Close Menu
    What's Hot

    दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

    July 21, 2026

    बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कायम

    July 21, 2026

    Ind vs Zim T20: आयरलैंड से हार के बाद जिम्बाब्वे दिखा रहा आंखे, सीरीज के पहले कप्तान सिकंदर रजा की खुली चेतावनी | Sports

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»50 साल का सूखा होगा खत्म! हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कौन करेगा कप्तानी | Sports
    खेल

    50 साल का सूखा होगा खत्म! हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कौन करेगा कप्तानी | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    indian team for hockey world cup
    हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान

    नई दिल्ली. भारतीय टीम अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करने हॉकी वर्ल्ड कप में उतरेगी. टीम को खिताब जीते 50 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. हॉकी इंडिया ने 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. अनुभवी डिफेंडर और स्टार ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है. दिग्गज मिडफील्डर मनप्रीत सिंह अपनी अनुभव का दम दिखाते नजर आएंगे.

    मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने टीम सलेक्शन के बाद कहा कि खिलाड़ियों का चयन उनकी मौजूदा फॉर्म और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. उन्होंने कहा कि टीम में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संतुलन है. फुल्टन ने कहा, “यह संतुलित टीम है. इसमें बड़े टूर्नामेंट का अनुभव रखने वाले खिलाड़ी भी हैं और शानदार फॉर्म में चल रहे युवा खिलाड़ी भी. हम एक-एक मैच पर ध्यान देंगे और पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे.”

    Ready for the Biggest Stage. 🇮🇳🏑

    Here’s the Indian Men’s Squad for the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 💙

    Carrying the hopes of a nation, the squad is ready to challenge the world’s best and write a new chapter in Indian hockey. 🏆

    Go well, Team India! 💪… pic.twitter.com/fdN6OWKVoE

    — Hockey India (@TheHockeyIndia) July 21, 2026

    गोलकीपिंग और डिफेंस मजबूत

    गोलकीपर की जिम्मेदारी मोहित एचएस और सूरज करकेरा संभालेंगे. वहीं डिफेंस की कमान कप्तान हरमनप्रीत सिंह के हाथों में होगी. उनके साथ जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और यशदीप सिवाच जैसे मजबूत डिफेंडर टीम का हिस्सा हैं.

    मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और विवेक सागर प्रसाद जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नीलकांत शर्मा, राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लालगे को भी मौका मिला है. फॉरवर्ड लाइन में मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा विरोधी टीमों की रक्षा पंक्ति को चुनौती देंगे. हाल ही में एफआईएच प्रो लीग के लिए चुनी गई 24 सदस्यीय टीम के चार खिलाड़ी इस बार विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सके. इनमें अमनदीप लाकड़ा, राज कुमार पाल, रबीचंद्र सिंह मोइरांगथेम और सेल्वम कार्थी शामिल हैं.

    भारत का लक्ष्य 1975 के बाद पहली बार हॉकी विश्व कप जीतना होगा. भारतीय टीम ने 1975 में कुआलालंपुर में विश्व कप का खिताब जीता था. इसके अलावा भारत ने 1971 में कांस्य और 1973 में रजत पदक अपने नाम किया था. हालांकि, 2023 विश्व कप में घरेलू मैदान पर भारतीय टीम नौवें स्थान पर रही थी.

    भारत को पूल-डी में इंग्लैंड, वेल्स और पाकिस्तान के साथ रखा गया है. टीम अपने सभी लीग मुकाबले नीदरलैंड के एम्सटलवीन में खेलेगी.

    15 अगस्त: भारत बनाम वेल्स
    17 अगस्त: भारत बनाम इंग्लैंड
    19 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान

    भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में से एक माना जा रहा है.

    गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा।

    डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच।

    मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा, राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे।

    फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्
    Next Article अमेरिका-ईरान जंग से भारत का खजाना खाली, 61% बढ़ा तेल पर खर्च, लोगों की जेबें हुईं खाली
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Ind vs Zim T20: आयरलैंड से हार के बाद जिम्बाब्वे दिखा रहा आंखे, सीरीज के पहले कप्तान सिकंदर रजा की खुली चेतावनी | Sports

      July 21, 2026

      लॉर्ड्स पर धमाका, ड्रेसिंग रूम में तनाव! रोहित-गंभीर की गर्मागर्म बहस ने सिलेक्टर्स को दिया सिरदर्द | Sports

      July 21, 2026

      नंबर-1 जोड़ी कौन? 400 इंटरनेशनल मैच खेल रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन | Sports

      July 20, 2026

      अरे ये तो मेरा बैट है… जिसे चयनकर्ताओं ने टीम से निकाला, उसका बल्ला लेकर रोहित शर्मा उतरे थे खेलने, खुशी से उछल पड़े शार्दुल | खास ख़बर

      July 20, 2026

      रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर शोर-शराबा न हो, तो मजा नहीं आता

      July 20, 2026

      1 लाख रुपए की नॉन-रिफंडेबल फीस, BCCI ने निकाला टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए टेंडर, क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया? | Sports

      July 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

      By परवेश चौहानJuly 21, 2026

      Farmers Protest Update: किसानों ने सड़कें और बॉर्डर खाली करने शुरू कर दिए हैं। अमेरिका-भारत…

      बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कायम

      July 21, 2026

      Ind vs Zim T20: आयरलैंड से हार के बाद जिम्बाब्वे दिखा रहा आंखे, सीरीज के पहले कप्तान सिकंदर रजा की खुली चेतावनी | Sports

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.