Close Menu
    What's Hot

    Samsung Galaxy Book 6 Series हुई लॉन्च, लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस

    February 20, 2026

    21 साल की अशनूर कौर ने ढाया कहर, साड़ी में धुनुची-गजरा संग दिए शानदार पोज

    February 20, 2026

    वैश्विक आर्थिक संतुलन तय करेगा एआई : स्मिथ

    February 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गिरेगा न्यूनतम पारा

      February 20, 2026

      फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें

      February 20, 2026

      अनिल अंबानी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जाऊंगा

      February 19, 2026

      गगनयान मिशन के ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन टेस्ट सफल

      February 19, 2026

      दिल्ली-कर्नाटक सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों एसआईआर की घोषणा

      February 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»रुपए में बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट
    दुनिया

    रुपए में बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : रुपए में बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट
    Share Market Update : रुपए में बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट

    सेंसेक्स 533.50 व निफ्टी 167.20 अंक की गिरावट के साथ हुआ बंद

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह के अंतिम दो दिन रहा तेजी का दौर इस सप्ताह थमता दिखाई दे रहा है। सोमवार को जहां भारतीय शेयर बाजार में 50 अंक की मामूली गिरावट दर्ज की गई वहीं मंगलवार को इसमें बड़ी गिरावट दिखाई दी और 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 533.50 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर 84,679.86 अंक पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 592.75 अंक या 0.69 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 84,620.61 पर पहुंचा। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 167.20 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 25,860.10 अंक पर बंद हुआ।

    गिरावट के पीछे यह कारण बताया जा रहा

    शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि यह गिरावट विदेशी निधियों की निरंतर निकासी, कमजोर रुपये और सुस्त वैश्विक बाजार रुझानों के कारण निवेशकों के विश्वास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के चलते आई। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि शेयर बाजार में गिरावट का मुख्य कारण रुपए में गिरावट है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कोई सफलता न मिलने और अमेरिकी डॉलर की लगातार खरीदारी के कारण मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 91.01 (अस्थायी) के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ा।

    रिकॉर्ड हाई छूने के बाद सोने-चांदी के दाम गिरे

    सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातु सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। आपको बता दें कि पिछले चार दिन में सोने में छह हजार रुपए की तेजी दर्ज की गई थी। जबकि मंगलवार को इसकी कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1700 रुपए सस्ता होकर 1,35,900 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। जबकि अपने पिछले बंद से एक हजार रुपए प्रति किलो सस्ती होकर चांदी 1,98,500 रुपए रह गई।

    जानकारों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी के पीछे वैश्विक स्तर पर कीमतों में कमजोरी और निवेशकों की मुनाफावसूली की धारणा के कारण आई। वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोने की कीमत में पांच दिनों की लगातार बढ़त का सिलसिला टूट गया और यह 27.80 अमेरिकी डॉलर या 0.65 प्रतिशत गिरकर 4,277.42 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में भौतिक आभूषणों की मांग में कमी आने की उम्मीद है, जबकि निवेश की मांग मजबूत रहने का अनुमान है, यह प्रवृत्ति बाजार में प्रचलित जोखिम-विरोधी भावनाओं से प्रेरित है।

    ये भी पढ़ें : Business News Hindi : दो साल बाद गिरी जेट ईंधन की मांग

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशीतकालीन सत्र का आज 13वां दिन, वीबी-जी राम जी विधेयक पर हंगामे के आसार
    Next Article 19 मिनट वाला वीडियो नहीं हुआ ठंडा, अब 40 मिनट ने मचाया तूफान
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      वैश्विक आर्थिक संतुलन तय करेगा एआई : स्मिथ

      February 20, 2026

      AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन

      February 20, 2026

      एआई का सबसे अच्छा दौर आना बाकी : अंबानी

      February 20, 2026

      Business News Update : भारत का एआई विजन सुरक्षित और समावेशी : गाई पार्मेलिन

      February 19, 2026

      भारत मंडपम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

      February 19, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूक्लियर पावर की खोज से की एआई के आने की तुलना

      February 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Samsung Galaxy Book 6 Series हुई लॉन्च, लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस

      By परवेश चौहानFebruary 20, 2026

      Samsung Galaxy Book 6 Series हुई लॉन्च, लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस Samsung…

      21 साल की अशनूर कौर ने ढाया कहर, साड़ी में धुनुची-गजरा संग दिए शानदार पोज

      February 20, 2026

      वैश्विक आर्थिक संतुलन तय करेगा एआई : स्मिथ

      February 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.