Close Menu
    What's Hot

    शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

    February 2, 2026

    हरियाणा में मंत्री अरविंद शर्मा के सामने भिड़े कार्यकर्ता, भूमि पूजन समारोह के दौरान हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे!

    February 2, 2026

    हरियाणा सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों को जमीन पर मिलेगा मालिकाना हक

    February 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      February 2, 2026

      जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

      February 1, 2026

      मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

      February 1, 2026

      निर्मला सीतारमण ने किया तमिलनाडु की हाथ से बुनी कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनने का फैसला

      February 1, 2026

      अगले वित्त वर्ष का बजट ‘युवाशक्ति’ से प्रेरित और तीन कर्तव्यों पर आधारित : सीतारमण

      February 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»नए साल में भारत नई व्यापार योजना के साथ उतरेगा
    दुनिया

    नए साल में भारत नई व्यापार योजना के साथ उतरेगा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : नए साल में भारत नई व्यापार योजना के साथ उतरेगा
    Business News Hindi : नए साल में भारत नई व्यापार योजना के साथ उतरेगा

    अमेरिकी टैरिफ से सीखा सबक, अब एक देश पर नहीं रहेगी निर्भरता, विश्व के दर्जनों देशो के साथ व्यापार वार्ता जारी

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वर्ष 2025 पूरे विश्व के लिए व्यापारिक दृष्टि से उथल-पुथल भरा रहा। इस दौरान अमेरिका द्वारा घोषित की गई नई टैरिफ नीति से न केवल विश्व व्यापार युद्ध की आंशका पैदा हुई बल्कि एक और आर्थिक मंदी की संभावना भी बन गई। लेकिन समय रहते अमेरिका ने कुछ ढील दे दी जिसके बाद हालात कुछ सुधर गए। लेकिन इसी बीच अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत उच्च टैरिफ लगा दिया। इस टैरिफ के चलते भारत का अमेरिका को होने वाला निर्यात काफी हद तक प्रभावित हुआ।

    भारत की विश्व के अनेक देशों से चल रही वार्ता

    इसके बाद भारत ने सबक सीखते हुए विश्व के अन्य ऐसे देशों के साथ मुक्त व्यापार देशों के साथ वार्ता तेजी से शुरू की जो पिछले कई दशकों से लटकी हुई थी। इनमें यूरोपीय संघ, इंग्लैंड, कनाडा, न्यूजीलैंड और कई अफ्रीकी देश प्रमुख हैं। इन सभी से वार्ता लगभग अंतिम दौर में चल रही है और 2026 से इन देशों के साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौते के तहत व्यापार शुरू होने की पूरी संभावना है।

    भारत दौर पर है न्यूजीलैंड का दल

    इस संबंधी जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री ने पिछले दिनों बताया था कि न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले शुक्रवार को दिल्ली आने वाले हैं, ताकि दोनों देशों के बीच एफटीए वार्ता को अंतिम रूप दिया जा सके। वहीं, ओमान के साथ व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) पर तीन प्रमुख दौरों में सहमति बनने के बाद अब कैबिनेट मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है।

    मालदीव और कतर के साथ भी जारी है बातचीत

    मालदीव के साथ जुलाई 2025 में टीओआर पर हस्ताक्षर किए गए, और अब दोनों देश औपचारिक बातचीत शुरू कर चुके हैं। इसी तरह भारत और कतर के बीच भी टीओआर को अंतिम रूप देने की कवायद जारी है। खाड़ी सहयोग परिषद के साथ भी इसी दिशा में काम किया जा रहा है। गोयल ने कहा कि कई देश भारत के साथ व्यापारिक साझेदारी में रुचि दिखा रहे हैं क्योंकि भारत आज वैश्विक व्यापार और निवेश के लिए एक आकर्षक केंद्र बन चुका है।

    इन देशों के साथ भी वार्ता जारी

    वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, ओमान के साथ सीईपीए पर 2023 से 2025 तक पांच दौरे की लंबी बातचीत के बाद टेक्स्ट और बाजार पहुंच को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बन चुकी है। अब अंतिम कैबिनेट नोट संबंधित मंत्रालयों को भेजा गया है और दोनों पक्ष आंतरिक मंजूरियों की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच, गोयल ने बताया कि इस्राइल के साथ भी व्यापार वार्ता तेज हो गई है। भारत और इस्राइल ने 2025 में टीओआर (संदर्भ की शर्तों) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके बाद एफटीए वार्ता के औपचारिक पुनरारंभ की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बड़ा फ़ैसला, 30 दिन बाद तक माना जाएगा वैध, इंश्योरेंस कंपनी देगी मुआवजा
    Next Article जानें फोन ज्यादा क्यों होता है गर्म?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      आज खुलेगा शेयर बाजार, होगा सामान्य कारोबार

      February 1, 2026

      भारत को सुधारनी होगी आपूर्ति व्यवस्था : बनर्जी

      February 1, 2026

      संसद भवन के लिए रवाना हुई वित्त मंत्री

      February 1, 2026

      वित्त मंत्री सीतारमण ने पूंजीगत व्यय में किया लगभग 9% की वृद्धि का ऐलान

      February 1, 2026

      कई मंत्रियों व सांसदों ने सीतारमण के नौवें बजट को सराहा, जानिए किसने क्या कहा

      February 1, 2026

      संसद में लगातार रिकॉर्ड अपना नौवां बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

      February 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      By अंकित कुमारFebruary 2, 2026

      Russia-Ukraine War Update : शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला यूक्रेन…

      हरियाणा में मंत्री अरविंद शर्मा के सामने भिड़े कार्यकर्ता, भूमि पूजन समारोह के दौरान हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे!

      February 2, 2026

      हरियाणा सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों को जमीन पर मिलेगा मालिकाना हक

      February 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.