नई दिल्ली. भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. एशिय कप में खेलने उतरी इस धुरंधर बल्लेबाज ने पूर्व महिला कप्तान मिताली राज को रिकॉर्ड को तोड़ डाला. अब इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाने के मामले में स्मृति उनसे आगे निकल गई हैं. 3 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ उन्होंने धमाकेदार शतकीय पारी खेली. इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में अब स्मृति रन बनाने के मामले में दुनिया की नंबर एक बैटर बन गई हैं.
स्मृति मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में गुरुवार को इतिहास रच दिया. मंधाना ने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया. उन्होंने महज 64 गेंद पर 124 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दौरान हांग कांग के बॉलर की धज्जियां उड़ाते हुए 14 चौके और 7 छक्के लगाए.
🚨 Record Alert 🚨
Smriti Mandhana is now the leading run-getter in women’s internationals 🫡🫡
She surpasses former #TeamIndia captain Mithali Raj 👏👏#WomensAsiaCup | #INDvHK pic.twitter.com/qqxNYJcunz
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज के नाम लंबे समय से महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था. इस महान खिलाड़ी ने अपने दो दशक से भी ज्यादा लंबे करियर के दौरान 10868 रन बनाए थे. टेस्ट क्रिकेट में मिताली ने 699 रन जबकि वनडे खेलते हुए कुल 7805 रन बनाया. टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो इस फॉर्मेट में उनके नाम पर 2364 रन दर्ज है. स्मृति मंधाना ने हांगकांग की रुचिता वेंकटेश के 18वें ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.
HUNDRED! 💯
Vice-Smriti Mandhana brings up her second T20I century 🥳
Updates ▶️ https://t.co/l2ZXU8kEi7#WomensAsiaCup | #INDvHK pic.twitter.com/L3fvPtS7K7
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
स्मृति मंदाना के करियर की बात करें तो अब तक उन्होंने वनडे में 5411 रन बनाए हैं जबकि टी20 की बात करें तो 4681 रन उनके खाते में दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में इस बैटर ने 788 रन बनाया है. उनके कुल इंटरनेशनल रन की बात करें तो अब तक 10880 रन हो चुके हैं. मिताली को रन बनाने के मामले में अपनी इस एक पारी के दम पर ही वो काफी पीछे छोड़ चुकी हैं.

