Close Menu
    What's Hot

    इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

    June 19, 2026

    हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, CET ग्रुप डी नोटिफिकेशन भर्ती जारी, देखें हिंदी में पूरी पॉइंट टू पॉइंट जानकारी

    June 19, 2026

    संयुक्त पुलिस कार्रवाई से गैंगस्टरों, तस्करों तथा

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026

      केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

      June 19, 2026

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      June 18, 2026

      दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

      June 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पढ़ें पंजाब मंत्रीमंडल के बड़े फ़ैसले, विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े 26,454 पदों के लिए भर्ती को मंजूरी
    Breaking News

    पढ़ें पंजाब मंत्रीमंडल के बड़े फ़ैसले, विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े 26,454 पदों के लिए भर्ती को मंजूरी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 2, 2022No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link



    चंडीगढ़: युवाओं को रोज़गार के लाभप्रद मौके प्रदान करने के लिए एक बड़ा फ़ैसला लेते हुए पंजाब मंत्रीमंडल ने विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े 26,454 पदों पर भर्ती करने की मंजूरी दे दी है.

    इस सम्बन्धी फ़ैसला आज प्रातःकाल यहाँ मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता अधीन हुई मंत्रीमंडल की मीटिंग के दौरान लिया गया.

    मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार यह पद ग्रुप ए, बी और सी से सम्बन्धित हैं. इस प्रक्रिया में मुख्य तौर पर गृह, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और तकनीकी शिक्षा विभाग शामिल होंगे. 


    मंत्रीमंडल ने सम्बन्धित प्रशासनिक विभागों को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध भर्ती को यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं. यह भी फ़ैसला किया गया है कि ग्रुप–सी के पदों की भर्ती के लिए इंटरव्यू नहीं लिया जायेगा. 


    यह फ़ैसला रोज़गार मुहैया करवाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा. इसके इलावा यह कदम सरकारी विभागों के कामकाज को भी बेहतर करेगा क्योंकि वह जहाँ यह एक तरफ़ ज़रुरी मानवीय स्रोत के साथ काम करना शुरू करेंगे, वहीं दूसरी तरफ़ राज्य के नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ प्रदान करेंगे.

    ’पंजाब स्टेट लैजिसलेचर मैंबरज़ (पैनशन और मैडीकल सुविधा रैगूलेशन) एक्ट, 1977’ की धारा 3(1) में संशोधन को मंज़ूरी

    एक अन्य महत्वपूर्ण फ़ैसले में मंत्रीमंडल ने पंजाब विधान सभा के विधायकों को एक पैनशन (चाहे जितनी बार भी मैंबर रह चुके हों) देने के लिए’ दी पंजाब स्टेट लैजिसलेचर मैंबरज़ (पैनशन और मैडीकल सुविधा रैगूलेशन) एक्ट, 1977’ की धारा 3(1) में संशोधन करने की मंजूरी दे दी है. 


    इससे पंजाब विधान सभा के विधायकों को मौजूदा उपबंध अनुसार पहली टर्म के लिए 15000 रुपए पैंशन प्रति महीना (समेत महँगाई भत्ता, जो पंजाब सरकार के पैनशनरों पर लागू होता है) और बाद वाली हर टर्म के लिए 10000 रपुए पैंशन प्रति महीना (समेत महँगाई भत्ता, जो पंजाब सरकार के पैनशनरों पर लागू होता है) की बजाय सिर्फ़ एक पैंशन (ट्रमों की गिनती किये बगैर) नयी दर अनुसार (60,000 रुपए प्रति महीना महँगाई भत्ता (जो पंजाब सरकार के पैनशनरों पर लागू होता है) दी जायेगी. 


    इस संशोधन होने से पंजाब सरकार को सालाना लगभग 19.53 करोड़ रुपए की बचत होगी.

    व्यापारिक वाहन चालकों से मोटर व्हीकल टैक्स वसूलने के लिए 6मई से 5अगस्त, 2022 तक माफी स्कीम को मंज़ूरी

    व्यापारिक वाहन चालकों को अपेक्षित राहत देने के लिए मंत्रीमंडल ने 6मई से 5अगस्त, 2022 तक व्यापारिक वाहन जुर्माने से मोटर वाहन टैक्स वसूलने के लिए राज्य परिवहन विभाग की माफी (एमनेस्टी) स्कीम को हरी झंडी दे दी है. हालाँकि, विभाग फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करते समय न तो ब्याज और न ही लेट फीस वसूलेगा.

    गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाऊन ने राज्य भर के ट्रांसपोर्ट सैक्टर को बुरी तरह प्रभावित किया है. नतीजन, कई व्यापारिक वाहन चालक समय पर मोटर व्हीकल टैक्स जमा नहीं करवा सके, जिस कारण इन चालकों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जा सका क्योंकि फिटनेस सर्टिफिकेट सिर्फ़ उन वाहनों को जारी किया जाता है, जिनका मोटर व्हीकल टैक्स समय पर जमा करवाया जाता है.

    मंत्रीमंडल ने थर्मल प्लांटों में आयात किये कोयले को मिलने संबंधी दी जानकारी

    खास तौर पर धान के सीजन के दौरान घरेलू कोयले की सप्लाई की कमी को दूर करने के लिए मंत्रीमंडल को भारत सरकार के बिजली मंत्रालय के 7दिसंबर, 2021 के पत्र संबंधी अवगत करवाया गया, जिसमें साल के लिए 4 प्रतिशत की हद तक आयात किये कोयले को मिश्रण के मकसद के लिए वित्तीय साल 2022-23 के लिए बरतने की सलाह दी गई थी. 


    इसलिए तुरंत ज़रुरी कदम उठाने के लिए कहा जिससे मई, 2022 तक कोयले के आयात का प्रबंध किया जा सके, भाव बरसात के मौसम के शुरू होने से पहले, कोयले के भंडारों की कमी से बचा जा सके और ज़रुरी कोयले के भंडारों को बनाया जा सके.

    इसके इलावा, बिजली मंत्रालय, भारत सरकार ने 28 अप्रैल, 2022 के पत्र के द्वारा बिजली की बढ़ती माँग और उपभोग के मद्देनज़र हिदायत की है कि स्टेट जैनकोस और आईपीपीज़ के स्वामित्व वाले थर्मल पावर प्लांटों की ज़रूरत को पूरा करने के लिए मिश्रण के मकसद के लिए कोयला आयात करना चाहिए जिससे कुल ज़रूरत के 10प्रतिशत को पूरा किया जा सके और सम्बन्धित राज्यों में निरंतर बिजली सप्लाई को यकीनी बनाया जा सके.

    बिजली मंत्रालय ने आगे निर्देश दिए हैं कि मानसून की शुरूआत से पहले पावर प्लांटों में कम से कम ज़रुरी कोयले के स्टाक को यकीनी बनाया जाये, यह ज़रूरी है कि मिश्रण के मकयद के लिए कोयला आयात करने के लिए अवार्डों की प्लेसमेंट 31 मई, 2022 तक पूरी की जाये. सभी जैनकोज़ 30 जून, 2022 तक निर्धारित मात्रा का 50प्रतिश्त, 31 अगस्त, 2022 तक 40प्रतिशत और 31 अक्तूबर, 2022 तक बाकी 10प्रतिशत की डिलीवरी यकीनी बनाऐंगे और राज्यों को आयात किये कोयले के मिश्रण के लिए, जहाँ भी ज़रूरत हो समय पर क्लीयरेंस दी जाये. बिजली मंत्रालय, भारत सरकार ने आगे बताया है कि 10प्रतिशत की दर से मिश्रण की ज़रूरत सरकारी स्वामित्व वाले थर्मल प्लांटों के लिए 5.94 लाख मीट्रिक टन, एनपीएल के लिए 3.81 लाख मीट्रिक टन और टीएसपीएल के लिए  6.50 लाख मीट्रिक टन है.

    यहाँ यह वर्णनयोग्य है कि ऐतिहासिक तौर पर धान के सीजन के बाद बिजली की माँग काफ़ी कम हो जाती है और अक्तूबर के बाद आयात किये कोयले की ज़रूरत इस अनुसार घटती है. अक्तूबर 2022 से मार्च 2023 तक आयात किये कोयले के प्रयोग की विस्तृत गणना को बाद में मंत्रीमंडल के सामने रखा जायेगा.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi में किराएदार हैं तो भी मिलेगी FREE बिजली, जानें इसके लिए क्या करना होगा?
    Next Article मान सरकार का एक और बड़ा फ़ैसला, पंजाब में एक अक्तूबर से घर-घर आटा (राशन) सप्लाई
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

    June 19, 2026

    पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

    June 19, 2026

    केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

    June 19, 2026

    उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

    June 18, 2026

    दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

    June 18, 2026

    विवाटेक समिट में बोले पीएम मोदी- आज एफिल टॉवर पर भी भारत का यूपीआई काम करता है

    June 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

    By अंकित कुमारJune 19, 2026

    Israel Lebanon Conflict: इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत…

    हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, CET ग्रुप डी नोटिफिकेशन भर्ती जारी, देखें हिंदी में पूरी पॉइंट टू पॉइंट जानकारी

    June 19, 2026

    संयुक्त पुलिस कार्रवाई से गैंगस्टरों, तस्करों तथा

    June 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.