Close Menu
    What's Hot

    Assam Rail Accident: असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल | National

    November 11, 2026

    फरीदाबाद में हैं और करनी है छठ की शॉपिंग, तो पहुंचे सेक्टर 3 मार्केट..यहां कम दाम में मिलेंगे सारे सामान

    November 11, 2026

    Delhi News: दिल्ली के नांगली विहार में खुले सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं | Delhi

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Assam Rail Accident: असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल | National

      November 11, 2026

      दिल्ली में छठ पूजा पर सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, अधिसूचना जारी, 16 नवंबर को बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

      November 10, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में कोहरा, हिमाचल में बारिश के आसार, जानें हरियाणा-पंजाब समेत देशभर का मौसम | National

      November 10, 2026

      अंतिम संस्कार के लिए शव वाराणसी ले जा रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 3 जख्मी

      November 9, 2026

      Katni Diwali Tragedy: दिवाली की रात कटनी में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत | National

      November 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, November 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi News: हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण, PWD के इंजीनियर के साथ बदसलूकी | Delhi
    दिल्ली

    Delhi News: हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण, PWD के इंजीनियर के साथ बदसलूकी | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi News, Friends Colony, Encroachment, High Court, PWD Engineer, RWA, अतिक्रमण, फ्रेंड्स कॉलोनी, दिल्ली हाईकोर्ट, दिल्ली न्यूज
    दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी (ईस्ट) में कई जगहों पर निर्माण कार्य के चलते अतिक्रमण हो गया है।

    Delhi News: दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण को लेकर पिछले कई महीनों से कानूनी लड़ाई चल रही है। फ्रेंड्स कॉलोनी (ईस्ट) के C-ब्लॉक के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) का आरोप है कि कॉलोनी में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के दौरान कई जगहों पर अतिक्रमण किया गया और निर्माण सामग्री को रोड पर ही डाल दिया गया। इससे रोड, फुटपाथ और सीवेज ब्लॉक हो गए और बरसात के दौरान कॉलोनी में जलभराव हुआ। इसके अलावा निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को रहने के लिए अस्थायी निर्माण भी किए गए। इससे कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    हाईकोर्ट ने दिया था अतिक्रमण हटाने का आदेश

    इस मामले को लेकर RWA ने अगस्त में दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया और 13 अगस्त को हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का आदेश भी दिया। MCD और PWD के अधिकारी अतिक्रमण हटाने भी गए, लेकिन थोड़ा बहुत ही अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद RWA ने फिर अधिकारियों को लेटर लिखे। PWD के जूनियर इंजीनियर जब अतिक्रमण हटाने गए, तो उनके साथ अग्रिम जैन नाम के व्यक्ति और काम कर रहे मजदूरों ने बदसलूकी की। आरोप है कि उन्हें अनजान नंबरों से कॉल करके धमकाया गया। इसके बाद जूनियर इंजीनियर ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत क्षेत्र के SHO को इसकी शिकायत दी। हालांकि अभी तक पूरी तरह अतिक्रमण साफ नहीं हो पाया है।

    RWA के अध्यक्ष के साथ भी गालीगलौज

    फ्रेंड्स कॉलोनी (ईस्ट) के सी-ब्लॉक के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सहाय ने बताया कि कई बार संबंधित लोगों के साथ मीटिंग की गई, ताकि अतिक्रमण हटाया जा सके। कई मीटिंग में बिल्डिंग के मालिकों ने भरोसा भी दिया कि वे खुद अतिक्रमण हटा लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब लोगों को काफी परेशानी होने लगी, तब RWA ने हाईकोर्ट जाने का फैसला किया। इस पर हाईकोर्ट की तरफ से अतिक्रमण हटाने का सख्त आदेश भी दिया गया। कोर्ट के आदेश के बाद MCD और PWD के अधिकारियों ने मौके का मुआयना भी किया। हालांकि अतिक्रमण थोड़ा बहुत ही हटाया जा सका। इस दौरान वहां मौजूद एक बिल्डिंग के मालिक और परिजनों ने इसका विरोध भी किया। इसके बाद अधिकारी वापस चले गए और कई शिकायतों के बावजूद अतिक्रमण बरकरार है। एक बार RWA अध्यक्ष मौके पर जाकर अतिक्रमण का फोटो खींच रहे थे, तब उनके साथ भी बदतमीजी और गालीगलौज की गई। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी, लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    कॉलोनी के लोग अतिक्रमण से परेशान

    RWA की एक्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर राहुल अग्रवाल ने बताया कि कॉलोनी में कई जगहों पर निर्माण कार्य शुरू हुआ, तभी से अतिक्रमण भी शुरू हुआ। कभी गिट्टी-बालू और ईंटें सड़कों पर रख दी गईं, तो कभी इसकी वजह से सीवर ब्लॉक हो गया। कई बार गलियों में सीवर का पानी तक भर गया। कई बार आरडब्ल्यूए की तरफ से इस बारे में संबंधित विभागों को शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई बार MCD, PWD और जल बोर्ड के अधिकारी आए और उन्होंने अतिक्रमण हटाने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह अतिक्रमण से मुक्ति नहीं मिली है। इससे कॉलोनी के लोग काफी परेशान हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की पैरवी कर रही वकील ईरा गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट ने अगस्त में जल्द अतिक्रमण हटाने और स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का साफ आदेश दिया था। अक्टूबर में इस मामले की अगली सुनवाई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैंकिंग, IT के शेयर फिसले, लुढ़ककर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, कच्चे तेल की कीमत घटी
    Next Article 2027 की लड़ाई के लिए यूथ कांग्रेस को अभी से मैदान में…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi News: दिल्ली के नांगली विहार में खुले सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं | Delhi

      November 11, 2026

      Delhi Crime: दिल्ली के रोहिणी में शॉपिंग मॉल के पास मर्डर, 35 वर्षीय युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा | Delhi

      November 10, 2026

      Delhi Tourism: दिल्ली में आज से शुरू होगी नमो यमुना रिवर सफारी, 500 रुपये में 40 मिनट का सफर | Delhi

      November 10, 2026

      दिल्ली में अब समय पर होगा सरकारी काम, आया नया कानून, देरी होने पर अधिकारी को लगेगा जुर्माना

      November 9, 2026

      Delhi Air Pollution: आतिशबाजी से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, स्मॉग की चादर में लिपटी राजधानी, AQI 400 पार | Delhi

      November 9, 2026

      Delhi News: दिल्ली में दिवाली पर दर्दनाक हादसा, पेट में रॉकेट लगने से 10 साल के बच्चे की मौत | Delhi

      November 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Assam Rail Accident: असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल | National

      By अंकित कुमारNovember 11, 2026

      असम में बुधवार सुबह कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह-सात डिब्बे पटरी से उतर गए। Assam Rail…

      फरीदाबाद में हैं और करनी है छठ की शॉपिंग, तो पहुंचे सेक्टर 3 मार्केट..यहां कम दाम में मिलेंगे सारे सामान

      November 11, 2026

      Delhi News: दिल्ली के नांगली विहार में खुले सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं | Delhi

      November 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.