Close Menu
    What's Hot

    बंदर ने आठ साल की बच्ची को काटा, चेहरे और हाथों पर…

    June 23, 2026

    सौतेली बहन अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग सेरेमनी में खुशी ने लूट ली महफिल

    June 23, 2026

    अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई, आपसे किया वादा पूरा हो रहा है

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026

      भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

      June 23, 2026

      होर्मुज पहले वाली स्थिति में कभी नहीं लौटेगा : गालिबाफ

      June 23, 2026

      मैं ईरान-इजरायल समस्या को जल्द हल कर दूंगा : ट्रंप

      June 23, 2026

      मैं ट्रम्प के इशारों पर काम नहीं करता: नेतन्याहू

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»आतंकी डॉक्टर्स की मदद करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में एनआईए
    दिल्ली

    आतंकी डॉक्टर्स की मदद करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में एनआईए

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Blast Update: आतंकी डॉक्टर्स की मदद करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में एनआईए
    Delhi Blast Update: आतंकी डॉक्टर्स की मदद करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में एनआईए

    दिल्ली ब्लास्ट में पूरा एक डॉक्टर नेटवर्क कर रहा था काम
    Delhi Blast Update, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली/फरीदाबाद: दिल्ली ब्लास्ट के मुख्यारोपी डॉक्टर्स की मदद करने वालों पर भी एनआईए ने सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। आतंकी डॉक्टर्स की मदद करने वालों की सूची तैयार की गई है। इनमें फरीदाबाद-नूंह-गुरुग्राम के अलावा यूपी के लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर और जम्मू-कश्मीर के संदिग्ध शामिल है।

    ये वो लोग है जिन्होंने आतंकी मॉड्यूल को लॉजिस्टिक सपोर्ट, शेल्टर, वाहन और फाइनेंस मुहैया कराया। फरीदाबाद से जांच एजेंसी ने दर्जन भर ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है, जिन पर इनको मदद करने का आरोप है। वहीं एनआईए की जांच में सामने आया है कि दिल्ली ब्लास्ट में पूरा एक डॉक्टर नेटवर्क काम कर रहा था। ये डॉक्टर सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए अस्पतालों, क्लीनिकों और मेडिकल सेटअप को कवर की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। इस नेटवर्क में अच्छे पढ़े-लिखे लोगों को शामिल किया गया था।

    मरीजों की मदद के बहाने ढूंढते थे शिकार, जरूरत पड़ने पर करते थे इस्तेमाल

    अभी तक की एनआईए की जांच में भी सामने आ चुका है कि डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ. शाहीन सईद और डॉ. उमर नबी मरीजों की मदद के बहाने ऐसे शिकार ढूंढते थे, जिनका वो जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकें। ये डॉक्टर मरीजों के घर तक पहुंच जाते थे और उनके परिवार का बारीकी से जायजा लेते थे।

    कई राज्यों में फैला हुआ था आतंकी नेटवर्क

    फरीदाबाद और सहारनपुर में बरामद वाहनों की फोरेंसिक जांच पूरी कर ली गई है। कानपुर में किराए के मकानों, संभावित सेफ हाउस और संदिग्ध मेडिकल इंस्टीट्यूट की तलाश जारी है। सूत्रों के अनुसार, चैट, कॉल डेटा और डिजिटल फुटप्रिंट ने साफ किया है कि यह आतंकी नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था।

    एडवोकेट रिजवान के खाते में विदेशी हैंडलरों से आया पैसा

    वहीं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए हरियाणा के नूंह के एडवोकेट रिजवान को लेकर पुलिस पंजाब में आतंकी नेटवर्क खंगाल रही है। आशंका है कि विदेशी हैंडलरों ने रिजवान के खातों में पैसा भेजा।

    यह पंजाब में आतंकी नेटवर्क मजबूत करने पर खर्च होना है। 30 से 35 लाख रुपए जालंधर के मिठाई कारोबारी अजय अरोड़ा को दिए जाने के सबूत मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी रिजवान कई बार पंजाब गया है। उसने गोल्डन टेंपल की तस्वीरों सोशल मीडिया पर शेयर की। यहीं वजह है कि उसे नूंह पुलिस पंजाब भी लेकर गई है।

    रिजवान और अजय अरोड़ा 8 दिन के पुलिस रिमांड पर

    सरकारी एडवोकेट विजय सहरावत ने बताया कि रिजवान और अजय अरोड़ा 8 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। तावड़ू डीएसपी अभिमन्यु ने दोनों का 10 दिन का रिमांड मांगा था। कोर्ट में बताया गया कि दोनों के कनेक्शन पाकिस्तान से हैं। अजय अरोड़ा से करीब 30 से 35 लाख रुपए की रिकवरी करनी है। नूंह पुलिस पंजाब में अजय अरोड़ा के संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउभरते बाजारों में भारत की विकास दर सबसे बेहतर
    Next Article 7 फीसदी के पार जा सकती है आर्थिक विकास दर : सीईए
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में 11 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

      June 23, 2026

      दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

      June 21, 2026

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बंदर ने आठ साल की बच्ची को काटा, चेहरे और हाथों पर…

      By श्वेता चौहानJune 23, 2026

      Punjab News: गारबेज गांव के लोग बंदरों को लेकर बहुत परेशान हैं। आज एक बंदर…

      सौतेली बहन अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग सेरेमनी में खुशी ने लूट ली महफिल

      June 23, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई, आपसे किया वादा पूरा हो रहा है

      June 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.