नई दिल्ली. महिला क्रिकेट में अपने बल्ले की धमक से तमाम रिकॉर्ड को ध्वस्त करने वाली भारत की स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने एक फिर कोहराम मचाया. उन्होंने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया. इस एक पारी के दौरान स्मृति तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ डाले. महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक और टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गईं.
स्मृति ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप-ए के इस मुकाबले में मंधाना ने 57 गेंद में अपना दूसरा महिला टी20 इंटरनेशनल शतक पूरा किया. इस पारी के दौरान उन्होंने कुल 14 चौके और 7 छक्के मारे. यह पारी इस बल्लेबाज के लिए बेहद खास रही क्योंकि उन्होंने कई महान खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को अपने नाम किया. भारतीय दिग्गज मिताली राज का रिकॉर्ड हो या फिर ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज मेग लैनिंग उन्होंने एशिया की में खेली शतकीय पारी से सबको पीछे छोड़ दिया.
🔹 Most runs in Women’s international cricket
🔹 Highest individual score in Women’s T20 Asia Cup
🔹 Most 100s in Women’s international cricket
Talk about a record-breaking knock from Vice-captain Smriti Mandhana 🫡🫡#TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvHK pic.twitter.com/oCizHtSjSz
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
भारतीय स्टार स्मृति मंधाना ने शतक के साथ महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने का विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया. 3 सितंबर को भारत के लिए अपना 302वां इंटरनेशनल मैच खेल रहीं इस बैटर ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 18 सेंचुरी ठोक डाले. इसी के साथ स्मृति महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाली बैटर बन गईँ. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ा. दोनों ही बैटर ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान 17-17 इंटरनेशनल शतक लगाया.
𝐎𝐍 𝐓𝐎𝐏 𝐎𝐅 𝐓𝐇𝐄 𝐒𝐔𝐌𝐌𝐈𝐓 ⛰️
Smriti Mandhana now has the most centuries in women’s international cricket 🌟
Read more 👉 https://t.co/9gnFiVI3WP pic.twitter.com/5CDV7ys9ny
— ICC (@ICC) September 3, 2026
हांगकांग के खिलाफ मंधाना ने 124 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ डाला. महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में स्मृति ने सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. मिताली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10868 रन बनाए थे और स्मृति ने इसे तोड़कर रिकॉर्ड पर अपना नाम लिख दिया.
𝙃𝙀𝙍-𝙎𝙏𝙊𝙍𝙔 𝙈𝘼𝘿𝙀 👸
Smriti Mandhana is now the all-time leading run-scorer in women’s international cricket 👏
More ➡️ https://t.co/4tVWAUgmyf pic.twitter.com/xk9Q9fFkjy
— ICC (@ICC) September 3, 2026
मंधाना ने श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथ्थु का महिला टी20 एशिया कप में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया. पिछले एडिशन में उन्होंने मलेशिया के खिलाफ नाबाद 119 रन की पारी खेलीू थी. स्मृति मंधाना ने 124 रन की पारी खेल इस रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला. भारत के एशिया की रिकॉर्ड की बात करें तो अब स्मृति पहली महिला बन गई हैं जिसने इस टूर्नामेंट के टी20 फॉर्मेट में शतक जमाया. महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से एक से ज्यादा शतक लगाने वाली पहली बैटर बनने का कारनामा अंजाम दिया.

