Close Menu
    What's Hot

    मान सरकार ने चार साल में वो काम किया, जो 70 साल…

    March 11, 2026

    धुरंधर 2 ट्रेलर में रणवीर सिंह के हाथ में दिखी जो लग्जरी वॉच, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

    March 11, 2026

    गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

      March 11, 2026

      प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

      March 11, 2026

      12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

      March 11, 2026

      देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

      March 11, 2026

      Vaccine Side Effects: कोविड वैक्सीन से नुकसान का मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के इस जिले में एक ही छत के नीचे होंगे 32 बैंक, टेंडर प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी
    हरियाणा

    हरियाणा के इस जिले में एक ही छत के नीचे होंगे 32 बैंक, टेंडर प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित बैंक स्क्वेयर परियोजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जानकारी दी है कि बैंक स्क्वेयर भवन के द्वितीय चरण के निर्माण कार्य के लिए टेंडर अलॉट करने की प्रक्रिया हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही नगर परिषद अम्बाला सदर ने पहले चरण में बन चुके 55 शोरूम में बैंकों को शिफ्ट करने के लिए ऑक्शन प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है।

    मंत्री अनिल विज ने बताया कि राज्य सरकार पहले ही बैंक स्क्वेयर के द्वितीय चरण के निर्माण के लिए 64.47 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे चुकी है। वहीं, पहले चरण का निर्माण कार्य अब अंतिम चरणों में पहुंच चुका है। इस परियोजना का उद्देश्य अम्बाला छावनी में बिखरे हुए बैंकों को एक ही छत के नीचे लाकर आम जनता को बेहतर और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

    अनिल विज के प्रयासों से शुरू की गई यह बैंक स्क्वेयर परियोजना अम्बाला छावनी के लिए एक अहम मील का पत्थर मानी जा रही है। योजना के तहत करीब 32 बैंकों को एक ही परिसर में शिफ्ट किया जाना है। पहले चरण में तैयार किए गए 55 शोरूम में बैंकों को स्थानांतरित करने के लिए नगर परिषद द्वारा ऑक्शन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि जल्द से जल्द बैंक यहां अपना संचालन शुरू कर सकें।

    द्वितीय चरण के तहत बैंक स्क्वेयर परिसर के पिछली ओर एक आधुनिक चार मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इस भवन में कुल 45 नए शोरूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां 450 लोगों की क्षमता वाला एक ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा, जहां विभिन्न कार्यक्रमों और कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा सकेगा। भवन की छत पर रूफ टॉप फूड कोर्ट भी विकसित किया जाएगा, जिससे यह परिसर केवल बैंकिंग ही नहीं बल्कि व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों का भी केंद्र बन सके।

    मंत्री ने बताया कि बैंक स्क्वेयर परियोजना कुल 3.97 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है। पहले चरण में करीब 111 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 100 शोरूम बनाए जा रहे हैं, जो अम्बाला छावनी के शहरी स्वरूप को नया रूप देंगे।


    हरियाणा 6 गांवों की करीब 3,625 एकड़ जमीन शामिल

    पहले चरण में बने भवन में आधुनिक पार्किंग सुविधा, लिफ्ट, एचवीएसी सिस्टम, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी कैमरे, ग्रीन एरिया और अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की गई हैं। वहीं द्वितीय चरण में भी इसी तरह की आधुनिक सुविधाओं के साथ एस्केलेटर, ऑडिटोरियम और फूड कोर्ट जैसी अतिरिक्त सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।

    बैंक स्क्वेयर परियोजना के पूरा होने के बाद न केवल बैंकों और ग्राहकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि अम्बाला छावनी में व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर इसे विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleShashi Tharoor: मैंने संसद में कांग्रेस के किसी भी स्टैंड का विरोध नहीं किया: शशि थरूर
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने 61,000 से ज़्यादा नए सरकारी कर्मचारियों को बांटे नियुक्ति पत्र
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    कुरुक्षेत्र में दुकानदारों ने दबोचा सब्जी चोर, जमकर की धुनाई

    March 11, 2026

    कुरुक्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे 8वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला, हालात गंभीर

    March 11, 2026

    हरियाणा में जल्द बदलेगा मौसम, 14 मार्च से बारिश के आसार

    March 11, 2026

    हरियाणा में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में घना कोहरा

    March 10, 2026

    किसान परिवार की शादी में शामिल होने के लिए सोनीपत पहुंचे राहुल गांधी

    March 10, 2026

    हरियाणा में बढ़ा तापमान, फसलों पर दिखने लगा असर

    March 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मान सरकार ने चार साल में वो काम किया, जो 70 साल…

    By श्वेता चौहानMarch 11, 2026

    Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने पंजाब विधानसभा में बजट पर…

    धुरंधर 2 ट्रेलर में रणवीर सिंह के हाथ में दिखी जो लग्जरी वॉच, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

    March 11, 2026

    गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    March 11, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.