PM Modi New Zealand Visit, (द भारत ख़बर), आकलैंड (न्यूजीलैंड): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे के तहत शुक्रवार को न्यूजीलैंड के आकलैंड पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। शनिवार न्यूजीलैंड दौरे का मोदी का आखिरी दिन है। वह आज ही वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। (PM Modi New Zealand Visit)
क्रिस्टोफर लक्सन के के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक
पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के उनके समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के द्विपक्षीय बैठक हुई जिस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, शिक्षा, कृषि व डेयरी और व्यापार व निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच कई बड़े फैसलों और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) सहित 10 एमओयू साइन किए गए हैं। (PM Modi New Zealand Visit)
व्यापार को 35,000 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य
रिपोर्टों के अनुसार मोदी और लक्सन ने मिलकर आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के मकसद से ‘विजन 2030’ का खाका तैयार किया है। उन्होंने कहा, दोनों देशों का प्रयास है कि आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को लगभग 35,000 करोड़ रुपए तक पहुंचाया जाए। बता दें कि अरसे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेहतर कूटनीतिक रिश्ते रहे हैं, लेकिन आर्थिक मोर्चे पर दोनों देशों में व्यापार की रफ्तार उम्मीद के अनुसार नहीं बढ़ सकी थी।
इस मकसद से तैयार किया ‘विजन 2030’
भारत व न्यूजीलैंड ने अब इस गेप को कम करने के उद्देश्य से ‘विजन 2030’ तैयार किया है। लक्सन व मोदी के बीच मीटिंग के दौरान इस बात पर सहमति बनी है कि दोनों देश एक-दूसरे के बाजारों में पहुंच को सुगम बनाने, निवेश में इजाफा करने व कारोबारी सहयोग को सशक्त करने की दिशा में काम करेंगे। (PM Modi New Zealand Visit)
न्यूज़ीलैंड के विपक्ष के नेता संग की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को न्यूज़ीलैंड के विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस के साथ व्यापार और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर बातचीत की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूज़ीलैंड के विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस से मुलाक़ात की और दोनों नेताओं दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को मज़बूत करने के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने व्यापार और लोगों के बीच आपसी संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा।
ये भी पढ़ें: PM Modi Today News: प्रधानमंत्री मोदी आस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड के लिए रवाना

