Stock market closing 19 October 2026: कच्चा तेल महंगा होने के साथ-साथ बैंकिंग और आईटी के शेयरों के खराब प्रदर्शन से स्टॉक मार्केट में सोमवार को जोरदार गिरावट देखी गई। कारोबारी सत्र के पहले दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 876.37 अंक फिसलकर 73,852.90 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 257.20 अंकों की गिरावट के साथ 22,888.95 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 5 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 25 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स ने 74,849.75 का ऊपरी स्तर, जबकि 73,708.54 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 23,175.25 का उच्च स्तर और 22,845.00 का निम्न स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर SBIN, अडाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, इंडिगो और मारुति के शेयर में तेजी दर्ज की गई। SBIN के शेयर में सबसे ज्यादा 1.12% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, NTPC, रिलायंस, HCLTECH, अल्ट्रासेमको, ITC, कोटक बैंक, HDFC बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ICICI बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाइटन, कोटक बैंक, हिंदुस्तान लीवर, BEL और ट्रेंट के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 3..85% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.98%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.09% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.01% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत गिरी
ब्रेंट क्रूड सोमवार को शाम 4.13 बजे 1.01% फिसलकर प्रति बैरल 108.8 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

