Close Menu
    What's Hot

    102 साल तक जीने वाली बॉलीवुड की क्यूट दादी, 72 साल लंबा करियर, कान्स में मिला था सम्मान

    April 28, 2026

    Narendra Modi Visit Varanasi: सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया: पीएम मोदी

    April 28, 2026

    8 सितंबर से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, जानें वजह

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Narendra Modi Visit Varanasi: सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया: पीएम मोदी

      April 28, 2026

      आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ

      April 28, 2026

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»लुधियाना : विजीलैंस ब्यूरो ने कानूनगो को 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में किया गिरफ्तार
    Breaking News

    लुधियाना : विजीलैंस ब्यूरो ने कानूनगो को 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में किया गिरफ्तार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान मंगलवार को लुधियाना जिले के दाखा में तैनात पटवारी जसबीर सिंह, अब कानूनगो और उनके साथ सहायक के रूप में काम करने वाले एक निजी व्यक्ति गुरप्रीत सिंह के खिलाफ 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है. इस मामले में जसवीर सिंह कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक अन्य सह–आरोपी गुरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यह खुलासा करते हुए कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री एंटी करप्शन एक्शन लाइन पर लुधियाना जिले के गांव छपार निवासी हरनेक सिंह सेखों द्वारा दर्ज की गई एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त दोनों आरोपियों ने उसकी जमीन का म्यूटेशन दर्ज करने के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी. जाँच के दौरान पता चला कि पटवारी के सहयोगी गुरप्रीत सिंह ने 20,000 रुपये की मांग की है, लेकिन जब शिकायतकर्ता ने पटवारी से चर्चा की तो उसने रिश्वत की राशि घटाकर 15,000 रुपये कर दी. शिकायतकर्ता ने उसके, गुरप्रीत सिंह और पटवारी जसवीर सिंह के बीच हुई बातचीत को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था. इससे पहले शिकायतकर्ता ने पटवारी और उसके साथी गुरप्रीत सिंह द्वारा की गई रिश्वत की मांग के संबंध में बातचीत की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल की थी, ताकि विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई करे, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई. प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन एक्शन–लाइन पर शिकायत दर्ज कराई. इस मामले की जांच के दौरान विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना रेंज द्वारा संदिग्धों और शिकायतकर्ता दोनों की वॉयस रिकॉर्डिंग का फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) से मिलान कराया गया, जो मिलान सही पाया गया और आरोप सही साबित हुए. इस पूछताछ के आधार पर एफआईआर संख्या 09 दिनांक 27.02.2024 कानूनगो और उनके सहयोगी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए और आईपीसी की 120-बी के तहत 2024 दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी जसवीर सिंह कानूनगो को कल अदालत में पेश किया जाएगा और जांच के दौरान अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी.

    YouTube Channel THE BHARAT KHABAR

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब सरकार वाजिब दरों पर रेत मुहैया करवाने के लिए खोलेगी 12 और सार्वजनिक रेत खदानें
    Next Article आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर JNU में बहस, सुनिए वर्कशॉप में क्या बोले दिग्गज
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Narendra Modi Visit Varanasi: सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया: पीएम मोदी

    April 28, 2026

    आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ

    April 28, 2026

    राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

    April 28, 2026

    पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

    April 28, 2026

    होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

    April 28, 2026

    पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

    April 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    102 साल तक जीने वाली बॉलीवुड की क्यूट दादी, 72 साल लंबा करियर, कान्स में मिला था सम्मान

    By श्वेता चौहानApril 28, 2026

    Zohra Sehgal: 102 साल तक जीने वाली बॉलीवुड की क्यूट दादी, 72 साल लंबा करियर,…

    Narendra Modi Visit Varanasi: सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया: पीएम मोदी

    April 28, 2026

    8 सितंबर से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, जानें वजह

    April 28, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.