Close Menu
    What's Hot

    स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर खुला बाजार, कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

    September 22, 2026

    सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

    September 22, 2026

    125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: हरियाणा की दो महिलाओं की मौत, कुल 30 श्रद्धालुओं की गई जान
    Breaking News

    प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: हरियाणा की दो महिलाओं की मौत, कुल 30 श्रद्धालुओं की गई जान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान के समय मची भगदड़ में हरियाणा की दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोहतक के सांपला निवासी 75 वर्षीय कृष्णा और जींद के राजपुरा गांव की 60 वर्षीय रामपति के रूप में हुई है।

    कैसे हुई हादसे में महिलाओं की मौत?

    जानकारी के अनुसार, रोहतक के सांपला वार्ड-13 की कृष्णा अपने परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए गई थीं। मंगलवार रात संगम तट पर अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उनके परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं।

    वहीं, जींद की रामपति अपने परिवार के साथ 26 जनवरी को महाकुंभ पहुंची थीं। उनके साथ गए परिवार के अन्य सदस्यों में नरेंद्र कुमार, उनकी पत्नी उर्मिला, बहन पिंकी और बेटी शामिल हैं, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। रामपति का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके गांव लाया जाएगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    भगदड़ की वजह वीवीआईपी ट्रीटमेंट?

    हादसे में शामिल लोगों ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट के चलते आम श्रद्धालुओं के लिए कुछ रास्ते बंद कर दिए गए थे, जिससे भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुई अफरातफरी के चलते कई लोग कुचले गए।

    महाकुंभ भगदड़ में कुल 30 की मौत, 19 घायल

    प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान हुई भगदड़ में अब तक 30 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है और 19 लोग घायल हैं। प्रशासन ने 25 मृतकों की पहचान कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रशासन को घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

    हरियाणा के अन्य श्रद्धालु सुरक्षित

    प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के अन्य जिलों से गए श्रद्धालु फिलहाल सुरक्षित हैं। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो।

    प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन

    महाकुंभ में मौजूद लोगों की सुरक्षा और घायलों की मदद के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

    source https://www.nayaharyana.com/2025/01/stampede-tragedy-at-prayagraj-maha-kumbh-2-women-from-haryana-dead-total-30-casualties.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए कितना बढ़ा भत्ता
    Next Article 38th National Games: हरियाणा की रमिता जिंदल ने राइफल क्वालिफिकेशन में रचा इतिहास, ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

    September 22, 2026

    यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

    September 22, 2026

    सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

    September 21, 2026

    New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

    September 21, 2026

    बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 21, 2026

    Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर खुला बाजार, कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

    By परवेश चौहानSeptember 22, 2026

    Stock market opening 22 September 2026: बैंकिंग के शेयरों में तेजी का असर मंगलवार को…

    सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

    September 22, 2026

    125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला

    September 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.