Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने खुद की डेथ का किया था नाटक

    March 11, 2026

    रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

    March 11, 2026

    वित्त मंत्री चीमा बोले- महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां बिल्कुल भी बर्दाश्त योग्य नहीं; विधायक खैहरा तुरंत माफी मांगें

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

      March 11, 2026

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

      March 11, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

      March 11, 2026

      प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

      March 11, 2026

      12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»निजी फायदे के लिए ED-CBI का इस्तेमाल करती है BJP,ममता बनर्जी का आरोप
    Breaking News

    निजी फायदे के लिए ED-CBI का इस्तेमाल करती है BJP,ममता बनर्जी का आरोप

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 29, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने तृणमूल छात्र परिषद के 24वें स्थापना दिवस पर धर्मतला में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया. टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, ‘ईडी-सीबीआई के जरिए बीजेपी घर-घर से पैसा लूट रही है. टीएमसी का नाम बदनाम किया जा रहा है. पार्थ चटर्जी चोर हैं, केश्टो चोर हैं, बॉबी चोर हैं, अभिषेक बनर्जी चोर हैं, ममता बनर्जी चोर हैं… तो साधु कौन हैं? बीजेपी के सभी लोग साधु हैं.’

    ममता बनर्जी ने कहा, ‘मुझसे पूछा जा रहा है कि मेरी संपत्ति कितनी है? हम लोग प्रजादारी जमीन में रहते हैं. 70 साल से पापा वहीं रहते थे. मैं और मां रहती थी. बाकी सभी भाई-बहनों की अपनी गृहस्थी है. 1991 साल के बाद से मैं कभी फ्लाइट के एक्जिक्यूटिव क्लास में नहीं बैठी हूं. 12 साल से कोई पेंशन नहीं ले रही हूं. बीजेपी बड़ी-बड़ी बातें करती है. मैं राजनीति में समाजसेवा के लिए आई हूं. मुझपर दाग लगाने की कोशिश हो रही है.’

    मुझे गिरफ्तार करके दिखाए बीजेपी
    ममता बनर्जी ने उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा क‍ि मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर वे (BJP) कर सकते हैं तो मुझे गिरफ्तार कर लें. ममता ने कहा क‍ि बीजेपी, केंद्रीय एजेंसियों और काले धन का इस्तेमाल निर्वाचित राज्य सरकारों को गिराने के लिए कर रही है. बीजेपी जवाब दे कि निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिए उसके पास पैसा कहां से आ रहा है.

    बिलकिस बानो के दोषियों को क्यों छोड़ दिया?
    ममता बनर्जी ने बिलकिस बानो केस में दोष‍ियों की र‍िहाई को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला है. ममता बनर्जी ने कहा, ‘बीजेपी के नेता ‘बेटी बचाओ’ की बात करते हैं, लेकिन उनकी सरकार ने बिलकिस बानो मामले में शामिल लोगों को छोड़ दिया.

    हमारा पैसा रोक दिया है
    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्होंने हमारा पैसा रोक दिया है. उन्होंने लोगों का पैसा रोका है. बीजेपी उनके पैसे का इस्तेमाल कर उन्हें ही बाहर करने में लगी है. उन्होंने हमारे पीछे केंद्रीय एजेंसियों को लगा दिया है. एजेंसियों ने उद्योगपतियों के घरों पर छापेमारी की है. पैसे की उगाही कर उन्हें देश के बाहर पार्क करने में लगे हुए हैं. वे कह रहे हैं कि ममता बनर्जी परिवार ने पैसा और संपत्ति बनाई है. मैं उनसे कहती हूं कि इस मामले को भारत के बाहर अंतरराष्ट्रीय अदालत में आजमाएं. वे कह रहे हैं मेरा परिवार, मैं और मेरी मां हैं.”

    “महाराष्ट्र सरकार को तोड़ने के लिए पैसा कहां से आया?”
    ममता बनर्जी ने कहा कि, “महाराष्ट्र सरकार को तोड़ने के लिए आपने कितना पैसा खर्च किया है. ये पैसा कहां से आया? आपने झारखंड के विधायकों को पैसे की पेशकश की है. आप झारखंड सरकार को तोड़ना चाहते थे. मैंने इसे रोक दिया है. अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उनके विधायकों को पैसे की पेशकश की गई है. बंगाल में उन्होंने हमारे पीछे एजेंसियों को लगा दिया है.”

    “वेदांता गांव में क्या हो रहा है?”
    मुख्यमंत्री ने कहा, “वेदांता गांव में क्या हो रहा है? क्या वह सिर्फ मंथन है या किसी सरकार को तोड़ने वाला मंथन है? क्या आप केवल राजनीति पर चर्चा कर रहे हैं या और भी बहुत कुछ हो रहा है.” इसके साथ ही ममता बनर्जी ने बिलकिस बानो (Bilkis Bano) के समर्थन में कोलकाता में दो दिवसीय धरने का ऐलान किया है. धरने का नेतृत्व टीएमसी (TMC) की दो महिला मंत्री करेंगी. उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि दोषियों के वापस जेल भेजा जाए.

    इससे पहले टीएमसी की महिला शाखा के सदस्यों ने बीते शुक्रवार को पूरे पश्चिम बंगाल में सड़कों पर प्रदर्शन किया था. ममता सरकार के मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा था कि दोषियों को रिहा करना एक खतरनाक मिसाल है. उन्होंने कहा था क‍ि हमें शर्म आती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘नारी शक्ति’ और महिलाओं को सम्मान देने की बात करते हैं. फिर भी, गुजरात में उनकी पार्टी के सदस्य जघन्य अपराध के दोषियों को रिहा करने की अनुमति देते हैं. (एजेंसी इनपुट के साथ)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबहादुरगढ़: बड़े पैमाने पर पकड़ी अफीम, 3 तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है नेटवर्क
    Next Article Pathaan: शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के बीच होगी जबरदस्त फाइट, दिखेगा तूफानी एक्शन
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

    March 11, 2026

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

    March 11, 2026

    गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    March 11, 2026

    प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

    March 11, 2026

    12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

    March 11, 2026

    देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने खुद की डेथ का किया था नाटक

    By श्वेता चौहानMarch 11, 2026

    Poonam Pandey: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने खुद की डेथ का किया था नाटक क्रिकेट…

    रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

    March 11, 2026

    वित्त मंत्री चीमा बोले- महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां बिल्कुल भी बर्दाश्त योग्य नहीं; विधायक खैहरा तुरंत माफी मांगें

    March 11, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.