Close Menu
    What's Hot

    शाई होप की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेंचुरी, टीम इंडिया के गेंदबाजों का निकाला तेल, क्रिस गेल का बड़ा Record ध्वस्त | Sports

    October 14, 2026

    SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

    October 14, 2026

    इलेक्शन कमीशन ने Form-7 आवेदनों की संख्या निर्धारित की, फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026

      Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

      October 14, 2026

      रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

      October 14, 2026

      AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जंतर-मंतर पर किया गया था गिरफ्तार | National

      October 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»गुरुग्राम में महिपालपुर से एंबियंस मॉल तक बनेगा 3 लेन फ्लाईओवर, साइबर सिटी को भारी जाम से मुक्ति दिलाने की प्लानिंग
    हरियाणा

    गुरुग्राम में महिपालपुर से एंबियंस मॉल तक बनेगा 3 लेन फ्लाईओवर, साइबर सिटी को भारी जाम से मुक्ति दिलाने की प्लानिंग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    गुरुग्राम. गुरुग्राम-दिल्ली के बीच रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं.  सुबह और शाम के समय अक्सर लोगों को आवाजाही के दौरान जाम से दोचार होना प़ड़ता है. बारिश के सीजन में तो परेशानी काफी अधिक रहती है. ऐसे में अब महिपालपुर स्थित शिवमूर्ति से एंबियंस मॉल तक तीन लेन का फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की गई है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने दिल्ली-जयपुर हाईवे और सर्विस रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होने के लिए यह प्लानिंग की है और इससे लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है.

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की योजना के अनुसार द्वारका एक्सप्रेसवे टनल के एग्जिट प्वाइंट से एंबियंस मॉल तक फ्लाईओवर बनाया जाएगा.

    हिंदुस्तान अखबार ने NHAI के एक अधिकारी के हवाले से लिखा कि द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल से बाहर निकलकर गुरुग्राम के राजीव चौक की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल जरूरी होगा. उधऱ, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन मौजूदा हाईवे से ही गुजरते रहेंगे और नए फ्लाईओवर पर आवाजाही नहीं करेंगे. ऐसे में ट्रैफिक का दबाव कम होगा.

    प्रस्तावित फ्लाईओवर में मौजूदा राजौकरी फ्लाईओवर के पास उतरने के लिए एक रैंप भी बनाया जाएगा. इस रैंप की मदद से वाहन चालक एंबियंस मॉल, डीएलएफ साइबर सिटी, उद्योग विहार और डीएलएफ की ओर भी आवाजाही कर सकेंगे.

    अधिकारी के अनुसार, महिपालपुर से एंबीयंस मॉल के बीच का दिल्ली-जयपुर हाईवे पश्चिम और दक्षिण दिल्ली, सोनीपत, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम आने वाले वाहनों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग बन चुका है और द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-2 के खुलने के बाद इस हिस्से पर सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव बढ़ गया है. इसके चलते पीक ऑवर में जाम की स्थिति देखने को मिलती है.

    सर्विस रोड पर नहीं फंसेंगे वाहन

    तीन लेन का फ्लाईओवर बनने के बाद एंबियंस मॉल से डीएलएफ साइबर सिटी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सर्विस रोड के जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है. प्रस्ताव के मुताबिक दोनों फ्लाईओवर को एंबीयंस मॉल के नजदीक जोड़ा जाएगा. गमाडा ने फ्लाईओवर निर्माण की योजना सरकार को भेजी है. एनएचएआई सलाहकार ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में कहा है कि द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों का दबाव झेलने की क्षमता कम हो गई है. यह भी देखा गया है कि शिवमूर्ति पर दिल्ली-जयपुर हाईवे से ज्यादातर वाहन दिल्ली से गुरुग्राम की तरफ जाता है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBJP पर बरसे कुलदीप धालीवाल
    Next Article BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुट रहे दुनिया के बड़े नेता, पुतिन भारत पहुंचे, PM मोदी की आज किससे होगी मीटिंग? | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में नए निवेश और वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को मिलेगी गति, मुख्यमंत्री 14 से 17 अक्टूबर तक रहेंगे स्वीडन दौरे पर

    October 14, 2026

    हरियाणा पुलिस का असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, लिव-इन कपल के डबल मर्डर में मांगे थे पैसे

    October 14, 2026

    पठानकोट में आंधी-बारिश के बीच 200 फीट ऊंचे टावर पर 50 दिन तक डटे रहे दो बुजुर्ग, जिद के आगे झुका प्रशासन

    October 14, 2026

    नवरात्रि में अंबाला से माता के दरबार जाने का प्लान? जानें किराया, टाइमिंग और बस की सुविधाएं

    October 14, 2026

    बेटा रेलवे में और सैलरी 1 लाख, लेकिन मां वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर.. जानिए क्या है राजकुमारी देवी की कहानी

    October 14, 2026

    घर की बुकिंग से पहले न करें ये गलती, पजेशन से लेकर रिफंड तक इन शर्तों को जरूर पढ़ें

    October 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    शाई होप की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेंचुरी, टीम इंडिया के गेंदबाजों का निकाला तेल, क्रिस गेल का बड़ा Record ध्वस्त | Sports

    By परवेश चौहानOctober 14, 2026

    शाई होप की रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों के लिए…

    SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

    October 14, 2026

    इलेक्शन कमीशन ने Form-7 आवेदनों की संख्या निर्धारित की, फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 14, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.