Close Menu
    What's Hot

    राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया

    April 22, 2026

    24 अप्रैल को सिविल डिफेंस हवाई हमला/ब्लैकआउट मॉक…

    April 22, 2026

    पहले एक्टर से ब्रेकअप, फिर दिग्गज क्रिकेटर से टूटी शादी, अब ऐसे लाइफ जी रही ये हसीना

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भाजपा ने चुनाव आयोग से की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शिकायत, नोटिस जारी

      April 22, 2026

      दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या, यौन उत्पीड़न की आशंका

      April 22, 2026

      हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

      April 22, 2026

      ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

      April 22, 2026

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मूसेवाला हत्या मामले में सीएम भगवंत मान बोले- दोषियों को छोड़ेंगे नहीं, कांग्रेस बोलीं- तुरंत इस्तीफा दें
    Breaking News

    मूसेवाला हत्या मामले में सीएम भगवंत मान बोले- दोषियों को छोड़ेंगे नहीं, कांग्रेस बोलीं- तुरंत इस्तीफा दें

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    ब्रेकिंग न्यूज़ : पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में मामला गरम हो गया है. कांग्रेस और बीजेपी ने पंजाब में कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान का इस्तीफा मांग लिया है. सीएम भगवंत मान ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है. वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा दिलवाने की बात कही है.

    पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक ट्वीट में दुख व्यक्त करते हुए लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की। उन्होंने लिखा, “सिद्धू मूसेवाला की हत्या से मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के साथ हैं। सभी से शांती बनाए रखने की अपील करता हूं।”

    इसके साथ ही दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आश्वासन देते हुए कहा है कि मैंने पंजाब के CM से बात की है, दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा दिलवायी जाएगी। मेरी सबसे विनती है कि सब लोग हौसला रखें और शांति बनाए रखें.

    उधर कांग्रेस और बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई हैं. दरअसल पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक दिन पहले ही सिद्धू मूसेवाला समेत 424 वीआईपी की सुरक्षा हटा दी थी. ऐसे में अब बीजेपी और कांग्रेस ने AAP सरकार पर सवाल उठाए हैं. राज्यसभा में कांग्रेस के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि लोकप्रिय गायक और युवा कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या दुखद घटना है. इससे पता चलता है कि पंजाब की कानून-व्यवस्था कैसी है. मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद उन्हें मार दिया गया.

    कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मूसेवाला की हत्या पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से गहरा स्तब्ध और दुखी हूं. उनके चाहने वालों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं.

    वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से दुखी हूं. आम आदमी पार्टी की सरकार ने नैतिक अधिकार खो दिया है. इसे खारिज किया जाना चाहिए. 


    विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मूसेवाला की हत्या से पंजाब में कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है. सीएम भगवंत मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उनके पास ही गृह विभाग का प्रभार है.

    पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान का इस्तीफा मांगते हुए कहा है कि पंजाब में, सरकार जैसी कोई चीज नहीं रह गई है. राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. इसकी जिम्मेदारी लेते हुए भगवंत मान को सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

    द भारत ख़बर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleArvind Kejriwal Rally: कुरुक्षेत्र की रैली में बोले अरविंद केजरीवाल- मैं हरियाणे का लाल, मन्ने बस काम करणा आवे
    Next Article Sidhu Moosewala Murder Updates : कपिल शर्मा से लेकर शहनाज गिल तक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर किसने क्या कहा?
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    भाजपा ने चुनाव आयोग से की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शिकायत, नोटिस जारी

    April 22, 2026

    दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या, यौन उत्पीड़न की आशंका

    April 22, 2026

    हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

    April 22, 2026

    ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

    April 22, 2026

    Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

    April 22, 2026

    अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

    April 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया

    By परवेश चौहानApril 22, 2026

    LSG Vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया…

    24 अप्रैल को सिविल डिफेंस हवाई हमला/ब्लैकआउट मॉक…

    April 22, 2026

    पहले एक्टर से ब्रेकअप, फिर दिग्गज क्रिकेटर से टूटी शादी, अब ऐसे लाइफ जी रही ये हसीना

    April 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.