Close Menu
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया 15,200 करोड़ के जीपीआरए प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    March 8, 2026

    इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

    March 8, 2026

    हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

      March 8, 2026

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»जापान में सीएम मान ने यामाहा, होंडा और आइसन इंडस्ट्री के साथ बैठकों में रखा निवेश का प्रस्ताव
    पंजाब

    जापान में सीएम मान ने यामाहा, होंडा और आइसन इंडस्ट्री के साथ बैठकों में रखा निवेश का प्रस्ताव

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जापान के प्रमुख उद्योगपतियों के समक्ष राज्य को सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए उन्हें अपने व्यावसायिक विस्तार के लिए पंजाब में निवेश करने का आमंत्रण दिया।

    मुख्यमंत्री ने जे.बी.आई.सी., आइसन इंडस्ट्री, यामाहा, होंडा मोटर, जे.आई.सी.ए. दक्षिण एशिया विभाग के महानिदेशक, टॉरे इंडस्ट्रीज़, अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय (एम.ई.टी.आई.) के संसदीय उप-मंत्री, फुजित्सु लिमिटेड और अन्य प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। चर्चा के दौरान भगवंत सिंह मान ने उन्नत विनिर्माण, मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक सेवाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में जापान के साथ रणनीतिक सहयोग बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने जापानी कंपनियों को राज्य में उभर रहे नए अवसरों का अन्वेषण करने का आमंत्रण देते हुए कहा कि पंजाब का भविष्य इन क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप नए रूप में आकार ले रहा है।

    मुख्यमंत्री ने निवेशकों को 13–15 मार्च 2026 को आईएसबी मोहाली कैंपस में होने वाले 6वें प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सम्मेलन पंजाब की प्रगति को प्रदर्शित करेगा और विश्व के बड़े उद्योगों को एक मंच पर लाकर साझेदारी और सहयोग के नए अवसर प्रस्तुत करेगा। उन्होंने दोहराया कि पंजाब और जापान विश्वास, गुणवत्ता और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के आधार पर मजबूत व्यापारिक संबंध स्थापित कर सकते हैं और राज्य सरकार इन संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

    अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मजबूत आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों के माध्यम से विकास और समृद्धि का साझा भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती अपने साहस, लचीलापन, मेहनत, उद्यमशीलता, रचनात्मकता और पारस्परिक भाईचारे के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य ने हमेशा भारत के विकास में, विशेषकर देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में, महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज पंजाब आधुनिक उद्योगों, तकनीक और वैश्विक सहयोग के लिए अग्रणी केंद्र बनने की दिशा में नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है।

    जापानी उद्योग जगत के साथ पंजाब के मजबूत और उपयोगी संबंधों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने जापानी कंपनियों को पंजाब के बदलते औद्योगिक वातावरण के अगले चरण का हिस्सा बनने के लिए हार्दिक आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि विश्वास, अनुशासन और दीर्घकालिक साझेदारी की मूल्य-व्यवस्था पंजाब और जापान दोनों की नींव में है, जो राज्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि कई जापानी कंपनियां पहले से ही पंजाब में अपने व्यवसाय के साथ उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर चुकी हैं और अब और अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भी राज्य में निवेश के प्रति विश्वास और रुचि दिखा रही हैं।

    इस दौरान मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर जापानी कंपनियों ने पंजाब में निवेश के प्रति गहरी दिलचस्पी जताई। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे निवेश न केवल युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे, बल्कि राज्य की आर्थिक प्रगति को भी और गति देंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जापानी निवेशकों को हर स्तर पर पूर्ण समर्थन और सहयोग प्रदान करेगी तथा राज्य में औद्योगिक विकास को और प्रोत्साहन देना समय की आवश्यकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article₹250 करोड़ के आलीशान बंगले में Alia Bhatt का गृह प्रवेश, बेटी राहा संग नई शुरुआत
    Next Article आज का दिन शेयर बाजार के लिए होगा अहम
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए

      March 7, 2026

      पंजाब में मान सरकार ने महिला सशक्तिकरण

      March 7, 2026

      यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

      March 6, 2026

      अनुराग ढांडा बोले- हरियाणा में कानून व्यवस्था आईसीयू में पहुंची, CM सैनी पंजाब के राजनीतिक दौरे में व्यस्त

      March 6, 2026

      CM नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक पहुंचकर माथा टेका और अरदास की

      March 5, 2026

      नशा तस्कर पंजाब छोड़ दें या सख्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें: बलतेज पन्नू

      March 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया 15,200 करोड़ के जीपीआरए प्रोजेक्ट का शुभारंभ

      By परवेश चौहानMarch 8, 2026

      PM Modi: प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया 15,200 करोड़ के जीपीआरए प्रोजेक्ट का शुभारंभ PM…

      इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

      March 8, 2026

      हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां

      March 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.