Close Menu
    What's Hot

    शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे

    June 21, 2026

    Aaj Ka Mausam:दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों को मिलेगी गर्मी से राहत, 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    June 21, 2026

    Punjab Weather: 7 ज़िलों में ज़बरदस्त आंधी-तूफ़ान और बारिश की चेतावनी

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे

      June 21, 2026

      16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

      June 21, 2026

      सीजेपी का प्रदर्शन खत्म कराने जंतर-मंतर पर पहुंची पुलिस

      June 20, 2026

      12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून, 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना

      June 20, 2026

      PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी

      June 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»It will build its own space station by 2035, with a focus on investment and innovation.-Aaj Samaaj
    Breaking News

    It will build its own space station by 2035, with a focus on investment and innovation.-Aaj Samaaj

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Bharatiya Antariksh Station: अंतरिक्ष दौड़ में पीछे नहीं रहेगा भारत, 2035 तक बनाएगा अपना स्पेस स्टेशन
    Bharatiya Antariksh Station: अंतरिक्ष दौड़ में पीछे नहीं रहेगा भारत, 2035 तक बनाएगा अपना स्पेस स्टेशन

    Bharatiya Antariksh Station ,(द भारत ख़बर), नई दिल्ली : भारत ने अंतरिक्ष में भी अपनी आर्थिक और तकनीकी ताकत को जमाने की दिशा में तेजी से कदम आगे बढ़ा दिए है। जिसके लिए सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र को लेकर एक महत्वाकांक्षी योजना भी तैयार कर ली है, जिसका सीधा प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था और वैश्विक साख पर पड़ेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भारत को चीन जैसे देशों के साथ इस अंतरिक्ष दौड़ में पीछे नहीं रहना है। बता दें कि चीन पहले ही अपना स्पेस स्टेशन बना चुका और इतना ही नहीं 2030 तक चंद्रमा पर मानव भेजने की भी तैयारी में है। ऐसे में अब भारत ने भी अपनी गति बढ़ा दी है।

    चंद्रमा की सतह पर भी भारत के कदम पड़ेंगे

    उल्लेखनीय है कि 2023 में भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर रोबोटिक अंतरिक्ष यान उतारकर वैश्विक स्तर पर अपनी तकनीकी ताकत को साबित किया था। इसके साथ ही अब इसरो 2027 की शुरुआत में अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ लॉन्च करने की तैयारी में है। जिस हिसाब से सरकार की रणनीति है उसके मुताबिक अगले एक दशक यानी 2035 तक भारत न केवल अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाएगा, बल्कि चंद्रमा की सतह पर भी भारत के कदम पड़ेंगे। यह योजना 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का ही एक हिस्सा है।

    स्पेस इकोनॉमी अब बड़े बदलाव की ओर रफ़्तार पकड़ रही

    इस संबंध में हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में केंद्रीय अंतरिक्ष विभाग के मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया था कि भारत की स्पेस इकोनॉमी अब बड़े बदलाव की ओर रफ़्तार पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि जब तक यह क्षेत्र पूरी तरह सरकार के नियंत्रण में था, इसकी आर्थिक क्षमता सीमित थी, लेकिन अब इसे निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए खोलने के बाद यह उद्योग लगभग 8 अरब डॉलर तक पहुँच गया है। ऐसे में अब सरकार का अनुमान है कि वर्तमान विकास दर के हिसाब से आगामी 8 से 10 वर्षों में भारत की स्पेस इकोनॉमी 40 से 45 अरब डॉलर तक पहुँचने की उम्मीद है।

    पीएम मोदी ने 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश फंड घोषित किया

    वहीं इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ ये पहले ही कह चुके हैं कि भारत का लक्ष्य अगले दशक में वैश्विक कमर्शियल स्पेस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को 2% से बढ़ाकर 8-10% तक पहुंचाना है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने डीप-टेक्नोलॉजी क्षेत्र में निवेश को प्राथमिकता देते हुए हाल ही में 1 लाख करोड़ रुपये (लगभग 11.1 अरब डॉलर) का निवेश फंड घोषित किया है। यह फंड उन प्रोजेक्ट्स के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा, जो ‘टेक्नोलॉजी रेडिनेस लेवल 4’ या उससे ऊपर के हैं, जिसका उद्देश्य रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भारत की अंतरिक्ष एवं तकनीकी क्षमता को मजबूत करना है।

    ये भी पढ़ें : Lawrence Gang Threat To Pawan Singh: लॉरेंस गैंग की धमकी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच पहुंचे पवन सिंह, दो शिकायतें दर्ज कराई 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दक्षिण कोरियाई बिज़नेस लीडर्स..
    Next Article वोट से नहीं हारी फरहाना भट्ट? क्या रेड ड्रेस बन गई सबसे बड़ी वजह
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे

      June 21, 2026

      16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

      June 21, 2026

      सीजेपी का प्रदर्शन खत्म कराने जंतर-मंतर पर पहुंची पुलिस

      June 20, 2026

      12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून, 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना

      June 20, 2026

      PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी

      June 20, 2026

      महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

      June 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे

      By अंकित कुमारJune 21, 2026

      US-Iran Peace Talk : शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे जिनेवा में होगी…

      Aaj Ka Mausam:दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों को मिलेगी गर्मी से राहत, 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

      June 21, 2026

      Punjab Weather: 7 ज़िलों में ज़बरदस्त आंधी-तूफ़ान और बारिश की चेतावनी

      June 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.