Close Menu
    What's Hot

    कॉमेडी से करोड़ों का साम्राज्य! जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं समय रैना

    June 23, 2026

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 22 साल बाद फिर जमेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी

    June 23, 2026

    मैं ट्रम्प के इशारों पर काम नहीं करता: नेतन्याहू

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मैं ट्रम्प के इशारों पर काम नहीं करता: नेतन्याहू

      June 23, 2026

      लखनऊ में इमारत में आग लगने 15 लोगों की मौत

      June 22, 2026

      गॉडजिला अल नीनो से भारत में सूखे का खतरा बढ़ा

      June 22, 2026

      उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, राउत बोले- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए

      June 22, 2026

      डीके-डीके के नारे लगने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

      June 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब में सेवा डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए खोले जाएंगे 54 नए सेवा केंद्र
    पंजाब

    पंजाब में सेवा डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए खोले जाएंगे 54 नए सेवा केंद्र

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने नागरिक सेवा आधारभूत ढांचे का और विस्तार करने के लिए 54 नए सेवा केंद्र खोलने जा रही है। इस पहल से प्रदेश भर में सेवा केंद्रों की कुल संख्या 598 हो जाएगी। यह घोषणा सुशासन एवं सूचना तकनीकी मंत्री अमन अरोड़ा ने की है ।

    यह घोषणा मगसीपा में मंत्री की अध्यक्षता में नागरिक सेवा प्रदान करने तथा सेवा केंद्र के संचालन संबंधी हुई व्यापक समीक्षा बैठक के दौरान की गई। इस बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे तथा सभी डिप्टी कमिश्नरों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव डी.के. तिवारी तथा डायरेक्टर (जीजी एंड आईटी) विशेष सारंगल भी बैठक में शामिल रहे।

    बैठक में पंजाब भर के मौजूदा 544 सेवा केंद्रों की मिसाली कार्यप्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनमें 263 शहरी तथा 281 ग्रामीण केंद्र शामिल हैं। ये आत्म-निर्भर केंद्र 465 सरकारी-से-नागरिक (जी2सी) तथा 7 कारोबार-से-नागरिक (बी2सी) सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। बैठक में पेंडेंसी, सेवा-वार प्रदर्शन, अधिकारियों द्वारा उठाए गए आपत्तियां तथा ऑनलाइन फील्ड सत्यापन प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

    उल्लेखनीय है कि यह भी सामने आया है कि सेंड बैक (वापस भेजे) मामलों की संख्या में गिरावट आई है जो कि अनावश्यक आपत्तियों में कटौती को दर्शाती है।

    सरकार की जीरो पेंडेंसी के प्रति वचनबद्धता को दोहराते हुए श्री अमन अरोड़ा ने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए कि सभी सेवाएं निर्धारित समय-सीमा के अंदर उपलब्ध करवाई जाएं।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि आवेदन प्रक्रिया में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को इनाम दिया जाएगा तथा जीरो पेंडेंसी वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

    जीजी एंड आईटी मंत्री ने ई-सेवा, एम-सेवा तथा वट्सऐप के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन के लिए 100 प्रतिशत फील्ड सत्यापन अथॉरिटी पटवारी/सरपंच/नंबरदार/एम.सी. को शामिल करने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सत्यापन के लिए लगभग 4 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 96.3 प्रतिशत आवेदनों पर कार्रवाई की गई है।

    अमन अरोड़ा ने स्पष्ट निर्देश जारी किए कि नए सेवा केंद्रों के लिए सभी निर्माण गतिविधियां 15 जनवरी, 2026 तक पूरी कर ली जाएं।

    उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने उपभोक्ता अनुभव, कुशलता तथा सुगमता को बढ़ाने के लिए सरकार ‘तुहाडे द्वार’ कार्यक्रम तथा नागरिक सेवा प्रदान पोर्टल (connect.punjab.gov.in) भी शुरू किया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिल्ममेकर ने अपनी ही पत्नी का किया अपहरण, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
    Next Article AI-पावर्ड मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल सिस्टम 2026…
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पहली जुलाई को हर महिला के खाते में डाली जाएगी तीन महीने की ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’

      June 22, 2026

      बलतेज पन्नू बोले- जत्थेदार साहिब अब सुखबीर बादल को तलब करें, उनसे पूछें कि वह वीडियो के बारे में दावे क्यों कर रहे थे

      June 22, 2026

      मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की

      June 22, 2026

      ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अब नशा पीड़ितों को रोजगार के जरिए नया जीवन दे रहा है

      June 22, 2026

      Punjab Weather: 7 ज़िलों में ज़बरदस्त आंधी-तूफ़ान और बारिश की चेतावनी

      June 21, 2026

      जसकरण हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को…

      June 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कॉमेडी से करोड़ों का साम्राज्य! जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं समय रैना

      By श्वेता चौहानJune 23, 2026

      Samay Raina Net Worth : कॉमेडी से करोड़ों का साम्राज्य! जानिए कितनी संपत्ति के मालिक…

      फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 22 साल बाद फिर जमेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी

      June 23, 2026

      मैं ट्रम्प के इशारों पर काम नहीं करता: नेतन्याहू

      June 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.