Close Menu
    What's Hot

    जानें कितनी रईस हैं बॉलीवुड की मर्दानी?

    January 21, 2026

    Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन की सनातन के खिलाफ की गई बातें हेट स्पीच के दायरे में आती हैं: मद्रास हाईकोर्ट

    January 21, 2026

    हरियाणा रोडवेज में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन की सनातन के खिलाफ की गई बातें हेट स्पीच के दायरे में आती हैं: मद्रास हाईकोर्ट

      January 21, 2026

      Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

      January 21, 2026

      Sunita Williams: कई देश चांद और अंतरिक्ष में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे: सुनीता विलियम्स

      January 21, 2026

      ईरान सेना जनरल की ट्रंप को सीधी चेतावनी

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, January 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Union Minister Shivraj Singh Chouhan ने दिल्ली में किया सरस आजीविका फूड फेस्टिवल का शुभारंभ
    Breaking News

    Union Minister Shivraj Singh Chouhan ने दिल्ली में किया सरस आजीविका फूड फेस्टिवल का शुभारंभ

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 1, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Union Minister Shivraj Singh Chouhan ने दिल्ली में किया सरस आजीविका फूड फेस्टिवल का शुभारंभ
    Union Minister Shivraj Singh Chouhan ने दिल्ली में किया सरस आजीविका फूड फेस्टिवल का शुभारंभ

    • लखपति दीदियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे अनंत शक्तियों की भंडार 
    • बहनों ने अपनी कर्मठता से प्रगति, विकास और समृद्धि की एक नई गाथा लिखी
    • आत्मविश्वास से भरी हुई दीदियां अपने परिश्रम और हुनर के बल पर समृद्धि का आसमान छूने निकली
    • कोई दीदी गरीब क्यों रहे, हाथ क्यों फैलाए, आंसू क्यों बहाए, बल्कि अपने हुनर और परिश्रम के बल पर आगे बढ़े

    Union Minister Shivraj Singh Chouhan, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मार्ग, निजामुद्दीन पर आयोजित सरस आजीविका फूड फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी उपस्थित थी।

    वो अनंत शक्तियों की भंडार

    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते”, मेरे लिए नारायणी हर नारी है, “नारी तू नारायणी”। शिवराज सिंह ने कहा है कि लखपति बहनों ने तो यह सिद्ध कर दिया है कि वो अनंत शक्तियों की भंडार हैं, सचमुच में बहनों ने अपनी कर्मठता से प्रगति, विकास और समृद्धि की एक नई गाथा लिखी है। आज लखपति दीदियां 25 राज्यों से आई हैं और उनमें से कई दीदियां ऐसी हैं, जो अपने गुणों, मेहनत और परिश्रम की वजह से आज पूरे देश को रास्ता दिखा रही हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहनों के विकास का संकल्प

    लखपति दीदियों का, देश की राजधानी दिल्ली में हृदय से स्वागत, अभिनंदन करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहनों के विकास का संकल्प है और उनके संकल्प की सिद्धि के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय इस दिशा में लगातार काम कर रहा है कि कोई दीदी गरीब क्यों रहे, हाथ क्यों फैलाए, आंसू क्यों बहाए, बल्कि अपने हुनर और परिश्रम के बल पर आगे बढ़े। शिवराज सिंह ने कहा कि अद्भुत है अपना देश, अलग भाषा, अलग वेश, फिर भी अपना एक देश और देश के अलग-अलग प्रांतों से आई दीदियां, इनकी आँखों में विश्वास की चमक है आत्मविश्वास से भरी हुई अपने परिश्रम और हुनर के बल पर यह समृद्धि का आसमान छूने निकली हैं।

    भारत की संस्कृति का रंग ‘हमारे भोजन में मिलता है’

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सरस फूड फेस्टिवल में हर प्रांत के व्यंजन मिलेंगे। स्वाद, स्वावलंबन और स्वदेशी सब एक ही जगह है। भारत की संस्कृति का रंग हमारे भोजन में मिलता है, इतने प्रकार का भोजन कहां है, ऐसे स्वाद कहां हैं। भारत के व्यंजनों में केवल स्वाद नहीं है, इनमें सचमुच में माँ की सीख है, दादी की रीत है और मिट्टी की स्मृतियां भी हैं और इसलिए सरस फूड फेस्टिवल में आने का निमंत्रण मैं सबको देता हूं।जो बात इस जगह है कहीं पर नहीं हैं क्योंकि यहां दीदियों के बनाए हुए व्यंजन हैं।

    महिला सशक्तिकरण और आजीविका का मंच

    सरस आजीविका फूड फेस्टिवल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, विशेष रूप से सैकड़ों लखपति दीदियों को बाजार और पहचान देने वाला मजबूत मंच बना है। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर देना और अन्य ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करना है।

    देश के 25 राज्यों के व्यंजन, 9 दिसंबर तक फेस्टिवल खुला

    फूड फेस्टिवल में 25 राज्यों से आई महिलाएं 62 स्टॉलों के माध्यम से 500 से अधिक पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन परोस रही हैं। यह फेस्टिवल 9 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 11.30 बजे से रात 9.30 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

    भारतीय संस्कृति और खान-पान की झलक

    हिमाचली सीडडू, उत्तराखंड की तंदूर चाय, जम्मू-कश्मीर का कलारी कुल्चा, हैदराबादी दम बिरयानी, नॉर्थ ईस्टर्न मोमो, बंगाली फ्राइड मछली, राजस्थान की कैर सागरी, गट्टे की सब्ज़ी, बाजरे की रोटी, बंगाल की हिलसा फिश करी, तेलंगाना का चिकन, केरल की मालाबार बिरयानी, बिहार का लिट्टी-चोखा और पंजाब का सरसों का साग-मक्के की रोटी जैसे अनेक व्यंजन आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं। फेस्टिवल में हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, गुजरात सहित कई राज्यों की भागीदारी से देश की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता की झलक मिल रही है।

    ग्रामीण उत्पादों व सामाजिक ताने-बाने से रूबरू होने का अवसर

    फूड स्टॉलों के साथ-साथ प्राकृतिक व ग्रामीण उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से आगंतुक गांवों की आर्थिक व सामाजिक धारा से परिचित हो रहे हैं। फेस्टिवल ग्रामीण भारत की समृद्ध परंपराओं, आत्मनिर्भरता और महिला नेतृत्व वाली आजीविका मॉडल को सामने लाने वाला प्रभावी माध्यम बन गया है।

    ये भी पढ़ें:

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनरमा-कपास में गिरावट, धान और गेहूं में स्थिरता, जानें ताज़ा मंडी भाव
    Next Article एविक्ट कंटेस्टेंट का चौंकाने वाला आरोप, क्या तान्या मित्तल ने घर में किया काला जादू?
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन की सनातन के खिलाफ की गई बातें हेट स्पीच के दायरे में आती हैं: मद्रास हाईकोर्ट

      January 21, 2026

      Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

      January 21, 2026

      Sunita Williams: कई देश चांद और अंतरिक्ष में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे: सुनीता विलियम्स

      January 21, 2026

      ईरान सेना जनरल की ट्रंप को सीधी चेतावनी

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      जानें कितनी रईस हैं बॉलीवुड की मर्दानी?

      By श्वेता चौहानJanuary 21, 2026

      Rani Mukerji Net Worth: जानें कितनी रईस हैं बॉलीवुड की मर्दानी? पति से 7200 करोड़…

      Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन की सनातन के खिलाफ की गई बातें हेट स्पीच के दायरे में आती हैं: मद्रास हाईकोर्ट

      January 21, 2026

      हरियाणा रोडवेज में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

      January 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.