Close Menu
    What's Hot

    मणिमहेश यात्रा के लिए 4 हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान, आॅनलाइन बुकिंग शुरू , जानें, कितना होगा किराया?

    August 23, 2026

    मेरा काम व्यूज और लाइक्स नहीं…गौतम गंभीर को लगी ऐसी मिर्ची, कोलंबो टेस्ट से पहले सवाल पर उबल पड़े | Sports

    August 23, 2026

    सुबह-सुबह झमाझम बारिश से संडे बना फन डे, दिल्‍लीवालों की आई मौज

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मणिमहेश यात्रा के लिए 4 हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान, आॅनलाइन बुकिंग शुरू , जानें, कितना होगा किराया?

      August 23, 2026

      ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आएगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बड़े रक्षा सौदों पर लग सकती हैं मुहर

      August 22, 2026

      हिमाचल के बद्दी में बनी 82 दवाएं जांच में फेल, देखें पूरी लिस्ट

      August 22, 2026

      राहुल बोले-मनुस्मृति कहती है लड़की पिता, पति, बच्चों की संपत्ति, यह शर्मनाक

      August 22, 2026

      4 साल से छोटे बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की इन दवाओं पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्या वजह

      August 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, August 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मणिमहेश यात्रा के लिए 4 हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान, आॅनलाइन बुकिंग शुरू , जानें, कितना होगा किराया?
    Breaking News

    मणिमहेश यात्रा के लिए 4 हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान, आॅनलाइन बुकिंग शुरू , जानें, कितना होगा किराया?

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Manimahesh Yatra: मणिमहेश यात्रा के दौरान यह दूसरा मौका होगा कि श्रद्धालुओं को होली से गौरीकुंड के लिए हेली टैक्सी सुविधा उपलब्ध होगी।
    Manimahesh Yatra: मणिमहेश यात्रा के दौरान यह दूसरा मौका होगा कि श्रद्धालुओं को होली से गौरीकुंड के लिए हेली टैक्सी सुविधा उपलब्ध होगी।

    25 अगस्त तक दोनों कंपनियों के हेलीकाप्टर पहुंच जाएंगे होली व भरमौर
    Manimahesh Yatra, (द भारत ख़बर) होली (चंबा): श्री मणिमहेश यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की आॅनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और यात्रा के दौरान जरूरी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस बार भी भरमौर के अलावा होली हेलीपैड से भी गौरीकुंड के लिए हेली टैक्सी सेवा उपलब्ध होगी।

    भरमौर व होली से गौरीकुंड के लिए दो-दो हेली टैक्सी उड़ेंगी। भरमौर से गौरीकुंड तक थंबी एविएशन व राजस एयरोस्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड सेवाएं देंगी। वहीं होली से गौरी कुंड के लिए थंबी एविएशन व चिप्स एविएशन विमानन कंपनियां श्रद्धालुओं के लिए हेली टैक्सी सुविधा उपलब्ध करवाएंगी। 25 अगस्त तक दोनों कंपनियों के हेलीकाप्टर होली व भरमौर पहुंच जाएंगे।

    25 अगस्त से शुरू होगी मणिमहेश यात्रा

    बता दें कि चंबा जिले के भरमौर में उत्तर भारत की कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्री मणिमहेश यात्रा इस बार 25 अगस्त से 20 सितंबर तक होने जा रही है। इस दौरान यात्रा जहां पैदल की जा सकती है तो वहीं चलने फिरने में असमर्थ लोग हेलीकॉप्टर के जरिए यात्रा कर सकते हैं। गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा हिमाचल प्रदेश की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक है। इस धार्मिक यात्रा में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं।

    6255 रुपए होगा एक तरफ का किराया

    होली से गौरीकुंड के लिए दोनों कंपनियां 6255 रुपए एक तरफा किराया वसूल करेंगी। पिछली बार होली से गौरीकुंड के लिए एक तरफ का किराया 4995 रुपए प्रति यात्री निर्धारित था। इस बार किराये में 1300 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

    भरमौर से 3828 रुपए किराया

    वहीं भरमौर से गौरीकुंड के लिए एक तरफ का किराया प्रति यात्री 3828 रुपए रहेगा। होली से उड़ने वाली हेली टैक्सी सेवाओं के लिए आनलाइन के साथ आॅफलाइन भी टिकट उपलब्ध होंगे। हेली टैक्सी के माध्यम से भरमौर से गौरीकुंड तक का ट्रैक पांच से सात मिनट में तय हो जाता है। जबकि होली से गौरीकुंड तक उड़ान भरने में 14 से 15 मिनट का समय लगेगा।

    मणिमहेश यात्रा पर ये चीजें हैं प्रतिबंधित

    • छोटी क्षमता युक्त पानी की बोतलों की बिक्री प्रतिबंधित।
    • नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री प्रतिबंधित।
    • बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित।
    • इको सेंसिटिव जोन में प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री पर प्रतिबंध।

    ये भी पढ़ें: नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देगी तमिलनाडु सरकार, कब शुरू होगी योजना?

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमेरा काम व्यूज और लाइक्स नहीं…गौतम गंभीर को लगी ऐसी मिर्ची, कोलंबो टेस्ट से पहले सवाल पर उबल पड़े | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आएगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बड़े रक्षा सौदों पर लग सकती हैं मुहर

      August 22, 2026

      हिमाचल के बद्दी में बनी 82 दवाएं जांच में फेल, देखें पूरी लिस्ट

      August 22, 2026

      राहुल बोले-मनुस्मृति कहती है लड़की पिता, पति, बच्चों की संपत्ति, यह शर्मनाक

      August 22, 2026

      4 साल से छोटे बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की इन दवाओं पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्या वजह

      August 22, 2026

      पंजाब के CM की पत्नी पर बड़ा आरोप, दुष्कर्म मामले को रफा-दफा करने के लिए मांगे 5 करोड़, NHRC का सख्त रुख

      August 22, 2026

      Jammu-Srinagar Vande Bharat: जम्मू-श्रीनगर के बीच चलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, उधमपुर में बनेगा स्टॉपेज | National

      August 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मणिमहेश यात्रा के लिए 4 हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान, आॅनलाइन बुकिंग शुरू , जानें, कितना होगा किराया?

      By अंकित कुमारAugust 23, 2026

      Manimahesh Yatra: मणिमहेश यात्रा के दौरान यह दूसरा मौका होगा कि श्रद्धालुओं को होली से…

      मेरा काम व्यूज और लाइक्स नहीं…गौतम गंभीर को लगी ऐसी मिर्ची, कोलंबो टेस्ट से पहले सवाल पर उबल पड़े | Sports

      August 23, 2026

      सुबह-सुबह झमाझम बारिश से संडे बना फन डे, दिल्‍लीवालों की आई मौज

      August 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.