Close Menu
    What's Hot

    दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

    July 21, 2026

    बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कायम

    July 21, 2026

    Ind vs Zim T20: आयरलैंड से हार के बाद जिम्बाब्वे दिखा रहा आंखे, सीरीज के पहले कप्तान सिकंदर रजा की खुली चेतावनी | Sports

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्
    पंजाब

    562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़/सुनाम : पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम में आयोजित ‘मेगा रोजगार मेले’ के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में रोजगार और नौकरियों का एक बेहतरीन एवं प्रगतिशील माहौल सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    संगरूर, मलेरकोटला और बरनाला जिलों के क्लस्टर का यह पहला मेगा रोजगार मेला उनके दोनों विभागों – उद्योग विभाग एवं रोजगार सृजन विभाग – द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इसमें 18 वर्ष से 50 वर्ष तक के उम्मीदवारों ने भाग लिया और योग्यता एवं अनुभव के अनुसार 12,000 रुपये से लेकर 42,000 रुपये प्रति माह तक की तनख्वाह वाली नौकरियां प्राप्त कीं।

    इस रोजगार मेले में देश और राज्य की 61 बड़ी एवं नामी कंपनियों ने भाग लिया और 2129 युवाओं ने रोजगार मेले में हिस्सा लिया। मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन हुआ और विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को नौकरियों के लिए शॉर्टलिस्ट किया। युवाओं को मौके पर ही ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ भी दिए गए।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान सरकार द्वारा लगभग 70,000 सरकारी नौकरियां पूर्ण पारदर्शिता के साथ, बिना किसी रिश्वत और बिना किसी सिफारिश के योग्य युवाओं को दी जा चुकी हैं।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केवल सरकारी नौकरियों से ही सभी युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा सकता, इसलिए एक ऐसा ‘इको-सिस्टम’ तैयार करना आवश्यक है, जहां बड़े पैमाने पर प्राइवेट कंपनियां और उद्योग भी युवाओं को रोजगार दे सकें।

    रोजगार सृजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और उद्योग विभाग मिलकर एक पुल के रूप में कार्य कर रहे हैं, ताकि कंपनियों और युवाओं का आपसी तालमेल करवाया जा सके। इस मेले में शामिल होने वाली प्रमुख कंपनियों में सोनालिका, महिंद्रा ट्रैक्टर्स, के.आर.बी.एल., अवानी, ए.पी. ऑर्गेनिक्स, मैक्स, नाहर स्पिनिंग और अन्य कई बड़े औद्योगिक यूनिट शामिल थे।

    मेले में विभिन्न स्तर की शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर उपलब्ध करवाए गए। 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई. (बॉयलर, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल), बी.एससी (नॉन-मेडिकल), बी. कॉम, ग्रेजुएट, डिप्लोमा धारक (मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) तथा सी.एन.सी. कोर्स पास युवाओं ने इस मेले में भाग लिया और नौकरियां प्राप्त कीं।

    इस अवसर पर मीडिया द्वारा बैंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों की तरह पंजाब में आई.टी. हब बनाने के बारे में पूछे गए सवाल पर मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, “हमारा मोहाली में आई.टी. का बहुत बड़ा और बेहतरीन हब पहले ही स्थापित हो चुका है। इसके अलावा लुधियाना, अमृतसर और जालंधर जैसे बड़े शहरों में भी हजारों युवा रोजगार कर रहे हैं। युवाओं को जहां अच्छे अवसर मिलें, वहां जाने की पूरी आजादी होनी चाहिए।

    इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने हर कंपनी के काउंटर पर जाकर कंपनियों के प्रतिनिधियों और युवाओं से बातचीत की।

    मेले के दौरान रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण विभाग की निदेशक अमृत सिंह आईएएस, उपायुक्त संगरूर पूनमदीप कौर आईएएस, अतिरिक्त उपायुक्त अंकुर महिंद्रू, एसडीएम सुनाम गगनदीप सिंह, मार्केट कमेटी सुनाम के चेयरमैन मुकेश जुनेजा, कैबिनेट मंत्री के मीडिया सलाहकार श्री यशपाल मंगला, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफोन से ही लॉक और अनलॉक करें आधार बायोमेट्रिक, जानें UIDAI का आसान तरीका
    Next Article 50 साल का सूखा होगा खत्म! हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कौन करेगा कप्तानी | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य मेथाडोन

      July 21, 2026

      केजरीवाल बोले- प्रधानमंत्री जी, युवाओं का गुस्सा संभालिए, ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे

      July 21, 2026

      केंद्र को 18 वर्ष बाद योजना बदलने के बजाय मनरेगा कर्मचारियों को नियमित करना चाहिए था: तरुनप्रीत सिंह सौंद

      July 21, 2026

      मोहाली की हवा में सांस लेना रोज़ाना 2.6 सिगरेट पीने के…

      July 20, 2026

      ₹319 करोड़ की मादक पदार्थों से अर्जित संपत्तियाँ ज़ब्त

      July 20, 2026

      हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया: बैंस

      July 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

      By परवेश चौहानJuly 21, 2026

      Farmers Protest Update: किसानों ने सड़कें और बॉर्डर खाली करने शुरू कर दिए हैं। अमेरिका-भारत…

      बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कायम

      July 21, 2026

      Ind vs Zim T20: आयरलैंड से हार के बाद जिम्बाब्वे दिखा रहा आंखे, सीरीज के पहले कप्तान सिकंदर रजा की खुली चेतावनी | Sports

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.