पाल, चीका में रेखा रानी और शाहाबाद में गुलशन क्वात्रा को प्रत्याशी बनाया हैं. 

    वहीं नगरपरिषद चेयरमैन पद के लिए जींद में रजनी अरोड़ा, बहादुरगढ़ में कविता राठी, नारनौल से कमलेश सैनी और भिवानी में शमां मान जेजेपी के उम्मीदवार होंगे. डॉ. चौटाला ने कहा कि बेहद जल्द शेष उम्मीदवारों के नाम भी जेजेपी घोषित करेगी और उनके प्रचार प्रसार का जिम्मा जेजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी संभालेंगे. 

    बीजेपी–जेजेपी गठबंधन होने के बावजूद निकाय चुनावों में दोनों राजनीतिक दलों की ओर से अलग–अलग प्रत्याशी उतारने के सवाल के जवाब में अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी पूरी ईमानदारी से अपना गठबंधन धर्म निभा रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी राजनीतिक दलों को अपने उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए निर्णय लेने की आजादी है. 

    उन्होंने कहा कि बेशक विपक्षी दल गठबंधन को महज 15 दिनों का गठबंधन बताते थे लेकिन वे साफ करना चाहते हैं कि दोनों दलों का गठबंधन विधानसभा में पूरे पांच साल चलेगा. साथ ही डॉ. चौटाला ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे मर्यादा में रहकर अपने–अपने उम्मीदवारों के लिए वोटों की अपील करें.

     

    राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय को जेजेपी का समर्थन

    जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के पुत्र कार्तिकेय शर्मा को जेजेपी की ओर से समर्थन देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि आज राज्यसभा सांसद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कार्तिकेय शर्मा ने नामांकन भरा हैं और जेजेपी विधायकों ने उन्हें समर्थन किया हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने बताई ये बात
    Next Article दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने अब ये आदेश दिया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

    April 27, 2026

    पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

    April 27, 2026

    पीएम आज सिक्किम को चार हजार करोड़ की देंगे सौगात

    April 27, 2026

    हर साल बढ़ती गर्मी कृषि पद्धति के लिए हानिकारक : एफएओ

    April 23, 2026

    मिर्जापुर हाईवे पर चार वाहन टकराए, 11 की मौत

    April 23, 2026

    आई-पीएसी रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट बोला- जांच में ममता का दखल लोकतंत्र के लिए खतरा

    April 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

    By अंकित कुमारApril 27, 2026

    AAP MPs Merger BJP: AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का…

    चलती बस में लगी आग, 20 से ज्यादा यात्री थे सवार

    April 27, 2026

    राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने

    April 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.