Close Menu
    What's Hot

    Pak vs WI Test: पाकिस्तान ने तोड़ा लगातार हार का सिलसिला, 49 साल बाद मिली ऐसी जीत, पोर्ट ऑफ स्पेन में रचा इतिहास | Sports

    August 6, 2026

    मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल

    August 6, 2026

    Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»सोनिया गांधी से लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने की मुलाकात, कहा- BJP के खिलाफ कांग्रेस करे विपक्ष को एकजुट
    Breaking News

    सोनिया गांधी से लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने की मुलाकात, कहा- BJP के खिलाफ कांग्रेस करे विपक्ष को एकजुट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     नई दिल्ली. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. लालू-नीतीश की सोनिया से मुलाकात को 2024 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.

    सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हमारा विचार है कि देश को आगे ले जाने के लिए सभी दलों को मिलकर काम करने की जरूरत है. बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में सभी दल एकमत हैं. कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद चुनाव के बाद ही इस पर कुछ आगे कहेंगे.’

    वहीं उनके साथ मौजूद आरजेडी सुप्रीमो ने कहा, ‘हम लोग मिले हैं. भाजपा को हटाना है देश को बचाना है… और सबको इकट्टा होना है. जिस तरह भाजपा को बिहार से विदा किए हैं, उसका असर पूरे देश में हैं. हम इसके लिए एक हैं.

    इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘सोनिया जी से हमने आग्रह किया है कि आप सबसे बड़ी पार्टी हैं तो सबको मिलाइए, सब इकट्टा होकर हम बात करें. सोनिया जी ने आश्वासन दिया है कि संगठन चुनाव के बाद नए अध्यक्ष के साथ बातचीत करेंगे और इस पर रणनीति तैयार करेंगे. कांग्रेस लगातार भाजपा के खिलाफ लड़ती आई है.’

    सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर हुई इस बैठक को विपक्षी दलों के बीच एकता बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस और कुछ क्षेत्रीय दलों के बीच मतभेदों को सुलझाने के प्रयास जारी हैं जिनका पारंपरिक रूप से टकराव रहा है.

    अगस्त में बिहार में सरकार बनाने के लिए बीजेपी से नाता तोड़ने और राजद और कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद से नीतीश कुमार की सोनिया गांधी से यह पहली मुलाकात है.

    INLD की रैली में नीतीश ने की विपक्षी एकता की वकालत
    इससे पहले, नीतीश कुमार ने कांग्रेस और वामपंथी दलों सहित सभी विपक्षी दलों को भाजपा से मुकाबला करने के लिए एकजुट करने का आह्वान किया और कहा कि यह ‘विपक्ष का मुख्य मोर्चा’ सुनिश्चित करेगा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में बुरी तरह हार जाए.

    नीतीश कुमार ने हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की ओर से पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती के मौके पर आयोजित एक रैली में कहा कि अगर सभी गैर-भाजपा दल एकजुट हों तो देश को तबाह करने वालों से छुटकारा मिल सकता है.

    इनेलो नेता ओम प्रकाश चौटाला, शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल, जिनका कांग्रेस के साथ टकराव का लंबा इतिहास रहा है, दोनों नेता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सीताराम येचुरी और शिवसेना के अरविंद सावंत जैसे अन्य नेता वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच पर थे.

    बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव भी मंच पर थे, जिसे गैर-भाजपा दलों के बीच एकता की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि कांग्रेस की ओर से कोई भी रैली में शामिल नहीं हुआ. (भाषा इनपुट के साथ)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान में बड़ी संकट में घिरी कांग्रेस, गहलोत कैंप के विधायकों ने सीपी जोशी को सौंपा इस्तीफा
    Next Article राजस्थान: गहलोत कैंप के विधायक ने दी कांग्रेस सरकार गिराने की धमकी, कहा- हमारी पसंद का बने CM
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

    August 6, 2026

    मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

    August 6, 2026

    डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

    August 6, 2026

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    August 6, 2026

    Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

    August 6, 2026

    मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Pak vs WI Test: पाकिस्तान ने तोड़ा लगातार हार का सिलसिला, 49 साल बाद मिली ऐसी जीत, पोर्ट ऑफ स्पेन में रचा इतिहास | Sports

    By परवेश चौहानAugust 6, 2026

    पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में हराया नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम ने अपना…

    मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल

    August 6, 2026

    Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

    August 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.