खेल डेस्क : पूरी दुनिया को जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार था वो निराशाजनक चला रहा. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 और अंडर 19 क्रिकेट के बाद इंडिया ए के लिए इस 15 साल के युवा ने गजब का खेल दिखाया. वैभव सूर्यवंशी के बल्ले के तूफान ने चयनकर्ताओं को भी उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने पर मजबूर कर दिया. आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स की टीम में अजीत अगरकर की टीम ने वैभव को मौका दिया. आयरलैंड का दौरा बेंच पर बैठते और पानी पिलाते चला गया. इंग्लैंड में दूसरे टी20 में उनको प्लेइंग इलेवन में मौका मिला लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए. इसके बाद दो और मुकाबला खेला लेकिन प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा.
इंग्लैंड के दौरे पर पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला लेकिन इसके बाद सीरीज के लगातार तीन मैच में वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. 15 साल 99 दिन में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड वैभव ने बनाया. वो पुरुष और महिला दोनों ही टीम में सबसे कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए. अफसोस जैसी तबाही डेब्यू से पहले श्रीलंका ट्राई सीरीज में उन्होंने मचाई थी वो इंग्लैंड में नजर नहीं आई.
England win the 4th T20I by nine wickets to take a 3-0 lead in the series.
Scorecard https://t.co/vKZQwVKyYP#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/h8dw0OgWw6
— BCCI (@BCCI) July 9, 2026
वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच को यादगार नहीं बना पाए. उन्होंने जोफ्रा आर्चर को पहली बॉल पर छक्का जरूर लगाया लेकिन उनकी गेंद पर शिकार भी हो गए. 10 बॉल खेला और सिर्फ 14 रन बनाकर जोस बटलर को कैच लेकर वापस लौट गए. दूसरे मैच में 13 रन बनाया तो तीसरे मुकाबले में सिर्फ 15 रन की पारी ही खेल पाए.

5 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था और तीन मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी कर चुके है. सीरीज में इंग्लैंड के पास 3-0 की अजेय बढ़त है. भारत सीरीज पहले ही गंवा चुका है. अब सीरीज का आखिरी मैच यानी डेड रबर वैभव के लिए अपना दम दिखाने का आखिरी मौका होने वाला है. एक अच्छी पारी के साथ बेबी बॉल इंग्लैंड के दौरे का अंत कर सकते हैं.

